करनी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जीवनी, ताज़ा खबर (Sukhdev Singh Gogamedi kon hai, Biography in Hindi)

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जीवनी, बायोग्राफी, कौन है, किसने मारा, कितनी पत्नी है, जन्म स्थान, परिवार, ताज़ा खबर (Sukhdev Singh Gogamedi Biography in Hindi) (News, Wife, Family, Age, Kon the, Kisne Mara, Death)

अभी हाल ही में पाँच राज्यों के चुनाव की वोटिंग हुई हैं जहाँ पर बहुत ही पार्टियों ने अपने प्रचार के साथ अपनी अपनी जीत दर्ज की हैं और राजस्थान में पहले तो कांग्रेस पार्टी की सरकार थी मगर अभी बीजेपी ने बाजी मार कर वहाँ अपनी सरकार बनाने के लिए तत्पर हों गयी हैं और चुनाव खत्म ही हुआ था कि एक बार फ़िर वर्तमान समय में राजस्थान चर्चा का विषय बन गया हैं क्योंकि यहाँ पर एक भूतपूर्व विधायक जो राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या कर दी गई हैं। राजस्थान में यह जो ना सहन करने वाला कृत्य हुआ हैं इससे  राजस्थान का पूरा राजपूत समाज आघात हुआ हैं। हमारे लेख में इनके बारे मे विस्तारपूर्वक वर्णन मिलेगा।

Sukhdev Singh Gogamedi Biography

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जीवनी (Sukhdev Singh Gogamedi Biography in Hindi)

पूरा नामसुखदेव सिंह गोगामेड़ी
जन्म20 फरवरी 1970
जन्म स्थानराजस्थान
धर्महिंदू
जातिक्षत्रिय
राशिकुंभ
किस संगठन से जुड़े थेराजपूत करणी सेना
आंदोलनराजपूतों का आरक्षण ‘पद्मावत’ मूवी आंदोलन
रंगगोरा
क्या पसंद हैंराजस्थानी खाना
मृत्यु5 दिसंबर 2023
मृत्यु का कारणगोली मार कर की गयी हत्या
सम्पति नहीं पता हैं

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कौन हैं

सुखदेव सिंह गोगा मेडी एक ऐसा व्यक्तित्व था जो राजपूतों को राजस्थान में जोड़े रहता था और उन्होंने अपने समाज के साथ-साथ और भी जो समाज था उसको भी बराबर श्रेणी में देखते थे एक बार इन्होंने 2013 में बसपा की तरफ से चुनाव भी लड़ा था मगर यह वहाँ से जीत नहीं पाए थे किन्तु उन्होंने हार नहीं मानी आगे वह बढ़ते रहे और अपने एक्टिव रूप सी राजनीति में बने रहे और धीरे इनके दुश्मन बनते चले गए अभी हाल ही में कुछ गैंगगस्तर इनके घर में जाकर हत्या कर दी हैं। देखा जाए तो राजस्थान में राजपूतों का पहले से ही बोल बोला रहा हैं। आज पूरा राजपूत समाज सड़को पर धरना प्रदर्शन कर रहा हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का जन्म स्थान

गोगामेंडी पहले इनका बैकग्राउंड बहुत मिडिल क्लास फैमिली का था मगर वह धीरे-धीरे जब से इस सेना से जुड़े हैं तब से इनकी दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होने लगी और साथ ही साथ वह एक फेमस होकर सबके सामने आ गए थे और बहुत लोग तो इनके दुश्मन भी हो गए थे इनका जन्म 20 फरवरी सन् 1970 में राजस्थान के गोगामेडी गाँव में हुआ था अपना बचपन वहीं पर गुजरा और फिर बड़े होकर वह जयपुर जैसे बड़े शहर में आकर बस गए थे।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की शिक्षा

सुखदेव सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव से ही प्राप्त की और वही पर भी अपनी पढ़ाई पूर्ण करने के बाद वह शहर आ गए और फिर वहाँ से मास्टर ऑफ आर्ट में पढ़ाई पूर्ण की और इन्होंने एम ए तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में पैर रखा था। और यह पढ़ाई में ठीक-ठाक थे तभी इन्होंने अपने करिअर को जनता की सेवा के लिए चुना था।

सुखदेव सिंह गोगामेडी का परिवार

पिता का नामअंचल सिंह शेखावत
माता का नामइचारज कंवर
भाई का नामदिलीप सिंह और कान सिंह
बहन का नाममधु कवर
पत्नीसिखा शेखावत
बच्चे2 लड़कियां

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार में इनके साथ दो भाई और एक बहन है और साथ ही साथ इनकी शादी भी एक राजपूत खानदान में हुई थी उनमें से इनके बच्चे भी हैं इनके पिता का नाम अंचल सिंह शेखावत था और इनकी माता का नाम इचारज कंवर था. इनके भाई का नाम दिलीप सिंह और कान सिंह है और बहन का नाम मधु कंवर हैं इनकी पत्नी का नाम शिखा शेखावत गोगा मेडी हैं और इनके दो बच्चे भी हैं अर्थात इनकी दो लड़कियाँ हैं। कहा जाता हैं कि सुखदेव सिंह गोगा मेडी की तीन पत्नियाँ थी जिसमें से एक शिखा शिखावत गोगा मेडी हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का धर्म और जाति  

सुखदेव सिंह गोगामेडी एक राजपूत खानदान से सम्बंधित हैं और उनकी शादी भी एक राजपूत खानदान में हुई अगर उनकी धर्म की बात की जाए तो वह हिंदू धर्म को मानते हैं और साथ ही साथ वह माता जगदंबा के बहुत बड़े भक्त हैं और जाति इनकी राजपूत हैं जहाँ पर राजस्थान में ज्यादातर राजपूत ही रहते हैं और उनका आज से बोल बाला नहीं हैं बल्कि इतिहास उठाकर देखा जाए तो राजस्थान में राजपूतों का बोलबाला ज्यादातर रहा हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का हुलिया (Look)

हाईट5 फुट 5 इंच
चेहराथोड़ा बड़ा और गोरा
आखेकाली
बालकाले

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का व्यवहार

यह एक राजपूत थे तो लाजमी हैं इनके गुणों में राजपूत के गुण ज्यादा विधमान होंगे और देखेंगे जैसे राजपूतों वाली तशन आदि। सुखदेव सिंह एक राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष के रूप में बहुत दिनों से कार्य कर रहे थे और लोगों को एक साथ जोड़ने की पुरी कोशिश में लगे रहते थे और उसी बीच में उनके कुछ दुश्मन भी बनने लगे क्योंकि ऐसा कभी नहीं हो सकता हैं कि तुम अच्छा काम करो और तुम्हारे केवल अच्छे ही लोग रहेंगे बल्कि दुश्मन भी बनेंगे तो इनके दुश्मन में वृद्धि होने लगी और यह एक राजपूत परिवार से सम्बंधित थे तो अपने राजपूतों का ठाट-फाट तो देखा होगा कि वह दाढ़ी मुछ और राजस्थान में पगड़ी लगाकर घुमा करते थे मतलब एक राजाओं वाली फीलिंग और इनका जो मुखडा था वह भी एक राजपूतों तरह दिखता था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का राजनीतिक करियर

सुखदेव सिंह गोगामेडी 2013 में बहुजन समाजवादी पार्टी की तरफ से इन्हें टिकट प्रदान की गई थी और यह चुनाव मैदान में उतरे मगर इन्हें हर का सामना देखना पड़ा वह बहुजन समाजवादी पार्टी को जिता नहीं पाए थे। और यह चुनाव हनुमान गढ़ की भादरा सीट से लड़े थे।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ‘राजपूत आरक्षण आंदोलन

आये दिन आप लोगों ने आरक्षण के मुद्दे को अपने देश में उछलते हुए हर समय देखा होगा और उसमें से एक समय था राजस्थान में भी आरक्षण का मुद्दा उठा था राजपूतों की तरफ से जिसमें पहले भूमिका निभा रहे सुखदेव सिंह ने इस मुद्दे को उठाया था।

  • यह मुद्दा 2017 में राजपूतों के आरक्षण आंदोलन के रूप में उठाया गया जिसमें यह कहा जा रहा था कि राजपूतों को भी आरक्षण प्रदान किया जाए जिन्हें जरूरत हैं। इसी के चलते पूरे देश में काफी चर्चा होने लगी थी।
  • उसके बाद जब पद्मावत नाम की मूवी आयी थी उसका भी आंदोलन इन्होंने किया था। कि कुछ चीजें मूवी में गलत दिखाई गई हैं।

करणी सेना क्या हैं

  • बात कर लेते हैं करनी सेना के बारे में करनी सेना की स्थापना सन् 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी द्वारा किया गया था।
  • यह एक ऐसा संगठन था जो इसका नाम रखा गया था वह करणी माता के नाम पर पड़ा था जिन्हें उनके मानने वालों द्वारा हिंगराज का अवतार कहा जाता था।
  • राजपूतों के समाज का संगठन माना जाता हैं और यह भी बताया गया है लोगों के बीच में कि कोई एक राजनीति संगठन नहीं हैं। मगर बहुत सी राजनीतिज्ञ पार्टियां इस संगठन को लुभाने के लिए पूरी तरह से कोशिस किया करती हैं।
  • राजस्थान में इस संगठन का बहुत से क्षेत्रों में बोलबाला हैं इस संगठन करता का 2023 में निधन हो जाता हैं जिनका नाम लोकेंद्र कालवी हैं।
  • यह संगठन यह भी दावा करता हैं कि यह किस लिए बनाया गया हैं अपनी संस्कृति को बचाने और उनकी रक्षा करने के लिए।
  • राजपूत करणी संगठन में एक बार जब यह उस संगठन में शामिल हो गये थे तो एक समय ऐसा आया था कि उसी संगठन में फूट पड़ने लगी थी और फूट पड़ने के कारण यह संगठन से अलग हो गए थे।
  • फिर उसके बाद इन्होंने एक नये संगठन का निर्माण कर दिया था वह भी राजपूत करणी सेना के रूप में ही था, फिर जो फूट पड़ी थी वह 2021 में दूर करके अर्थात दूरी मिटा दी गई और इस नाम को वही पुरानी सेना में मर्ज कर दिया गया और फिर एक साथ रहकर कार्य करने लगे और तब से एक में ही रहकर कार्य हो रहा था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या (Latest News)

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई और यह हत्या उनके घर में घुसकर की गई वह अपने सोफे पर बैठकर फोन चला रहे थे कि एकदम से हमलावर आये और उन्होंने गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी यह कहा जाता हैं कि यह जिस घर में इनको मारा गया हैं वह भी एक कब्जे का घर था और वहीं पर इनकी हत्या कर दी गई मगर इस हत्या से पूरा राजस्थान स्तब्ध हो रखा हैं और हमारी पूर्व सी एम राजस्थान की वसुंधरा राजे ने कहा हैं कि इस हत्या से पूरा राजस्थान शांत हो गया हैं पुलिस ने यह जानकारी दी हैं कि उसमें से एक को तो वहीं ढेर कर दिया गया मगर और जो कैमरे से पता चला हैं कि दो हमलावर भागे उनको भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा कैमरे से तब पता चला क्योंकि उनके घर में कैमरा लगा हुआ था तभी वहाँ पर हमलावरों की फोटो सामने आ गई। पूरा राजपूत समाज धरने पर बैठा हुआ हैं और इस सेना के सभी कार्य कर्ता भी धरने पर बैठे हुए हैं और आज पूरा राजस्थान भी बंद हैं।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को किसने मारा

हालही में ख़बरें आ रही है कि राकेश गोदारा नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जारिए यह कहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं, क्योकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों के साथ मिल कर साजिश करता है. इसलिए इसकी मौत की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं. हमने मारा है सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इन्हें किसके कहने पर मारा गया है, जैसे ही इनका मर्डर करने वाले दोनों आरोपी पकड़े जायेंगे तो इसका भी खुलासा हो जायेगा.

राकेश गोदारा कौन है

राकेश गोदारा पंजाब के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप का हिस्सा है. लॉरेंस बिश्नोई वहीँ है जिन्होंने सलमान खान को भी धमकी दी थी. लॉरेंस बिश्नोई के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : सुखदेव सिंह गोगामेडी कौन थे?

Ans : राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष थे।

Q : सुखदेव सिंह का पूरा नाम क्या था?

Ans : सुखदेव सिंह का पूरा नाम सुखदेव सिंह गोगा मेडी था

Q : सुखदेव सिंह गोगामेडी का जन्म कब हुआ था?

Ans : सुखदेव सिंह गोगामेडी का जन्म 20 फरवरी 1970 में हुआ था

Q : सुखदेव सिंह ने कितनी शादियाँ की थी?

Ans : सुखदेव सिंह गोगामेडी ने तीन शादी की थी।

Q : सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या कब हुई?

Ans : 5 दिसंबर, 2023 को

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here