राज ठाकरे का जीवन परिचय, विवाद Raj Thackeray biography in hindi (age, father, qualification, controversy)

राज ठाकरे जीवन परिचय ( जीवनी, जन्म तारिक, जन्म स्थान,माता का नाम, पिता का नाम, बच्चे, शिक्षा, करियर, पत्नी, संपत्ति, विवाद, उम्र, राज ठाकरे बाजपा ) Raj Thackeray Biography (controversy, bjp, age, hometown, property, wife, children, father mother, date of birth, birth place, education, career, political career)

भारतीय राजनेता और बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी इसी खासियत को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में वो लाउडस्पीकर को लेकर काफी विवादों में रहे। जिसके कारण महाराष्ट्र सरकार में उनके इस बयान को लेकर काफी हलचल पैदा हो गई। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि, उनके बयानो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। लेकिन इस बार इनके विवादों के बारे में नहीं बल्कि इनके जीवन के बारे में बात करेंगे। किस तरह से राजनीति में रखा कदम। पारिवारिक जीवन और भी कई बाते हैं जिसके बारे में आज जानेगे।

राज ठाकरे का जीवन परिचय

नामराज श्रीकांत ठाकरे
जन्म14 जून 1968
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
पिता का नामश्रीकांत ठाकरे
माता का नामकुंडा ठाकरे
पत्नी का नामशर्मिला ठाकरे
बच्चों का नामअमित ठाकरे, उर्वशी ठाकरे
शिक्षाग्रेजुएशन
स्कूलबाल मोहन विधा मंदिर स्कूल, दादर
कॉलेजसर जमशेदजी जीजीभॉय स्कूल ऑफ आर्ट
पेशाराजनीतिज्ञ
पार्टीमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
वैवाहिक जीवनविवाहित
संपत्ति50 करोड़ रूपये

भारतीय राजनीतिज्ञ राज ठाकरे का जन्म 14 जून 1968 को महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता श्रीकांत ठाकरे जो की एक कार्टूनिस्ट संगीतकार थे लेकिन वो उर्दू भाषा भी बहुत अच्छे से जानते थे। वहीं उनकी माता कुंड़ा ठाकरे गृहणी थी। राज ठाकरे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम बाल ठाकरे के छोटे भाई श्रीकांत ठाकरे के बेटे हैं। वहीं उनकी मां बाल ठाकरे की पत्नी की छोटी बहन थी। बचपन से ही राज ठाकरे को संगीत में काफी रूचि रही है। वो अपने पिताजी के साथ संगीत की शिक्षा प्राप्त किया करते थे।

राज ठाकरे की प्रारंभिक शिक्षा

  • राज ठाकरे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाल मोहन विघा मंदिर मुंबई से की। उसके बाद वो कॉलेज में गए। जिसकी पढ़ाई भी उन्होंने मुंबई के जमशेदजी जीजेभॉय स्कूल ऑफ आर्ट्स से की।
  • अपने बचपन में उन्होंने तबला, गिटार और वायलिन भी सीखा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पिताजी संगीतकार थे। इसलिए उनकी दिलचस्पी भी उनमें दिखाई दी।
  • उन्हें शुरू से ही ड्राइंग करने का काफी शौक था। इसी कारण से उन्होंने कला में ग्रेजुएशन की।
  • ये बदलाव उनके अंदर बाद में हुआ। जब संगीत और कला की रूचि छूटकर लोक सेवा के प्रति प्रेम में बदल गई।
  • उन्होंने लोक सेवा का कार्य करना अपने चाचा बाला साहेब ठाकरे से सीखा और उनके साथ किया।

राज ठाकरे की शादी

राज ठाकरे ने मराठी फिल्म निर्देशक और निर्माता मोहन वाघ की बेटी शर्मिला से की। उनसे उनके दो बच्चे हैं एक बेटा अमित ठाकरे और बेटी उर्वशी ठाकरे।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का रिश्ता

राज ठाकरे और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे रिश्ते में दोनों चचेरे भाई लगते हैं। लेकिन इनके विचार कई मिलते हुए दिखाई नहीं देते हैं। एकतरफ राज ठाकरे हिंदूत्व की बात करते नजर आते हैं वहीं उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र हित की बात करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में ये दोनों लाउडस्पीकर को लेकर आमने सामने आए थे। शिवसेना ने राज ठाकरे का विरोध किया और उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया। लेकिन राज ठाकरे भी अड़िग रहे। उन्हें देखकर कभी कभी लगता है कि, जैसे बालासाहेब ठाकरे आज भी हमारे बीच हैं। वो भी जो ठान लेते थे वो करके ही रहते थे।

उरी हमले का किया था विरोध

2016 में हुए उरी हमले का विरोध करते हुए राज ठाकरे ने मुंबई में कोई भी पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया था। यहां तक हर एक प्रोग्राम को कैंसिल करने को कहा। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि हमारे शहीद जवान का बदला उनसे लिया जाए। उन्होंने कलाकारों को देश से बाहर निकलने तक का अल्टिमेट तक दे दिया था।

राज ठाकरे का करियर

  • राज ठाकरे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत अपने चाचा बाल ठाकरे के साथ की। बाल ठाकरे उस समय शिवसेना सुप्रीमो रह चुके थे।
  • 1997 में उन्होंने शिवसेना के साथ मिलकर काम किया और युवा नेता के रूप में अपनी छवि मजबूत बनाने का प्रयास किया।
  • उन्होंने उसके बाद कई सोर्स के साथ रोजगार के लिए पैसे इकट्ठे किए। जिसमें एक संगीत कार्यक्रम भी शामिल था। जिसमें पॉप आइकन माइकल जैक्सन और लता मंगेशकर शामिल हुए।
  • 2006 जनवरी को उन्होंने शिवसेना पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि, पार्टी क्लर्कों द्वारा चलाई जा रही है। जिसके कारण पार्टी खत्म होने वाली है।
  • उसी साल 9 मार्च को उन्होंने अपनी नई पार्टी का गठन किया। जिसका नाम रखा गया महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना। हलांकि वो पार्टी से अलग हुए। लेकिन अपने चाचा से कभी दुश्मनी नहीं रखी।

राज ठाकरे का विवाद

  • 2008 में राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में हुए एक हिंसक आंदोलन में नेतृत्व किया। जिसके बाद वो और लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गए।
  • शिवसेना के साथ मिलकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुए भारतीय छात्रों पर हमले का जोरदार विरोध किया। जिसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • 2008 में उन्होंने बच्चन फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने को कहा, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जया बच्चन ने एक बयान दिया कि, हम यूपी वाले हैं हम हिंदी ही बोलेगे मराठी नहीं। जिसके बाद ये विवाद शुरू हुआ।
  • 2009 में उन्होंने फिल्म वेक अप सिड को मुंबई के कुछ थिएटरों में दिखाने से मना कर दिया।
  • साल 2022 में महाराष्ट्र में ईरविवार को जिले में एक रैली के दौरा भड़काऊ भाषण दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, उनपर आरोप लगाया गया कि, उन्होनें दंगा भड़काने का भाषणा दिया। जिसके कारण लोग काफी हिंसक हो गई।
  • 2022 में हाल ही में हुई औरंगाबाद की रैली के दौरान भी उनपर हिंसक भाषण देने का आरोप लगा। जिसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।

FAQ

Q- राज ठाकरे ने किसकी अध्यक्षता में राजनीतिक करियर की शुरूआत?

Ans- उन्होंने बाला साहेब ठाकरे की अध्यक्षता में की राजनीतिक करियर की शुरूआत।

Q- राज ठाकरे की पार्टी का क्या है नाम?

Ans- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना है राज ठाकरे की पार्टी का नाम।

Q- राज ठाकरे कब हुए शिवसेना से अलग?

Ans- 2006 में हुए राज ठाकरे शिवसेना से अलग।

Q- राज ठाकरे किस बात को लेकर सबसे ज्यादा विवादों में घिरे?

Ans- ऐसा कहा जाता है कि, वो अपने विवादित भाषणों को लेकर विवादों में घिरे रहे हैं।

Q- राज ठाकरे का ताजा विवाद कौन सा है?

Ans- राज ठाकरे का ताजा विवाद औरंगाबाद का है। जहां उन्होंने लाउडस्पीकर को लेकर लोगों के बीच चर्चा की।

Other Links –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here