कौन है सना जावेद ? Sana Javed Biography Latest News in Hindi [Husband, Age, Net Worth]

सना जावेद का व्यक्तिगत जीवन, जीवन परिचय, जीवनी, उम्र, जाति, जन्म, पेशा, धर्म, नागरिकता, शिक्षा, परिवार, विवाह, सना जावेद शोएब मलिक शादी, फोटो, करियर, अवार्ड, म्यूजिक, नेट वर्थ, शोएब मलिक शादी, Sana Javed Biography in hindi, age, caste, date, profession, nationality, education, family, sana javed and shoaib malik marriage, marriage photo, career, awards, tv shows, net worth, husband, sister, child, instagram, baby

पाकिस्तान की खूबसूरत उर्दू अभिनेत्री में शामिल सना जावेद फिलहाल काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है। इनकी सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान में तो हो ही रही है। इसके अलावा इंडिया में भी बहुत लोग इनके बारे में जानने के लिए बेचैन है। सना जावेद को टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हुए 14 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक इन्होंने पाकिस्तान के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर सना जावेद कौन है और क्यों सना जावेद इतनी ज्यादा लोकप्रिय हो रही है।

 Sana Javed Biography Latest News in Hindi

सना जावेद का व्यक्तिगत जीवन [Sana Javed Biography in Hindi]

पूरा नाम:सना जावेद  
जन्मतिथि:25 मार्च 1993  
जन्म स्थान:जेद्दा शहर, सउदी अरब  
मूल स्थान:  पाकिस्तान
मूल निवास:  कश्मीर
कॉलेज:पाकिस्तान इंटरनेशनल स्कूल जेद्दा, यूनिवर्सिटी ओफ कराची  
शैक्षिक योग्यता:  ग्रेजुएट
प्रोफेशन:पाकिस्तानी उर्दू अभिनेत्री  
‌आंखों का रंग:  काला
बालों का रंग:काला  
वजन:62 किलो  
राशि:  मेष
नागरिकता:  पाकिस्तानी
मजहब:  इस्लाम
शौक:गाना गाना, किताबें पढ़ना  
वैवाहिक स्थिति:  विवाहित
पसंदीदा अभिनेत्री:माधुरी दीक्षित  
पसंदीदा किताब:द सीक्रेट बाय रोंडा बर्न पसंदीदा  
परफ्यूम:ऐली साहब और कोको  
पसंदीदा खेल:  क्रिकेट

सना जावेद का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा [Sana Javed Education]

पाकिस्तानी उर्दू टीवी की एक्ट्रेस सना जावेद का जन्म साल 1993 में 25 मार्च के दिन पाकिस्तान में नहीं बल्कि सऊदी अरब के जेद्दा शहर में एक पाकिस्तानी परिवार में हुआ था। सना जावेद का परिवार मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है।

सना जावेद ने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई सऊदी अरब में ही जेद्दा शहर में मौजूद पाकिस्तान इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की हुई है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सना जावेद अपने परिवार के साथ पाकिस्तान के लाहौर चली आई थी और यहीं पर कुछ दिनों रहकर इन्होंने यूनिवर्सिटी आफ कराची से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

पंकज त्रिपाठी जीवनी, आने वाली फिल्म

सना जावेद का परिवार [Sana Javed Family]

सना जावेद का एक भाई भी है जिसका नाम अब्दुल्ला जावेद है जो की एक पाकिस्तानी अभिनेता है। इसके अलावा इनकी एक बहन भी है जिसका नाम हिना जावेद है, जो पाकिस्तानी अभिनेत्री है। इनके माता-पिता के बारे में इंटरनेट पर अभी हमें कोई जानकारी नहीं मिली हुई है।

सना जावेद का विवाह [Sana Javed and Shoaib Malik Marriage]

सना जावेद की पहली शादी साल 2020 में 20 अक्टूबर के दिन हुई थी और इनका तलाक साल 2023 में 28 नवंबर के दिन हो गया। इन्होंने पहली शादी उमर जैसवाल से की थी जो की एक अभिनेता और सिंगर है। वही इन्होंने दूसरी शादी साल 2024 में 20 जनवरी के दिन पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ कर ली है। शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है।

सना जावेद से शादी करने से पहले उन्होंने भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी, जिन्हें हाल ही में शोएब मलिक के द्वारा तलाक दे दिया गया है और शोएब मलिक ने अब अपनी तीसरी शादी सना जावेद के साथ की है। शोएब मलिक सना जावेद से तकरीबन 11 साल उम्र में बड़े हैं। दोनों की शादी पाकिस्तान के कराची शहर में हुई है और दोनों ने ही अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

नील भट्ट का जीवन परिचय, बिग बॉस 17 ताज़ा अपडेट 

सना जावेद का करियर [Sana Javed Career]

एक यंग मॉडल के तौर पर सना जावेद के द्वारा अपने करियर की स्टार्टिंग की गई थी। इन्होंने बहुत सारे टेलीविजन एडवर्टाइजमेंट में भी काम किया हुआ है। वही साल 2012 में सना जावेद ने “मेरा पहला प्यार” नाम के टीवी सीरियल में सहायक भूमिका के साथ अपने एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी और इसी साल में इन्हें सीरियल शहर-ए-ज़ात में एक छोटा सा किरदार अदा करने का मौका भी मिला था। साल 2016 में हम टीवी पर आने वाले रोमांटिक ड्रामा “जरा याद कर” में सना जावेद को जाहिद अहमद और यमुना जैदी के साथ एक विलन के तौर पर काम करने का मौका मिला।

इन्होंने साल 2017 में दानिश तैमूर के साथ सोशल कॉमेडी फिल्म मेहरुन्निसा वी लव यू से अपने फ़िल्मी करियर की भी स्टार्टिंग कर दी थी और साल 2017 में ही इन्हें बड़ा मौका तब मिला, जब रंगरेज में बिलाल अशरफ के साथ काम करने के लिए इन्हें मुख्य भूमिका के तौर पर शामिल किया गया। हालांकि कुछ अज्ञात कारणो की वजह से इन्होंने इस कार्यक्रम से अपने आप को अलग कर लिया था। इसके बाद सना जावेद को रोमांटिक ड्रामा खानी में खानी की प्रमुख भूमिका निभाने का मौका मिला। इनकी इस भूमिका को पाकिस्तानी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया।

सना जावेद को साल 2020 में रमजान स्पेशल रियलिटी कार्यक्रम जीतो पाकिस्तान लीग में इस्लामाबाद ड्रैगन टीम का कप्तान बनाया गया था। इस साल के बाद में इनके द्वारा डंक में एक यूनिवर्सिटी की छात्रा की भूमिका को अदा किया गया था। हालांकि लोगों ने इस भूमिका को नेगेटिव रिव्यू दिया परंतु इसके बावजूद लोगों ने इनकी एक्टिंग की जरूर ही प्रशंसा की थी।

शूरा खान कौन है, बायोग्राफी, शादी 

सना जावेद को मिले अवार्ड [Sana Javed Awards]

  • 2019: बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर और बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के लिए लक्स स्टाइल अवार्ड
  • 2020: बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के लिए PISSA अवार्ड
  • 2021: बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पीपल चॉइस अवॉर्ड

सना जावेद के टीवी कार्यक्रम [Sana Javed TV Shows]

2012:शहर ए जात, मेरा पहला प्यार  
2013:प्यारे अफजाल, रंजिश ही सही, मीनू का ससुराल, मेरी दुलारी, हिसार ए इश्क    
2015:दिल का क्या रंग करूं, कोई दीपक हो, माना का घराना, पैविंद, एतराज  
2016:जरा याद कर, इंतजार  
2017:  खानी
2018: ‌रोमियो वेड्स हीर  
2019: ‌डर खुदा से, रुसवाई  
2020:  डंक
2021: ‌मुस्ताक ए खाक  
2022: ‌काला डोरिया  
2023:  सुकून

विवेक बिंद्रा बायोग्राफी 

सना जावेद के म्यूजिक वीडियो [Sana Javed Music Video]

2015:खैर मंगदा  
2017:कबूल है, तेरे बिना  
2018: ‌हमें प्यार है पाकिस्तान से  

सना जावेद की नेटवर्थ [Sana Javed Net Worth]

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में सना जावेद का बड़ा नाम है। इन्होंने कई पाकिस्तानी फिल्मों और ड्रामो में काम किया है। ऐसे में इनकी नेटवर्थ की जानकारी भी अब सामने आ चुकी है। यह फिल्मों और सीरियल में काम करने के लिए तगड़ी फीस वसूल करती है। इनकी कमाई का जरिया फिल्म और एडवर्टाइजमेंट है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सना जावेद एक एपिसोड के बदले में एक लाख पाकिस्तानी रुपए चार्ज लेती है और उर्दू फीड नाम की एक वेबसाइट के अनुसार इनकी टोटल नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है।

एकता कपूर का जीवन परिचय 

Sana Javed Lifestyle Video

FAQ:

Q: सना जावेद कौन है?

ANS: पाकिस्तानी उर्दू अभिनेत्री

Q: सना जावेद के पति का नाम क्या है?

ANS: शोएब मलिक

Q: सना जावेद ने शोएब मलिक से शादी कब की?

ANS: 20 जनवरी 2024

Q: शोएब मलिक ने किसे तलाक दिया?

ANS: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को

Q: क्या सना जावेद के बच्चे हैं?

ANS: इनका एक बेटा है, जिसका नाम ईजान है, जो साल 2018 में पैदा हुआ है।

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here