यूएस राष्ट्रपति उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का जीवन परिचय (Vivek Ramaswamy Biography)

विवेक रामास्वामी का जीवन परिचय, कौन है, शिक्षा, एजुकेशन, वाइफ, नेटवर्थ (Vivek Ramaswamy Biography in Hindi) (Wife, WeddingNet Worth, House, Family, Parents, Education, Books)

अमेरिका में इस समय इलेक्शन की काफी अधिक चर्चा है। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी खड़े हुए हैं, जिनकी काफी अधिक प्रशंसा दुनिया के सबसे अमीर आदमी माने जाने वाले एलन मस्क के द्वारा की गई है। एलन मस्क के द्वारा कहा गया है कि, विवेक रामास्वामी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बहुत ही होनहार उम्मीदवार है। आइये इस लेख में हम आपको बताते हैं कि इन दिनों ये इतनी चर्चा में क्यों हैं.

Table of Contents

विवेक रामास्वामी का जीवन परिचय (Vivek Ramaswamy Biography in Hindi)

नाम (Name)विवेक रामास्वामी
उपनाम (Nick Name)  विवेक
जन्म (Date Of Birth)9 अगस्त 1985  
जन्म स्थान (Birth Place)सिनसिनाटी, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका  
आयु (Age)37 वर्ष (2023)  
राशि (Zodiac Sine)लियो  
धर्म (Religion)हिंदू  
राष्ट्रीयता (Nationality)अमेरिकन  
शिक्षा(Education)न्यायशास्त्र में डॉक्टरेट  
स्कूल (School)सिनसिनाटी में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल
कॉलेज (College)हावर्ड विश्वविद्यालय  
लंबाई (Height)ज्ञात नहीं
वजन (Weight)ज्ञात नहीं  
आंखों का रंग (Eyes Colour)काला  
बालों का रंग (Hair Colour)काला  
पेशा (Profession)उद्यमी एवं राजनीतिज्ञ  
राजनीतिक दल (Political party)रिपब्लिकन  
शौक (Hobbies)ज्ञात नहीं  
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थिति (Marrital Status)विवाहित  
पत्नी (Wife)अपूर्वा तिवारी रामास्वामी  
बच्चे (Children’s)दो बेटे: कार्तिक और अर्जुन

विवेक रामास्वामी कौन है (Who is Vivek Ramaswami)

विवेक रामास्वामी के बारे में बात की जाए, तो इंडिया के अप्रवासी माता-पिता के घर ऑहियो में विवेक रामास्वामी पैदा हुए थे। उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बायो साइंस में डिग्री प्राप्त की थी और फिर इन्होंने ‘येल लॉ स्कूल’ से अपनी आगे की एजुकेशन कंप्लीट की। इनके द्वारा बायोटेक कंपनी को शुरू किया गया है और उसके पश्चात इन्हें इस कंपनी में काफी ज्यादा सफलता प्राप्त हुई। विवेक रामास्वामी के द्वारा ‘वोक, इंक’ जैसी किताबें भी लिखी गई है।

विवेक रामास्वामी का जन्म और शुरुआती जीवन (Birth and Early Life)

विवेक रामास्वामी का पूरा नाम विवेक गणपति रामास्वामी है। इनका जन्म साल 1985 में 9 अगस्त दिन शुक्रवार को यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के ओहियो शहर में सिनसिनाटी नाम की जगह पर हुआ था। वर्तमान में विवेक रामास्वामी की उम्र तकरीबन 38 साल के आसपास में है। विवेक रामास्वामी तमिल भाषा बोलने वाले ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और यह हिंदू धर्म को फॉलो करते हैं। यह शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं। प्रोफेशन की बात की जाए तो यह एक लेखक और एंटरप्रेन्योर है। विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के अमेरिकन बिजनेसमैन है। इन्होंने साल 2023 में फरवरी के महीने में 2024 के यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के राष्ट्रपति के इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की हुई है। साल 2014 में इनके द्वारा रोइवंत साइंसेज नाम की एक कंपनी की स्थापना की गई थी जो की फार्मास्यूटिकल कंपनी है।

विवेक रामास्वामी की शिक्षा (Education)

जब रामास्वामी थोड़े समझदार हुए, तब इनके माता-पिता के द्वारा इनका एडमिशन एक पब्लिक स्कूल में करवाया गया, जहां से इन्होंने आठवीं क्लास तक की पढ़ाई को पूरा किया और उसके बाद इन्होंने सिनसिनाटी में मौजूद सेंट जेवियर हाई स्कूल में एडमिशन ले लिया। इसके बाद साल 2003 में इन्होंने वेलेडिक्टोरियन से ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, यह हार्वर्ड पॉलिटिकल यूनियन के मेंबर भी रह चुके हैं और इसके अध्यक्ष भी बन चुके है।

विवेक रामास्वामी का परिवार (Family)

विवेक रामास्वामी के परिवार के बारे में चर्चा की जाए तो इनका परिवार तमिल भाषा बोलने वाला ब्राह्मण परिवार है। इनके पिताजी का नाम गणपति रामास्वामी है जो की प्रोफेशन से इंजीनियर और एक पेटेंट वकील थे और इनकी माता जी ( गीता रामा स्वामी ) एक वृद्ध मनोचिकित्सक के तौर पर काम करती थी। वर्तमान के समय में इनका घर भारत के केरल राज्य के वडक्केंचेरी शहर में मौजूद है। यह इनका पैतृक घर है। रामास्वामी का एक भाई भी है, जिसका नाम शंकर रामास्वामी है, जो की Kriya Therapeuticsके को फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर है।

विवेक रामास्वामी की शादी और पत्नी (Wedding, Wife)

विवेक रामास्वामी की शादी साल 2015 में 31 मई को हुई थी। इनकी पत्नी का नाम अपूर्वा तिवारी है जो की प्रोफेशन से फिजिशियन है। इनके दो बच्चे भी हैं। दोनों ही बच्चे बेटे हैं। जिनका नाम कार्तिक रामास्वामी और अर्जुन रामा स्वामी है। साल 2015 में विवेक रामास्वामी की फोटो Forbes मैगजीन के द्वारा अपने कवर पेज पर छापी गई थी।

विवेक रामास्वामी का करियर (Career)

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात रामास्वामी के द्वारा अपना पहला बिजनेस शुरू किया गया था परंतु बाद में उनके द्वारा अपने बिजनेस की बिक्री कर दी गई। इसके बाद साल 2014 में इन्होंने “रोईवेंट साइंस” नाम की कंपनी की स्थापना की थी। यह फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो नए ट्रीटमेंट के मैन्युफैक्चरिंग और अन्य मेडिकल की फील्ड में एक्सपर्टनेस रखती है। वर्तमान में कंपनी का मार्केट मूल्य 6.3 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। यह कंपनी अमेरिका में काम करती है। कंपनी के द्वारा मेडिसिन रिसर्च में नई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रामास्वामी के द्वारा एक किताब का भी प्रकाशन किया गया है, जिसका नाम “वोक इंक: इनसाइड कॉरपोरेशन अमेरिकाज सोशल जस्टिस स्कैम” है। इन्होंने साल 2021 में कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर से रिजाइन कर दिया था।

विवेक रामास्वामी का राजनीतिक करियर (Political Career)

रामास्वामी के द्वारा साल 2022 में ऑहियो अमेरिकन सीनेट के लिए इलेक्शन लड़ने के बारे में सोचा गया था और उन्होंने हाल ही में साल 2024 में होने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद के लिए भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है और तभी से अमेरिका के अलावा दुनिया के कई देशों में विवेक रामास्वामी के बारे में काफी कुछ लोग जानने का प्रयास कर रहे हैं। खास तौर पर भारतीय लोग इनके बारे में जानने के लिए ज्यादा उत्सुक है, क्योंकि विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के ही है।

विवेक रामास्वामी की नेटवर्थ (Net Worth)

विवेक रामास्वामी की टोटल संपत्ति के बारे में बात की जाए तो साल 2023 के आंकड़े के अनुसार इनके पास तकरीबन 630 मिलियन अमेरिकन डॉलर की संपत्ति है, जिसमें अमेरिका के अलग-अलग शहरों में इनके पास बड़े बंगले भी मौजूद हैं। इनकी कमाई का मुख्य जरिया फार्मास्यूटिकल कंपनी से होने वाली कमाई है।

विवेक रामास्वामी की किताबें (Books)

विवेक रामास्वामी के द्वारा निम्नलिखित किताबें लिखी गई है।

  • WOKE, INC. Inside Corporate America’s.
  • Nation of Victims: Identity Politics
  • Capitalist Punishment: How Wall.

विवेक रामास्वामी जी ने इन संगठनों की स्थापना की

विवेक रामास्वामी जी ने निम्न संगठनों की स्थापना की –

  • रोइवंत साइंसेस
  • सियो गेन थेरपीस
  • मेमॉयर inc.
  • स्ट्रिव एसेट मैनेजमेंट, LLC
  • कैंपस वेंचर नेटवर्क inc.

रामास्वामी ने तेज किया अभियान

एक सप्ताह से भी कम का समय पहली रिपब्लिकन प्राइमरी डिबेट को होने में बचा हुआ है। ऐसे में बहु करोड़पति बायोटिक उघमी ने पब्लिक मीटिंग और इंटरव्यू के साथ अपने अभियान को तेज कर दिया है। विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति के पद के लिए तकरीबन 6 महीने पहले राष्ट्रपति के पद की दौड़ में शामिल हो गए थे, जिन्हें अधिकतर लोग जानते भी नहीं थी परंतु अब विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन प्राइमरी इलेक्शन में तीसरे नंबर पर पहुंचने में सफल हो गए हैं। अमेरिका के लोग अब विवेक रामास्वामी के प्रति इंटरेस्ट ले रहे हैं परंतु अमेरिका के पूर्व में राष्ट्रपति के पद पर रह चुके डोनाल्ड ट्रंप को भी अभी भी काफी बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। बताना चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप दक्षिणपंथी विचारधारा के व्यक्ति हैं जो राष्ट्र प्रथम की भावनाओं को लेकर के चलते हैं।

रिपब्लिकन उम्मीदवार की रेस में सबसे कम उम्र के शख्स

वर्तमान के समय में विवेक रामास्वामी की उम्र 38 साल के आसपास में है। सिर्फ 38 साल की उम्र में ही विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति के पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार की दौड़ में शामिल हो गए हैं और ऐसा करने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवारी की दौड़ में दुसरे नंबर पर

बताना चाहते हैं कि, विवेक रामास्वामी के द्वारा साल 2024 में अमेरिका में फरवरी के महीने में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी को प्रस्तुत किया हुआ है। विवेक रामास्वामी की खासियत यह है कि वह काफी जोशीला भाषण देने में सक्षम है जिसकी वजह से वह रिपब्लिकन पार्टी में एक मजबूत व्यक्तित्व बनकर उभर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवारी की दौड़ में वे दुसरे नंबर पर पहुँच गये हैं.

मस्क ने दी ट्वीट पर प्रतिक्रिया

आपको हम इस बात से भी अवगत करना चाहते हैं कि, रूढ़िवादी पॉलिटिकल टिप्पणीकार टकर कार्लसन के द्वारा रामास्वामी के एक इंटरव्यू को शेयर किया गया है और उनके द्वारा कहा गया है कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति के पद के लिए अभी तक जो भी उम्मीदवार खड़े हुए हैं, उनमें से सबसे कम उम्र के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी है, जिनकी बातों को अवश्य ही लोगों को सुनना चाहिए। पोस्ट पर अपने विचार प्रकट करते हुए एलन मस्क के द्वारा कहा गया कि, रामास्वामी एक होनहार उम्मीदवार है। बताना चाहते हैं कि, एलन मस्क की प्रतिक्रिया को लाखों लोगों के द्वारा लाइक किया गया है।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : विवेक रामास्वामी का धर्म क्या है?

Ans : हिंदू

Q : विवेक रामास्वामी की जाति क्या है?

Ans : तमिल ब्राह्मण

Q : विवेक रामास्वामी कौन है?

Ans : 2024 में अमेरिका में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार

Q : विवेक रामास्वामी का जन्म कब हुआ था?

Ans : 9 अगस्त 1985

Q : विवेक रामास्वामी ने कौन सी कंपनी की स्थापना की है?

Ans : रोईवंत साइंस

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here