कुश्ती महासंग के नये अध्यक्ष संजय सिंह का जीवन परिचय (Sanjay Singh Biography in Hindi)

कुश्ती महासंग के नये अध्यक्ष संजय सिंह का जीवन परिचय, पहलवान, डब्ल्यूएफआई, बबलू, जमानत, ताज़ा खबर (Sanjay Singh Biography in Hindi) (Wrestling, WFI, Latest News)

साल 2023 की शुरुआत में हरियाणा के कुछ महिला पहलवानों के द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था और इसके लिए दिल्ली में काफी धरना प्रदर्शन भी किया गया था, परंतु महिला पहलवान अपना आरोप साबित नहीं कर सकी। वहीं इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल खत्म हो गया। ऐसे में अब संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष बनाया गया है। चलिए इस पेज पर संजय सिंह की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ते हैं और जानते हैं कि संजय सिंह कौन है।

Sanjay Singh Biography

संजय सिंह का जीवन परिचय (Sanjay Singh Biography in Hindi)

पूरा नामसंजय सिंह
जन्म स्थानचंदौली
गृह नगरचंदौली
वर्तमान निवासवाराणसी
धर्महिंदू
पितानंदलाल सिंह
जातिराजपूत, ठाकुर
राज्यउत्तर प्रदेश
प्रोफेशनराजनेता
अध्यक्षभारतीय कुश्ती महासंघ
करीबीबृजभूषण शरण सिंह
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फीट 8 इंच

संजय सिंह कौन है, जन्म एवं प्रारंभिक जीवन (Sanjay Singh Birth, Early Life)

संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ अर्थात इंडियन नेशनल फेडरेशन के नए अध्यक्ष हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली शहर में हुआ था। संजय सिंह को गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सबसे करीबी माना जाता है। वर्तमान में संजय सिंह अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में रहते हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के अलावा यह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भी है। संजय सिंह लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी लंबे समय से ज्वाइन करके रखा हुआ है। वाराणसी में इनकी अच्छी खासी पकड़ अलग-अलग समाजों में है। विभिन्न मीडिया वेबसाइट मे यह दावा किया गया है कि, संजय सिंह के पिताजी का नाम नंदलाल सिंह है जो खुद भी कुश्ती में काफी ज्यादा रुचि रखते थे।

संजय सिंह का करियर

संजय सिंह ने डब्ल्यूएफआई की पिछली कार्यकारी परिषद के तौर पर भी काम किया हुआ है। इन्होंने साल 2019 से राष्ट्रीय महासंघ के संयुक्त सचिव के पद को संभाला हुआ है। एक वेबसाइट के अनुसार कुश्ती के क्षेत्र में संजय सिंह को बबलू के नाम से जाना- पहचाना जाता है। इनका जन्म जिस परिवार में हुआ था वह एक बिजनेस वाला परिवार था। संजय सिंह के पिताजी के द्वारा अपने गांव में कुश्ती के खेल का आयोजन करवाया जाता था। इस प्रकार से बचपन से ही इन्हें कुश्ती में काफी ज्यादा रुचि हो गई थी और यह थोड़ा बड़े होने के बाद स्थानीय कुश्ती कंपटीशन में भी भाग लेने लगे थे।

साल 2008 में इन्हें वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष का पद दिया गया था। उसके बाद जब साल 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का निर्माण किया गया, तो उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर बृजभूषण शरण सिंह विराजमान हुए और उपाध्यक्ष के पद पर संजय सिंह विराजमान हुए। संजय सिंह ने कुश्ती के क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाया और पूर्वांचल के इलाकों में महिला पहलवानों को भी कुश्ती करने के लिए प्रेरित किया। एक इंटरव्यू में संजय सिंह के द्वारा बताया गया था कि, उनके और बृजभूषण शरण के बीच पारिवारिक संबंध है।

संजय सिंह को है कुश्ती से प्रेम

संजय सिंह उर्फ बबलू को कुश्ती से काफी ज्यादा लगाव है। इसलिए वह कुश्ती संघ के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी को भी बखूबी अदा कर रहे हैं। कई बार संजय सिंह संघ की कार्य कमेटी में भी शामिल हो चुके हैं और कई बार वह विदेश का टूर भी भारतीय कुश्ती संघ का नेतृत्व करने के लिए कर चुके हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि, पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को पहलवानी मे लाने के लिए संजय सिंह काफी प्रयास करते हैं।

संजय सिंह बने कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष (Latest News)

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का चुनाव हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रमंडल खेल की गोल्ड मेडल विजेता अनीता श्योराण का पैनल महासचिव के प्रमुख की पोस्ट को जीतने में सफल रहा। हालांकि जब सभी राउंड पूरे हो गए तो कुल मिलाकर अनीता को 7 वोट मिले और बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को टोटल 40 वोट मिले। इस प्रकार से संजय सिंह ने भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव जीता और अब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के तौर पर उनकी ताजपोशी जल्द होगी।

संजय सिंह कुश्ती महासंघ अध्यक्ष का बयान

जैसे ही संजय सिंह को यह पता चला कि, वह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष बन गए हैं, वैसे ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अपने बयान मे कहा कि, यह उन सभी पहलवानो की जीत है, जिन्होंने पिछले सात-आठ महीना में हार का सामना किया हुआ है। उन्होंने कहा कि, बृजभूषण शरण सिंह मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मैं उनसे कुश्ती के विकास के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां लेता रहूंगा।

संजय सिंह ससपेंड (Latest News)

हालही में ख़बरें आ रही हैं कि खेल मंत्रालय द्वारा कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया है, और साथ ही संजय सिंह को ससपेंड भी कर दिया गया है. जिसके बाद संजय सिंह का कहना है कि बृजभूषण शरण सिंह और वे अलग अलग हैं क्योकि दोनों का समुदाय अलग-अलग है. और साक्षी मालिक ने भी सन्यास ले लिया है इसलिए वे दोनों महासंघ को अच्छे से चलने दें.

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : संजय सिंह कौन है?

Ans : भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष

Q : भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष कौन है?

Ans : संजय सिंह

Q : संजय सिंह का जन्म कहां हुआ था?

Ans : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में

Q : वर्तमान में संजय सिंह कहां रहते हैं?

Ans : उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में

Q : संजय सिंह किसके करीबी है?

Ans : सांसद बृजभूषण शरण सिंह के

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here