बृजभूषण शरण सिंह कौन है, बायोग्राफी, न्यूज़ (Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi)

बृजभूषण शरण सिंह कौन है, बायोग्राफी, न्यूज़, कुल संपत्ति, घर, चार्टशीट, बेटी, सांसद, इस्तीफा, हेलीकॉप्टर (Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi) (Net Worth, Son, House, Cast, Wife, Helicopter)

साल 2023 की शुरुआत में ही बृजभूषण शरण सिंह पर आफत आन पड़ी थी। दरअसल 7 पहलवानों के द्वारा बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था और उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन चालू कर दिया गया था। पहलवानों के द्वारा 25 अप्रैल 2023 को बृजभूषण के खिलाफ FIR की डिमांड करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था और जवाब देने के लिए कहा था, तब से ही बृजभूषण सिंह की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि आखिर बृजभूषण शरण सिंह कौन है और साथ ही साथ बृजभूषण शरण सिंह की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ते हैं।

Brij Bhushan Sharan Singh Biography

बृजभूषण शरण सिंह बायोग्राफी (Brij Bhushan Sharan Singh Biography in Hindi)

पूरा नामबृजभूषण शरण सिंह
जन्मतिथि8 जनवरी 1957
जन्म स्थानबिश्नोहारपुर गांव, गोंडा, उत्तर प्रदेश
राशिमकर राशि
नागरिकताभारतीय
वर्तमान उम्र66 साल
जातिठाकुर, राजपूत
धर्महिंदू
राजनीतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी
वर्तमान पदसांसद
गृह नगरगोंडा
प्रोफेशनराजनेता
स्कूलश्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, नवाबगंज
कॉलेजकेएस साकेत पीजी कॉलेज, अयोध्या, अवध यूनिवर्सिटी, फैजाबाद
शैक्षणिक योग्यतामास्टर ऑफ़ आर्ट, एलएलबी
शौकगाने सुनना, लिखना, घोड़े की सवारी करना
वैवाहिक अवस्थाविवाहित
वेबसाइटhttp://brijbhushansingh.in/

बृजभूषण शरण सिंह का जन्म, उम्र, जाति (Brij Bhushan Sharan Singh Birth, Age, Caste)

भारतीय जनता पार्टी के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह का जन्म साल 1957 में गुरुवार के दिन 8 जनवरी को भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिले के बिश्नोहारपुर गांव में हुआ था। बृजभूषण शरण सिंह की राशि का नाम कैप्रीकॉर्न है और यह भारतीय नागरिकता रखते हैं। साल 2023 के अनुसार वर्तमान में इनकी उम्र 66 साल के आसपास में है। बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश की राजपूत जाति से तालुकात रखते हैं जिसे की ठाकुर जाति भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश की पावरफुल जातियों में ठाकुर जाति की गिनती होती है, जो उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अच्छी खासी संख्या में मौजूद है। बृजभूषण शरण सिंह अपने आप को बाहुबली सांसद कहते हैं। इन्होंने अपने बयान में कई बार कहा है कि अब भगवान ने हमें दबदबा दिया है तो दबदबा तो रहेगा ही, इसमें कोई संदेह नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह हिंदू धर्म को मानते हैं और यह भगवान श्री राम के कट्टर भक्त और सेवक हैं।

बृजभूषण शरण सिंह की शिक्षा (Brij Bhushan Sharan Singh Education)

जब यह थोड़े समझदार हुए, तब इनके माता-पिता जी के द्वारा इनका एडमिशन शिक्षा के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज में मौजूद श्री गांधी विद्यालय में करवाया गया। यहां पर इन्होंने आठवीं क्लास तक की पढ़ाई को पूरा किया और फिर इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए अयोध्या में मौजूद केएस साकेत पीजी कॉलेज में एडमिशन लिया। यहां से इन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट की डिग्री हासिल की। इसके बाद इन्होंने फैजाबाद की अवध यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां से इन्होंने एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान बृज भूषण शरण सिंह ने अखाड़े में जाना शुरू कर दिया था और इन्होंने कई दंगल प्रतियोगिता में भी भाग लिया था। बहुत से इंटरव्यू में इन्होंने अपने आप को शक्तिशाली बताया हुआ है, जिसका मतलब पावरफुल होता है।

बृजभूषण शरण सिंह का घर (Brij Bhushan Sharan Singh House)

बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज जिला के अंतर्गत आने वाले विष्णोहारपुर नाम की जगह पर रहते हैं। इस जगह का पिन कोड 208002 है।

बृजभूषण शरण सिंह का परिवार (Brij Bhushan Sharan Singh Family)

पिताजगदंबा शरण सिंह (स्वर्गीय)
माताप्यारी देवी सिंह
विवाह की तारीख11 जून 1981
पत्नीकेतकी देवी सिंह
बेटातीन
बेटीएक

बृजभूषण शरण सिंह के पिता जी का नाम जगदंबा शरण सिंह था जिनकी मृत्यु हो चुकी है। वहीं इनकी माता जी का नाम प्यारी देवी सिंह है। बृजभूषण ने साल 1981 में 11 जून के दिन केतकी देवी सिंह से विवाह किया था, जो की एक पॉलिटिशियन और सामाजिक कार्यकर्ता है। केतकी देवी सिंह से विवाह के पश्चात इन्हें 4 संताने पैदा हुई, जिनमें 3 बेटे और एक बेटी है। इनके तीनो बेटों का नाम शक्ति शरन सिंह और प्रतीक भूषण सिंह तथा करण भूषण सिंह है। प्रतीक भूषण सिंह उत्तर प्रदेश की लेजिसलेटिव असेंबली के मेंबर हैं और करण भूषण सिंह भी एक नेता है। इनके बेटे शक्ति शरण के द्वारा साल 2004 में 17 जून के दिन बृजभूषण शरण सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर के द्वारा अपने आप को गोली मार करके आत्महत्या कर ली गई थी। बृजभूषण सिंह की एक बेटी भी जिसका नाम शालिनी है।

बृजभूषण शरण सिंह का राजनीतिक करियर (Brij Bhushan Sharan Singh Political Career)

  • बृजभूषण शरण सिंह का राजनीतिक करियर कुछ इस प्रकार है।
  • भारतीय जनता पार्टी को बृजभूषण शरण सिंह ने साल 1988 में ज्वाइन किया।
  • साल 1991 में इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोंडा विधानसभा क्षेत्र से सामान्य इलेक्शन लड़ा और इन्होंने कांग्रेस के तरफ से उम्मीदवार आनंद सिंह को 1 लाख 2984 वोट से हराया और दसवीं लोकसभा के लिए इनका चुनाव हुआ।
  • 1999 मे 13वीं लोकसभा के लिए एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोंडा निर्वाचन क्षेत्र से बृजभूषण शरण सिंह चुने गए।
  • साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर इन्होंने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और चुनाव में विजेता बनकर 14वी लोकसभा के लिए चुने गए।
  • इन्होंने साल 2008 में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर लिया।
  • साल 2009 में इन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश की कैसरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और चुनाव को जीत कर 15वीं लोकसभा के लिए इनका चुनाव हुआ।
  • बृजभूषण शरण सिंह ने साल 2014 में समाजवादी पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया और दोबारा से इन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
  • साल 2019 में इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 17वीं लोकसभा का इलेक्शन लड़ा और इसमें इन्होंने जीत हासिल की। फिलहाल यह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सांसद है।

बृजभूषण शरण सिंह विवाद (Brij Bhushan Sharan Singh Controversy)

चलिए बृजभूषण शरण सिंह के कुछ विवादों की भी जानकारी प्राप्त करते हैं।

  • बृजभूषण शरण सिंह पर एक पब्लिक सर्वेंट को उसके कर्तव्य को करने से रोकने के लिए धमकाने का आरोप है। इसके लिए इनके ऊपर आईपीसी की धारा 332 के तहत मामला दर्ज है और लंबित है।
  • इसके अलावा आईपीसी की धारा 201 भी इनके ऊपर है, जिसके तहत उनके ऊपर आरोप है इन्होंने अपराध के सबूत को गायब किया हुआ है। इसके अलावा इनके ऊपर 395 धारा के तहत डकैती का मामला भी दर्ज है। वही हत्या के प्रयास से संबंधित एक आप आरोप भी इनके ऊपर धारा 307 के तहत लगाया गया है।
  • साल 2022 के मई महीने में राज ठाकरे के द्वारा अयोध्या जाकर रामलाल के दर्शन करने की बात कही गई थी। इस पर रिस्पांस देते हुए बृजभूषण ने कहा था कि मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी के द्वारा उत्तर भारतीयों से जो दुर्व्यवहार किया जाता है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी, तभी हम उन्हें अयोध्या में प्रवेश करने देंगे। बृजभूषण ने कहा था कि, जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगते हैं, तब तक मैं राज ठाकरे को अयोध्या में नहीं आने दूंगा।
  • साल 2022 में बृजभूषण शरण सिंह ने यह आरोप लगाया था कि, समाजवादी पार्टी के मिनिस्टर रिजवान खान और विधान परिषद के पूर्व मेंबर महफूज खान पहले हिंदू थे। इसके अलावा बृजभूषण ने अरविंद केजरीवाल को एक कमेंट में पागल और चालाक व्यक्ति बताया था, वही योगी आदित्यनाथ के बारे में बृजभूषण ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ भगवान श्री राम के बच्चे हैं।
  • बृजभूषण शरण सिंह को साल 1990 के आसपास में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लोगों को सहायता देने के लिए और उन्हें शरण देने के लिए आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधि अधिनियम (टाडा) के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था।
  • बृजभूषण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मिनिस्टर विनोद कुमार सिंह के मर्डर की बात को कबूल किया था। साल 2022 में कोर्ट के द्वारा बृजभूषण और उनके तीन सहयोगियों को इस मामले से बरी कर दिया गया था। तीनों सहयोगियों के नाम देवदत्त सिंह, ज्ञान सिंह और दीप नारायण यादव है। विनोद कुमार सिंह की हत्या उनके घर के बाहर गोली मारकर कर दी गई थी।

बृजभूषण शरण सिंह और पहलवान विवाद

साल 2023 में 18 जनवरी को इंडियन पहलवान विनेश फोगाट के द्वारा नई दिल्ली के जंतर मंतर मैदान पर भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया था। फोगाट के द्वारा आरोप लगाया गया था कि, बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा महिलाओं का शोषण किया गया है। बताना चाहते हैं कि, तब भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ही थे।

बृजभूषण शरण सिंह न्यूज़ (Brij Bhushan Sharan Singh News)

आरोप लगाने के पश्चात कुछ अन्य पहलवानों के द्वारा विनेश फोगाट का समर्थन किया गया था और फिर हरियाणा की जाट खाप पंचायत के द्वारा भी पहलवानों को समर्थन दिया गया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर आंदोलन चालू हो गया था और पहलवानों के द्वारा बृजभूषण सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करी जाने लगी थी। हालांकि सरकार ने लंबे समय तक बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया। आरोप लगने के बाद बृज भूषण शरण सिंह ने आरोप से इनकार किया और उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सच्चाई सामने आए, उस प्रकार से सच्चाई को सामने लाया जाए। हालांकि लंबे समय तक महिला पहलवानों के द्वारा सिर्फ विरोध प्रदर्शन ही किया गया और कोई भी सबूत वह बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रस्तुत नहीं कर पाई। बृजभूषण ने यहां तक कहा था कि अगर मुझ पर आरोप साबित होते हैं तो मैं फांसी लगाने के लिए भी तैयार हूं। बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाने वाली लड़की भी कुछ समय के बाद अपने बयान से पलट गई और उसने अपने पिता के साथ जाकर के अपनी FIR को वापस ले लिया। इस प्रकार से कुल मिलाकर इस मामले में बृजभूषण सिंह पर आरोप साबित नहीं हुआ और पहलवानों को भी अपना धरना खत्म करना पड़ा और यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

बृजभूषण शरण सिंह का सामाजिक काम (Brij Bhushan Sharan Singh Social Work)

बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा गोंडा में तकरीबन 54 से भी अधिक शैक्षणिक संस्थाओं का निर्माण किया गया है। इसके अलावा इन्होंने बहराइच, फैजाबाद में भी कई संस्थानों की स्थापना की हुई है, जहां पर मुख्य तौर पर गरीब बच्चों को शिक्षा देने का काम किया जाता है। साल 1990 में राम मंदिर के आंदोलन में भी बृजभूषण शरण सिंह पूर्ण रूप से सक्रिय थे।

बृजभूषण शरण सिंह का लुक (Brij Bhushan Sharan Singh Look)

लंबाई5 फीट 8 इंच
वजन75 किलो
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

बृजभूषण शरण सिंह का कार कलेक्शन (Brij Bhushan Sharan Singh Car Collection)

बृजभूषण के पास साल 2007 मॉडल की महिंद्र स्कॉर्पियो गाड़ी है, वही 2008 की मॉडल की फोर्ड एंडेवर गाड़ी है। इसके अलावा इनके पास टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी भी मौजूद है। इसके अलावा बृजभूषण के पास टाटा की सफारी गाड़ी और जीप गाड़ी भी अवेलेबल है। इनके पास टोयोटा की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 35 लाख से अधिक है। इसके साथ ही साथ इनके पास प्राइवेट हेलीकॉप्टर भी मौजूद है।

बृजभूषण शरण सिंह की कुल संपत्ति (Net Worth)

बाहुबली भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के पास 2 करोड़ 80 लाख रुपए की संपत्ति है। यह साल 2019 के आंकड़े के अनुसार है। इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल है। साल 2019 के आंकड़े के अनुसार उनके पास ₹50000 नगद थे। इसके अलावा बैंक डिपॉजिट 87 लाख 52800 का था, वही इनके पास 11 लाख 48000 के कंपनी के शेयर थे। इसके अलावा 16 लाख की कीमत की गाड़ियां थीं। वहीं Lic और दूसरी इंश्योरेंस पॉलिसी तकरीबन 24 लाख 95500 की थी। इसके अलावा इनके पास डेढ़ लाख रुपए की ज्वेलरी भी उपलब्ध थी और अन्य संपत्ति जैसे की पिस्टल, राइफल को मिलाकर इनके पास 16 लाख रुपए की और संपत्ति है। इसके अलावा इनके पास 25 लाख रुपए की खेती लायक जमीन है, वहीं 25 लाख रुपए की बंजर जमीन भी उपलब्ध है तथा इनके पास 1,93,89,470 की आवासीय बिल्डिंग भी उपलब्ध है।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : बृजभूषण शरण सिंह कौन है?

Ans : बृजभूषण शरण सिंह एक भारतीय राजनेता और पहलवान है।

Q : बृजभूषण शरण सिंह पर कितने केस है?

Ans : इसकी पूरी जानकारी आप विस्तार से इंटरनेट से हासिल कर सकते हैं।

Q : बृज भूषण सिंह का क्या हुआ?

Ans : पहलवान अपने आरोप बृजभूषण शरण सिंह पर साबित नहीं कर सके।

Q : बृज भूषण सिंह के वकील कौन है?

Ans : बृजभूषण सिंह के वकील का नाम राजीव मोहन है।

Q : बृजभूषण शरण सिंह का जन्म कब हुआ?

Ans : 1957 में 8 जनवरी को इनका जन्म हुआ था।

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here