पंजाबी सिंगर शुभ कौन है, न्यूज़, जीवन परिचय (Punjabi Singer Shubh Biography in Hindi)

पंजाबी सिंगर शुभ कौन है, न्यूज़, जीवन परिचय, मैप, कंट्रोवर्सी, इन्स्टाग्राम आईडी, उम्र, परिवार, नेटवर्थ, गाने (Punjabi Singer Shubh Biography in Hindi) (Age, Songs, Net Worth, News, Controversy, Instagram ID, Nationality, Hoodie, Brother Name, Family)

साल 2023 में सितंबर के महीने के आसपास में एक गायक के द्वारा भारत के एक विवादित नक्शे को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया गया था। इस गायक का नाम सिंगर शुभ है। शेयर किए गए नक्शे में पंजाब और जम्मू और कश्मीर जैसे राज्य को देश के नक्शे में शामिल नहीं किया गया था। स्टोरी पोस्ट करने के बाद सिंगर ने इसे हटा दिया था और प्रे फोर पंजाब लिखा था, जिसके पश्चात खालिस्तानी मूवमेंट का सपोर्ट करने को लेकर के सिंगर शुभ पर काफी ज्यादा सवाल उठने लगे थे और तभी से लोग इनके बारे में इंटरनेट पर काफी कुछ सर्च कर रहे हैं। चलिए इस पेज पर जानते हैं कि आखिर पंजाबी सिंगर शुभ कौन है साथ ही आर्टिकल में पंजाबी सिंगर शुभ की बायोग्राफी इन हिंदी में पढते हैं।

Punjabi Singer Shubh Biography

Punjabi Singer Shubh Biography

पूरा नामशुभनीत सिंह
जन्मतिथि10 अगस्त, 1998, सोमवार
वर्तमान उम्र25 साल
जन्म स्थाननांगल, पंजाब, भारत
राशिसिंह
नागरिकताअज्ञात
धर्मसिख
जातिजट
प्रोफेशनगायक, रैपर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिक कंपोजर
लंबाई5 फीट 9 इंच
वजन:60 किलो
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
डेबूWe Rollin (2021)
वैवाहिक अवस्थाअविवाहित
भाईरवनीत सिंह
पिताअवतार सिंह
माताजगजीत कौर

पंजाबी सिंगर शुभ का जन्म, उम्र (Punjabi Singer Shubh Birth, Age)

पिछले कुछ महीनो से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए पंजाबी सिंगर शुभ का जन्म साल 1998 में 10 अगस्त के दिन भारत देश के पंजाब राज्य के नांगल नाम के इलाके में हुआ था। साल 2022 के अनुसार वर्तमान में इनकी उम्र 24 साल के आसपास में है। पंजाबी सिंगर शुभ का पूरा नाम शुभनीत सिंह है, जिनके द्वारा सिख धर्म को फॉलो किया जाता है।

पंजाबी सिंगर शुभ का धर्म, जाति (Punjabi Singer Shubh Caste, Religion)

जाति की बात करें, तो यह सिख धर्म के जट जाति से संबंध रखते हैं। फिलहाल यह कनाडा में निवास करते हैं। प्रोफेशन की बात करें, तो पंजाबी सिंगर शुभ एक अच्छे रैपर है। इसके अलावा इनके द्वारा गाने भी लिखे जाते हैं और यह म्यूजिक कंपोजर भी है। यूट्यूब पर इनके गाने कनाडा के अलावा हमारे देश में भी बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा सुने जाते हैं। खास तौर पर पंजाब इलाके में इनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। राशि की बात करें तो इनकी राशि सिंह है।

सिंगर शुभ की शिक्षा (Singer Shubh Education)

पंजाबी सिंगर शुभ के एजुकेशन के बारे में हमारे पास अभी खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसे ही इनके एजुकेशन से संबंधित कोई भी जानकारी हमें प्राप्त होती है, वैसे ही हम आर्टिकल में जानकारी को अपडेट करेंगे, ताकि आप इनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में इनफॉरमेशन प्राप्त कर सके। हालांकि ऐसी जानकारी है कि इन्होंने अपनी हायर एजुकेशन कनाडा के टोरंटो से पूरी की है।

पंजाबी सिंगर शुभ का परिवार (Punjabi Singer Shubh Family)

पंजाबी सिंगर शुभ के पिताजी का नाम अवतार सिंह है और इनकी माता जी का नाम जगजीत कौर है। अवतार सिंह एक कॉलेज में प्रोफेसर की पोस्ट पर विराजमान है, वहीं इनकी माताजी जगजीत कौर भी किसी कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर नियुक्त है। इनकी कोई बहन नहीं है, परंतु एक भाई है, जिसका नाम रवनीत सिंह है, जो एंकर, अभिनेता और एक गायक है। फिलहाल सिंगर शुभ की शादी नहीं हुई है। इसलिए इनकी पत्नी होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है और ना ही इनकी कोई अभी संतान है।

पंजाबी सिंगर शुभ का करियर (Punjabi Singer Shubh Career)

  • भारत में पैदा हुए और वर्तमान में कनाडा में रहने वाले शुभ एक अच्छे गायक, गीतकार, संगीतकार और रैपर हैं, जो अपने पंजाबी भाषा के गाने वी रोलिन (2021), एलिवेटेड (2021) और नो लव (2022) के लिए पॉपुलर हैं।
  • साल 2021 में रिलीज हुए वी रोलिन नाम के गाने से पंजाबी सिंगर शुभ के द्वारा अपने करियर की स्टार्टिंग की गई थी। यह गाना उनका ब्रेकआउट डेबू सिंगल भी था, जिसे यूट्यूब पर अपलोड करने के बाद अभी तक इसे 125 मिलियन से अधिक बार लोगों के द्वारा देखा गया है।
  • इनका एक और लोकप्रिय गाना साल 2021 में ही रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल एलिवेटेड था। हालांकि इसका म्यूजिक वीडियो साल 2022 में सिंगर के द्वारा रिलीज किया गया था। 2023 तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए थे।
  • साल 2022 में इन्होंने “नो लव” नाम का गाना रिलीज किया था, जिसने स्पॉटिफाई पर 200 मिलियन स्ट्रीम पार कर लिया था और फिर इन्होंने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी अपलोड किया।
  • इनके द्वारा साल 2021 में ऑफशोर, साल 2022 में हर और साल 2022 में ही बैलर नाम के कई पंजाबी भाषा के गाने को लांच किया गया था। इन्होंने अपने बैलर गाने में एक और पंजाबी गायक इक्विंदर सिंह का सपोर्ट लिया था और यह गाना साल 2022 में अक्टूबर के महीने में बिल बोर्ड कनाडा हॉट 100 पर प्रजेंट हुआ था।
  • कनाडा में मौजूद आर्टिस्ट इरमान थियारा के सॉन्ग “डोंट लुक” में एक विशेष आर्टिस्ट के तौर पर साल 2021 में सिंगर शुभ के द्वारा काम किया गया था।
  • पंजाब के लोकप्रिय गायक यो यो हनी सिंह के द्वारा एक बार एक इंटरव्यू में कहा गया था कि, शुभ इंडस्ट्री का फ्यूचर है और वह अपने गाने की बदौलत लगातार जिंदगी में आगे बढ़ते रहेंगे।
  • बताना चाहते हैं कि, शुभ के अधिकतर गाने ऑफिशियल चार्ट कंपनी और ऑफिशियल न्यूजीलैंड म्यूजिक चार्ट पर प्रजेंट होते रहते हैं।
  • स्पॉटिफाई प्लेटफार्म पर 1 महीने में 8 मिलियन से भी अधिक यूजर के द्वारा इनके गाने को सुना जाता है।
  • शुभ के यूट्यूब चैनल पर साल 2023 के आंकड़े के अनुसार वर्तमान के समय में 2.30 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर मौजूद है।
  • साल 2022 में सिंगर शुभ काफी ज्यादा चर्चा में तब आए, जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली के द्वारा सिंगर शुभ को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर लिया गया। विराट कोहली के द्वारा साल 2022 में एक कमेंट में सिंगर शुभ का जिक्र किया गया था और उन्होंने यह कहा था कि सिंगर सुभ उनके फेवरेट कलाकारों में से एक है।
  • बॉलीवुड के अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली का साल 2023 में देश के कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु के एक जिम में सिंगर सुभ के गाने वी रोलिंग पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि साल 2023 में ही सिंगर शुभ के द्वारा खालिस्तान आंदोलन के सपोर्ट में एक फोटो पोस्ट की गई थी। इसके पश्चात विराट कोहली के द्वारा इंस्टाग्राम पर सिंगर शुभ को अनफॉलो कर दिया गया था।

पंजाबी सिंगर शुभ की पसंद (Punjabi Singer Shubh Likes and Dislikes)

पसंदीदा खानाराजमा चावल, स्पाइसी चिकन, बिस्कुट और बनाना चिप्स
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेई, संजय दत्त
पसंदीदा अभिनेत्रीजीनत अमान और करीना कपूर
पसंदीदा फिल्मअग्निपथ
पसंदीदा फैशन डिजाइनरटॉम फोर्ड और जिओरजी अरमानी
पसंदीदा परफ्यूमक्रीड रॉयल वॉटर
पसंदीदा गानातेरे बिना फ्रॉम फिल्म गुरु पसंदीदा
गायकए आर रहमान और श्रेया घोषाल

पंजाबी सिंगर शुभ के विवाद (Punjabi Singer Shubh Controversy)

  • साल 2023 में 1 अक्टूबर के दिन पहले से ही खालिस्तान के सपोर्ट को लेकर के विवादों में चलने वाले पंजाबी-कनाडियन सिंगर शुभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया था।
  • इस वीडियो में दिखाई पड़ रहा था कि, वह ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक कंसर्ट में परफॉर्म कर रहे हैं और यहां पर उन्होंने पंजाब के नक्शे पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या वाली फोटो के साथ एक  हुडी पकड़ी हुई है।
  • हालांकि सिंगर शुभ के द्वारा इस वीडियो पर अपना रिस्पांस देते हुए कहा गया था कि, मैंने पहले से ही यह हुडी अपने पास नहीं रखी थी, बल्कि दर्शकों के द्वारा यह मेरी तरफ फेंका गया था और मुझे यह बिल्कुल भी नहीं पता था कि, आखिर इस हुडी पर क्या प्रिंट हुआ है।

कंगना रनोट ने किया था शुभ की पोस्ट का विरोध (Punjabi Singer Shubh News)

  • इंस्टाग्राम के द्वारा पंजाबी सिंगर सुभ के द्वारा भारत के गलत नक्शे को लेकर के जो पोस्ट की गई थी, उसका विरोध बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कंगना राणावत के द्वारा किया गया था।
  • कंगना राणावत के द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा गया था कि, यह खालिस्तान वायरस वाली बीमारी कनाडा में रहने वाले पंजाब की बहुत से सिलेब्रटियों को पकड़ चुकी है। हमारे देश के नक्शे से इस प्रकार की छेड़खानी करने के जुर्म में उनके खिलाफ कानून को तगड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। दो दिन अगर यह लोग जेल की हवा खा लेंगे, तो इनके दिमाग में से खालिस्तान का भूत पूरी तरह से उतर जाएगा।

पंजाबी सिंगर शुभ की नेटवर्थ (Punjabi Singer Shubh Net Worth)

साल 2023 के आंकड़े के अनुसार सिंगर शुभ की टोटल कमाई 5 करोड़ से भी अधिक रुपए की है। यह अधिकतर पैसा यूट्यूब वीडियो और म्यूज़िक कॉन्सर्ट से कमाते हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं और टिकटोक पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर है।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : पंजाबी सिंगर शुभ का पूरा नाम क्या है?

Ans : इनका पूरा नाम शुभनीत सिंह है।

Q : पंजाबी सिंगर शुभ का जन्म पंजाब में कहां हुआ था?

Ans : इनका जन्म पंजाब के नांगल में हुआ था।

Q : शुभ पंजाबी सिंगर की उम्र कितनी है?

Ans : वर्तमान में इनकी उम्र 24 साल के आसपास में है।

Q : सिंगर शुभ कौन है?

Ans : यह पंजाब के एक लोकप्रिय गायक है, जो कनाडा में रहते हैं।

Q : सिंगर शुभ वर्तमान में कहां रहते हैं?

Ans : यह कनाडा में रहते हैं।

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here