H1B Visa 2024: जानिए क्या है यह, जिसका जिक्र मोदी जी ने अमेरिका में किया था, और इससे भारत के लोगों को कैसे फायदा मिलेगा

H1B Visa 2024, Process, Status, Lottery, Requirements, Fees, News, Validity (H1B वीज़ा क्या है)

अगर आप अमेरिका जैसी डेवलप कंट्री में जाकर प्रोफेशनल रूप से काम करना चाहते हैं, तो आपको h1b वीजा के बारे में जानकारी अवश्य ही होनी चाहिए। साल 2023 के फाइनेंशियल ईयर में h1b वीजा के लिए सिर्फ 85000 आधिकारिक कोटा था। इसके बावजूद तकरीबन 4,84,000 लोगों के द्वारा इस वीजा को पाने के लिए अपना पंजीकरण करवाया गया था। हालांकि अगर पिछले साल आपको h1b वीजा नहीं मिला है या फिर आप इस साल इस वीजा को पाने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े, क्योंकि हमने इस आर्टिकल में h1b वीजा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में दी है।

H1B Visa

H1B Visa 2024

आर्टिकल का नामh1b वीजा 2024
वीजा का नामh1b वीजा
देशअमेरिका
लाभार्थीदुनिया के अधिकतर देशों के लोग
उद्देश्यh1b वीजा की जानकारी देना
वेबसाईटUscis.gov
हेल्पलाइन नंबर022-2672-4000

H1B वीजा क्या है

अमेरिकन कांग्रेस के द्वारा अमेरिका में बिजनेस करने की इच्छा रखने वाले ऐसे लोगों को बिजनेस करने के लिए एलिजिबल लोगों को नियुक्त करने की परमिशन देने के लिए h1 वीजा श्रेणी की स्थापना की गई है जो अमेरिका में बिजनेस करना चाहते हैं। अमेरिका में ऐसे भारतीय लोग इस वीजा के माध्यम से अमेरिका जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं जो ग्रेजुएट की डिग्री रखते हैं या फिर जिनके पास कोई जरूरी कौशल है। अमेरिकन कांग्रेस के द्वारा नए h1b वीजा को जारी करने के लिए 85,000 का सालाना कोटा निश्चित किया गया है। हालांकि लगातार इस वीजा की भारी डिमांड दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले लोगों के बीच है, जिससे अब लॉटरी सिस्टम के माध्यम से इस वीजा को देने का प्लान बना लिया गया है।

एच1बी वीज़ा वित्तीय वर्ष 2024 सीज़न

अमेरिका के फाइनेंशियल ईयर के अंतर्गत नए h1b वीजा को जारी किया जाता है, क्योंकि अमेरिका का फाइनेंशियल ईयर अलग होता है। इसकी शुरुआत 1 अक्टूबर 2023 से हुई थी और यह साल 2024 में 30 सितंबर को खत्म होगा। आने वाले फाइनेंशियल ईयर की स्टार्टिंग से लगभग 6 महीने पहले यूएससीआईएस साल 2024 के लिए h1b वीजा रिक्वेस्ट को स्वीकार कर रहा है।

वित्तीय वर्ष 2024 के लिए एच1बी वीज़ा कोटा – मास्टर्स बनाम रेगुलर कैप

जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, h1b वीजा के अंतर्गत टोटल दो श्रेणी है। जिनमें एक है नॉर्मल कोटा और दूसरा है मास्टर कोटा। जैसा कि हमने आर्टिकल में बताया कि अमेरिकन कांग्रेस के द्वारा हर साल दिए जाने वाले वीजा की संख्या 85000 तक लिमिटेड की गई है। नीचे हमने आपको h1b वीजा के नॉर्मल कोटा और मास्टर कोटा दोनों की एप्लीकेशन संख्या की जानकारी दी है।

एच1बी नियमित कोटा65,000 वीजा
एच1बी मास्टर कोटा20,000 वीजा (सिर्फ अमेरिकन मास्टर डिग्री कंप्लीट कर चुके आवेदक के लिए)

एच-1बी वीजा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

यदि आप इस वीजा के लिए ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको myUSCIC अकाउंट का निर्माण करवाने की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही साथ आपको $10 की पेमेंट भी ऑनलाइन जमा करने की आवश्यकता होगी। हालांकि यदि आप पेमेंट जमा करते हैं, तो ध्यान दें कि, यह पेमेंट नोन रिफंडेबल रहेगा। पेमेंट जमा करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने की आवश्यकता होगी। होम पेज पर जाने के बाद अगर यूजर के द्वारा अपना पंजीकरण जमा किया जा रहा है, तो उसे रजिस्टर्ड अकाउंट का इस्तेमाल करना होगा और लोगिन कर लेना होगा।

वित्त वर्ष 2024 के सीज़न के लिए एच1बी वीज़ा लॉटरी का प्रेडिक्शन

हम भी पिछले लंबे समय से h1b वीजा की एक्टिविटी पर नजर रख रहे हैं और हमारा ऐसा अंदाजा है कि, फाइनेंशियल ईयर 2024 के सीजन के लिए h1b वीजा लॉटरी की सिचुएशन पिछले साल जैसी थी, वैसी ही रहेगी, क्योंकि लगातार इस वीजा की डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए हो सकता है कि, साल 2024 में पिछले सीजन के मुकाबले में लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर वीजा पाने के लिए अपना पंजीकरण करवाया जाए।

वित्त वर्ष 2024 के सीज़न के लिए एच1बी वीज़ा लेटेस्ट न्यूज़

यूएससीआईएस के द्वारा अभी तक h1 बी वीजा के लिए कोई भी नया समाचार अपडेट नहीं किया गया है। जो भी कार्यक्रम पहले से ही तय किया गया है, उसी के अंतर्गत h1b वीजा की प्रोसेसिंग चल रही है। यदि हमें कोई भी जानकारी इस वीजा से संबंधित मिलती है, तो हम संबंधित जानकारी को आर्टिकल में अपडेट करेंगे, ताकि आपको h1b वीजा की लेटेस्ट खबरें मिल सके।

H1B वीज़ा हेल्पलाइन नंबर

हमने इस आर्टिकल में आपको अमेरिका के h1b वीजा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। अब हम आपको एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर दे रहे हैं जिसके माध्यम से आप अपने घर पर रहकर ही h1b वीजा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर खुद अमेरिकन एंबेसी के द्वारा भारतीय कस्टमर के लिए जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार है।

022-2672-4000

हमने आर्टिकल में आपको American H1B Visa 2024‌ की इंपॉर्टेंट जानकारी उपलब्ध करवाई और हम आशा करते हैं कि, आपको American H1B Visa 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिल गए होंगे। जैसे कि American H1B Visa 2024 Details, American H1B Visa Financial Year, American H1B Visa Types, Registration, Prediction, Latest News इत्यादि।

हमारी आपसे रिक्वेस्ट है कि, हमारे इस आर्टिकल को Facebook और Whatsapp पर भी जरूर शेयर करें, ताकि और भी लोग इस जानकारी से लाभांवित हो सके और अगर आपके मन में American H1B Visa 2024 से संबंधित कोई भी सवाल है, तो कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ ले। हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

होमपेजयहां क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

FAQ

Q : h1b वीजा कौन से देश का है?

Ans : अमेरिका

Q : h1b वीजा किसके लिए है?

Ans : जो अमेरिका में काम करने जाना चाहते हैं।

Q : H1B वीजा कितने समय के लिए होता है?

Ans : 3 साल

Q : H1b वीजा को कितने साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं?

Ans : अधिकतम 6 साल

Q : क्या भारतीय लोग h1b वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

Ans : जी हां!

अन्य पढ़ें –

Video

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here