नील भट्ट का जीवन परिचय, बिग बॉस 17 ताज़ा अपडेट (Neil Bhatt Biography in Hindi)

नील भट्ट का जीवन परिचय, उम्र, फ़िल्में, वाइफ, फर्स्ट वाइफ, शादी, परिवार, सीरियल्स, नेटवर्थ, बिग बॉस 17 ताज़ा अपडेट (Neil Bhatt Biography in Hindi) (Age, Wife, Net Worth, Ex Girlfriend, Relationships, TV Show, Height, Bigg Boss 17 Contestant Latest Update)

बिग बॉस सीजन 17 का आयोजन साल 2023 में हो रहा है। इस सीजन में कई बड़े सेलिब्रिटी कपल भी शामिल हुए हैं, जिनमें नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का नाम भी शामिल है। यह दोनों आपस में पति पत्नी है। दोनों ही कपल्स के द्वारा पिछले लंबे समय से छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन किया जा रहा है और इन दोनों की काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है, तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि आखिर नील भट्ट कौन है साथ ही नील भट्ट की बायोग्राफी भी हिंदी में पढ़ते हैं।

Neil Bhatt Biography

नील भट्ट का जीवन परिचय (Neil Bhatt Biography in Hindi)

पूरा नामनील हिमांशु भट्ट
वर्तमान उम्र36 साल
जन्म स्थानबड़ोदरा, गुजरात, भारत
राशिसिंह
प्रोफेशनअभिनेता
नागरिकताभारतीय
गृह नगरवडोदरा, गुजरात
स्कूलजसूदबेन एमएल स्कूल, मुंबई
कॉलेजH.R कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनामिक, जितेंद्र चौहान कॉलेज ऑफ़ लॉ
वैवाहिक स्थितिविवाहित
शैक्षिक योग्यताLLB
विवाह की तारीख30 नवंबर, 2021
लंबाई5 फीट 9 इंच
वजन70 किलो
बालों का रंगकाला
आंखों का रंगब्राउन
छाती42 इंच
बाइसेप्स14 इंच
पसंदीदा अभिनेताआमिर खान

नील भट्ट का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन

भारत के सफल अभिनेता और डांसर के तौर पर अपनी पहचान बन चुके नील भट्ट का जन्म साल 1987 में 4 अगस्त दिन मंगलवार को भारत के गुजरात राज्य के वडोदरा शहर में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र 36 साल के आसपास में है। नील भट्ट भारतीय नागरिकता रखते हैं। इनकी राशि का नाम सिंह है। इनका गृह नगर गुजरात का बड़ोदरा शहर है।

नील भट्ट की शिक्षा

नील भट्ट ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई महाराष्ट्र के मुंबई के जसूदबेन एमएल स्कूल से पूरी और कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए इन्होंने मुंबई में ही मौजूद HR कॉलेज आफ कोमर्स एंड इकोनामिक में एडमिशन लिया। इसके अलावा इन्होंने अपनी कुछ पढ़ाई जितेंद्र चौहान कॉलेज ऑफ़ लॉ, मुंबई से पूरी की हुई है। नील भट्ट के पास जितेंद्र चौहान कॉलेज आफ लॉ से प्राप्त एलएलबी की डिग्री मौजूद है। इन्हें डांस करना काफी ज्यादा पसंद है। इसके अलावा अक्सर यह अलग-अलग जगह पर घूमने के लिए भी जाते हैं।

Neil Bhatt TV Shows

कलर टीवी पर आने वाले कार्यक्रम “मर्द का नया स्वरूप” में इन्होंने रणवीर सिंह वाघेला का किरदार अदा किया था। यह किरदार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके अलावा इन्होंने स्टार प्लस पर आने वाले कार्यक्रम “गुम है किसके प्यार में” विराट चवन का भी किरदार अदा किया था। वर्तमान में नील भट्ट भारतीय रियलिटी टीवी कार्यक्रम बिग बॉस के सीजन 17 में लोगों का मनोरंजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

नील भट्ट का परिवार

इनके पिताजी का नाम हिमांशु भट्ट है। वही माताजी का नाम सुनीता भट्ट है। सुनीता भट्ट एक हाउसवाइफ है और इनके पिताजी हिमांशु भट्ट एक जाने-माने वकील है। इनकी एक बहन भी है, जिसका नाम शिखा भट्ट है। नील भट्ट की पत्नी का नाम ऐश्वर्या शर्मा है, जो इनकी गर्लफ्रेंड भी रह चुकी है। वर्तमान में नील भट्ट विवाहित है।

नील भट्ट का करियर

  • नील भट्ट को साल 2018 में कलर्स टीवी पर आने वाले टीवी कार्यक्रम “रूप मर्द का नया स्वरूप” में रणवीर सिंह वाघेला का किरदार और स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले “गुम है किसी के प्यार में” एसीपी विराट चौहान की भूमिका अदा करने के लिए जाना जाता है। यह एक प्रोफेशनल डांसर भी है, जिन्होंने कई बड़े कार्यक्रम के लिए कोरियोग्राफी की हुई है।
  • साल 2008 में इन्होंने अपने डांस की बदौलत टेलीविजन पर आने वाले डांस रियलिटी कार्यक्रम Kaboom का खिताब अपने नाम किया। डांस के अलावा यह एक अच्छे जिमनास्टिक भी है। इसके अलावा इन्होंने मार्शल आर्ट की भी शिक्षा ली हुई है। नील भट्ट ने एक्टिंग की क्लास “किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टिट्यूट” से ली हुई है। इसी संस्थान से इन्होंने एक्टिंग के गुण सीखे।
  • साल 2008 में ही इन्होंने सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले फेमस डांस रियलिटी कार्यक्रम “बूगी वूगी” में भी पार्टिसिपेट किया और काफी अच्छी परफॉर्मेंस इस सीजन में दी। इसी साल इन्होंने टीवी सीरियल “अर्सलान” में काम किया। इस सीरियल में इन्होंने अर्सलान नाम के किरदार को अदा किया था। यही इस सीरियल का मुख्य किरदार था।
  • इन्हें साल 2009 में बड़ा मौका तब मिला जब गुलाल फिल्म में काम करने के लिए इन्हें चुना गया। गुलाल फिल्म में नील भट्ट ने केसर नाम का किरदार अदा किया था। इसके अलावा फार्स्ट फॉरवर्ड नाम की मूवी में यह एक डांसर के तौर पर दिखाई दिए थे।
  • साल 2011 में नील भट्ट के द्वारा “नचले विद सरोज खान” नाम के पॉपुलर डांस रियलिटी कार्यक्रम में अपनी डांसिंग पार्टनर “जय श्री वेंकटरमन” के द्वारा पार्टिसिपेट किया गया।
  • इसके अलावा इन्होंने ज़ी टीवी पर आने वाले पौराणिक टीवी सीरियल “रामायण: सबके जीवन का आधार” में लक्ष्मण की भूमिका को भी अदा किया। यह टीवी सीरियल साल 2012 से लेकर के साल 2013 तक चला था। इसमें इनकी एक्टिंग स्किल की काफी ज्यादा लोगों ने सराहना की थी। इंडोनेशिया में भी इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था, जिसके परिणाम स्वरूप इन्हें इंडोनेशिया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का इनविटेशन भी मिला।
  • नील भट्ट को टेलीविजन सीरियल में चैलेंजिंग किरदार अदा करने के लिए जाना जाता है। इनके द्वारा सबसे ज्यादा चैलेंजिंग किरदार साल 2014 में स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले टीवी कार्यक्रम “दीया और बाती में” जाकिर की भूमिका को अदा करके किया गया था।

Neil Bhatt Movies

साल 2017 में नील को गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से बड़ा ऑफर आया। यह ऑफर “भंवर” फिल्म का था। इन्हें इस फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करने का मौका दिया गया। फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने काफी पॉजिटिव रिव्यू इस गुजराती भाषा में बनी हुई फिल्म को दिए।

नील भट्ट सोशल मीडिया

आपको बताना चाहते हैं कि, यह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर है और इनका खुद का यूट्यूब पर एक चैनल भी है, जहां पर यह अपने कोरियोग्राफी के डांस वीडियो अपलोड करते हैं। यूट्यूब पर इनके सब्सक्राइबर 80 हजार से ज्यादा है, जिससे इनकी अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का विवाह

नील भट्ट और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा का विवाह साल 2021 में 30 नवंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। विवाह में ऐश्वर्या शर्मा ने ब्रांडेड लहंगा पहना हुआ था, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी भी थी। वही नील भट्ट ने धोती के साथ सफेद शेरवानी पहनी थी। इनके विवाह का आयोजन पारंपरिक तरीके से किया गया था। विवाह हिंदू रीति रिवाज से हुआ, जिसमें हल्दी, मेहंदी से लेकर दूसरे फंक्शन को भी शामिल किया गया। दोनों के द्वारा अपने विवाह का रिसेप्शन साल 2021 में 2 दिसंबर को मुंबई में रखा गया था, जहां पर टीवी इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए थे। नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या के बारे में बात करें तो यह उज्जैन से ही तालुकात रखती है। एक्टिंग से पहले ऐश्वर्या ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। मुंबई आने के बाद ऐश्वर्या को पहली बार कलर्स के सीरियल कोड रेड में काम करने का मौका मिला और इसके बाद उन्हें वेब सीरीज माधुरी टॉकीज में भी काम करने का इनविटेशन मिला।

नील भट्ट के अवार्ड

  • 12/24 करोल बाग नाम के टीवी सीरियल में निभाए गए अपने किरदार की वजह से साल 2010 में नील भट्ट को नया सदस्य का जी रिश्ते अवार्ड प्राप्त हुआ।
  • साल 2018 में नील भट्ट को भंवर फिल्म के लिए गुजराती आईकॉनिक फिल्म का अवार्ड बेस्ट मेल डेब्यू ऑफ़ द ईयर के लिए मिला।
  • साल 2020 में इन्हें बेस्ट अभिनेता के लिए गुजरात स्टेट फिल्म अवार्ड मिला और इसी साल में भंवर फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए इन्हें बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड भी प्राप्त हुआ।
  • इंडियन टेलिविजन सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” के लिए नील भट्ट को साल 2021 में वर्सेटाइल एक्टर के लिए इंटरनेशनल आईकॉनिक अवार्ड प्रदान किया गया।
  • 2021 में इन्हें गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में बेस्ट जोड़ी का अवार्ड इंडियन टेलीविजन के तहत मिला। इस टीवी सीरियल में इन्होंने आयशा सिंह के साथ काम किया था।

नील भट्ट की नेटवर्थ

विभिन्न समाचार वेबसाइट के अनुसार साल भर में यह तकरीबन 40 से 45 करोड रुपए की कमाई कर लेते हैं। वर्तमान में इनकी टोटल कमाई 5 मिलियन डॉलर अर्थात 42 करोड रुपए से ज्यादा है। नील भट्ट सबसे ज्यादा इनकम अपने काम से ही करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह कई टीवी कार्यक्रम में हर एपिसोड के लिए 85000 की फीस चार्ज करते हैं।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : नील भट्ट कौन है?

Ans : टीवी सीरियल अभिनेता

Q : क्या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी हुई है?

Ans : जी हां

Q : ऐश्वर्या और नील भट्ट की शादी कब हुई?

Ans : 30 नवंबर 2021

Q : ऐश्वर्या शर्मा का रियल पति कौन है?

Ans : नील भट्ट

Q : नील भट्ट कहां के रहने वाले हैं?

Ans : वडोदरा, गुजरात

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here