सुब्रत रॉय सहारा बायोग्राफी, लेटेस्ट न्यूज़ (Subrata Roy Sahara Biography in Hindi)

सुब्रत रॉय सहारा बायोग्राफी, लेटेस्ट न्यूज़, जीवन परिचय, कहानी, नेटवर्थ, डेथ, मृत्यु, जाति (Subrata Roy Sahara Biography in Hindi) (News, Death, Cause, Age, Jail, Family, Net Worth, Son, House)

सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग डायरेक्टर और देश के बड़े बिजनेसमैन में शामिल सुब्रत रॉय की मृत्यु हो गई है और उनकी मृत्यु के चर्चे सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। आखिर ऐसा क्यों है, इसका कारण शायद ही कुछ लोगों को पता हो। हम इस पेज में आज आपको “सुब्रत रोय का जीवन परिचय” की जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा सहारा इंडिया परिवार कंपनी की संक्षेप जानकारी भी देंगे।

Subrata Roy Sahara Biography

सुब्रत रॉय सहारा बायोग्राफी (Subrata Roy Sahara Biography in Hindi)

पूरा नामसुब्रत रॉय
पेशाबिजनेसमैन, सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर
जन्मतिथि10 जून, 1948
जन्म स्थानअररिया, बिहार, भारत
मृत्यु14 नवंबर, 2023
मृत्यु उम्र75 साल
मृत्यु स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पढ़ाईमैकेनिकल इंजीनियरिंग
स्कूलहोली चाइल्ड स्कूल
कॉलेजगवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टीट्यूट, गोरखपुर
सक्रिय1978–2023
पत्नीस्वप्ना रॉय
बच्चेदो
धर्महिंदू

सुब्रत रॉय का जन्म (Subrata Roy Birth)

देश के बड़े बिजनेसमैन में शामिल और सहारा इंडिया परिवार के अध्यक्ष तथा मैनेजिंग वर्कर सुब्रतो रॉय का जन्म साल 1948 में 10 जून के दिन गुरुवार को भारत देश के बिहार राज्य के अररिया जिले के एक गांव में हुआ था।

सुब्रत रॉय की कहानी (Subrata Roy Story, Early Life)

सुब्रत रॉय के बारे में खास बात यह है कि इन्हें ₹2000 अपने दोस्त से मिले थे और इसी पैसे का इस्तेमाल करके उन्होंने इतना बड़ा बिजनेस खड़ा किया था। सुब्रत रॉय की साल 2021 के अनुसार 73 साल की उम्र थी। इस प्रकार से 2023 में 75 साल की उम्र में इन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। इनका गृह नगर बिहार का अररिया जिला है। सुब्रत रोय ने अपनी प्राथमिक एजुकेशन कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से पूरी की और इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई गोरखपुर के गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टिट्यूट से पूरी की। इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करी हुई है।

सुब्रतो रॉय की किताबें (Subrata Roy Books)

इन्होंने साल 1994 में “शांति सुख संतुष्टि” किताब लिखी थी। इसके अलावा साल 2016 में फरवरी के महीने में इन्होंने “लाइफ मंत्र” नाम की एक और किताब लिखी थी और साल 2016 में ही दिसंबर के महीने में इन्होंने “थिंक विद मी” नाम की किताब लिखी थी। इसके अलावा इन्होंने “मान सम्मान आत्म सम्मान” नाम की किताब भी लिखी हुई है।

सहारा इंडिया मालिक सुब्रत रॉय Family

वर्तमान में सुब्रत रॉय विवाहित है। इनकी पत्नी का नाम Swapna Roy है, जो की पर्सनल एंड वेलफेयर में मैनेजिंग वर्कर की पोस्ट पर विराजमान है। इसके अलावा इनके दो बच्चे भी है, जिनका नाम सुशांतो रॉय और सीमांतो रोय हैं। सुब्रत रॉय की पत्नी और उनके बेटे सुशांतो रॉय ने दक्षिण पूर्वी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद मैसेडोनिया देश की नागरिकता स्वीकार कर ली है और यह अब भारतीय नागरिकता नहीं रखते हैं। मेसिडोनिया ऐसा देश है जो इन्वेस्टमेंट करने पर नागरिकता देता है। इनके पिताजी का नाम छवि रॉय था तथा इनकी माता जी का नाम श्री सुधीर चंद्र रॉय था। सुब्रत रॉय के माता और पिता बांग्लादेश के ढाका शहर के विक्रमपुर नाम के गाव के भाग्यकुल जमींदार नाम के एक अमीर जमींदार परिवार से थे।

सुब्रत रॉय का करियर (Subrata Roy Career)

इनके द्वारा साल 1976 में चिट फंड कंपनी सहारा फाइनेंस का अधिग्रहण किया गया था। हालांकि इसके पहले यह गोरखपुर में अपना खुद का बिजनेस चलाते थे। साल 1978 में इन्होंने कंपनी को सहारा इंडिया परिवार में चेंज कर दिया और यह कंपनी आगे चलकर के हमारे देश की सबसे बड़ी ग्रुप की कंपनी में से एक बनी। इन्होंने सहारा इंडिया परिवार कंपनी को सिर्फ एक ही क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा। इन्होंने अपनी कंपनी का प्रवेश फाइनेंस सर्विस, रियल एस्टेट, मीडिया और होटल के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी करवाया। सुब्रत रॉय के नेतृत्व में सहारा कंपनी ने विभिन्न बिजनेस का विस्तार किया। इनके द्वारा साल 1992 में हिंदी लैंग्वेज के न्यूज़पेपर राष्ट्रीय सहारा को भी लॉन्च किया गया और इन्होंने साल 1990 में आखिरी महीने में पूणे के पास एमबी वेलीसिटी परियोजना की भी शुरुआत की।

सुब्रत रोय ने साल 1990 के पश्चात सहारा टीवी को लांच किया और टेलीविजन इंडस्ट्री में भी प्रवेश कर लिया। बाद में सहारा टीवी को सहारा वन टीवी चैनल का नाम दिया गया। इसके अलावा इन्होंने साल 2021 के आसपास में लंदन के ग्रोसवेनर होटल और न्यूयॉर्क शहर के प्लाजा होटल जैसे बड़े प्रॉपर्टी के अधिग्रहण के साथ इंटरनेशनल मार्केट में काफी ज्यादा सुर्खियां प्राप्त की। एक समय ऐसा था, जब भारतीय रेलवे के पश्चात सहारा इंडिया परिवार ऐसी कंपनी थी, जिसने देश में सबसे ज्यादा 1.2 मिलियन लोगों को अपने साथ जोड़ा। अभी भी इस कंपनी के पास 7 करोड़ से अधिक इन्वेस्टर है।

सहारा इंडिया परिवार कंपनी

  • सुब्रत रॉय के द्वारा सहारा इंडिया परिवार कंपनी की स्थापना की गई थी। यह एक सार्वजनिक कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1978 में की गई थी और कंपनी का हेड क्वार्टर उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में बनाया गया था।
  • सहारा इंडिया परिवार कंपनी मुख्य तौर पर फाइनेंशियल सर्विस, कंस्ट्रक्शन, मास मीडिया, रिटेलिंग, आईटी सर्विस और आउटसोर्सिंग, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थ केयर, एजुकेशन, ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है।
  • सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में सहारा इंडिया परिवार कंपनी काम कर रही है। आंकड़े के अनुसार कंपनी में वर्तमान में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या दुनिया भर में 1.4 मिलियन से भी ज्यादा है।
  • सहारा इंडिया परिवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट sahara.in है। सहारा इंडिया परिवार कंपनी के मालिक सुब्रत रॉय की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ये है।

सुब्रत रॉय को प्राप्त अवार्ड

  • बाबा-ए-रोज़गार पुरस्कार (1992)
  • उद्यम श्री (1994)
  • कर्मवीर सम्मान (1995)
  • राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार (2001)
  • बेस्ट इंडस्ट्रियलिस्ट अवार्ड (2002)
  • बिजनेसमैन ऑफ द ईयर अवार्ड (2002)
  • ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड (2004)
  • आईटीए – वर्ष 2007 का टीवी आइकन
  • विशिष्ट राष्ट्रीय उड़ान सम्मान (2010)
  • रोटरी इंटरनेशनल द्वारा व्यावसायिक पुरस्कार (2010)।
  • लंदन में पावरब्रांड्स हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स में बिजनेस आइकन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (2011)
  • ईस्ट लंदन विश्वविद्यालय से बिजनेस लीडरशिप में मानद डॉक्टरेट की उपाधि (2013)
  • डी. लिट की मानद उपाधि। ललित नारॉयण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा
  • भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार द्वारा जनरल जूरी पुरस्कार

सुब्रत रॉय का विवाद (Controversy)

इनकी कंपनी सहारा इंडिया परिवार में चल रही योजना में बहुत से लोगों के द्वारा अपना पैसा इन्वेस्ट किया गया था, परंतु कंपनी नुकसान में चली गई, जिसकी वजह से लोगों को अपने पैसे की पेमेंट नहीं मिली और यह मामला पटना हाई कोर्ट में चला गया और उसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा। परंतु यहां पर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख को राहत प्रदान कर दी। दरअसल पटना हाई कोर्ट ने सहारा प्रमुख को अरेस्ट करने का आदेश दिया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी और इन्हें जमानत दी गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि वह लोगों का पैसा अवश्य ही वापस करेंगे, परंतु अब उनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर के असमंजस में है कि, उन्हें अपना पैसा वापस मिलेगा या नहीं।

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल

लंबे समय से जिन लोगों का पैसा सहारा ग्रुप की अलग-अलग इन्वेस्टमेंट योजना में फंसा हुआ था, उनका पैसा लौटाने के लिए सरकार ने सहारा ग्रुप को आदेश दिया और इसके लिए सहारा ग्रुप ने 5 अरब का फंड सेबी के पास जमा करवा दिया। लोग अपना पैसा पाने के लिए सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर जाकर के आवेदन कर रहे हैं और कई लोगों को अपना पैसा अभी तक मिल भी चुका है। लोगों को सारा पैसा 10000-10000 रुपए की किस्तों में मिलता है। पोर्टल पर आवेदन करने के बाद और वेरिफिकेशन होने के बाद 45 दिन के अंदर आपको पहली किस्त मिल जाती है।

सुब्रत रॉय की संपत्ति (Subrata Roy Net Worth)

सहारा ग्रुप की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार ग्रुप के पास 2 लाख 59 हजार करोड रुपए की संपत्ति मौजूद है। इसके अलावा ग्रुप के पास 30,970 एकड़ का लैंड बैंक भी है। देश भर में इनकी 5000 से अधिक यूनिट है, जिसमें लखनऊ के सहारा शहर से लेकर दूसरे बड़े शहरों में ऑफिस, माल और बिल्डिंग शामिल है। कंपनी जब फायदे में थी, तब कंपनी ने आईपीएल से लेकर एयरलाइंस बिजनेस में भी प्रवेश किया था। कई साल कंपनी के द्वारा इंडियन क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर किया गया था।

सुब्रत रॉय की मृत्यु, ताज़ा खबर (Subrata Roy Death, Latest News)

साल 2023 में 14 नवंबर को सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग डायरेक्टर सुब्रत रॉय की मृत्यु हो गई। मृत्यु के समय उनकी उम्र 75 साल थी। इनकी मौत महाराष्ट्र के मुंबई में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुई। लंबे समय से इनकी ट्रीटमेंट चल रही थी। जानकारी के अनुसार इनकी मृत्यु कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से हुई। यह काफी लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या से परेशान थे और इस प्रकार से कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से मंगलवार को रात को 10:30 बजे उनकी मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर इन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और यहीं पर इन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। इनका अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बैकुंठ धाम, भैंसाकुंड में होगा।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : सुब्रत रॉय कौन है?

Ans : सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग डायरेक्टर और बिजनेसमैन

Q : सुब्रत रॉय की मौत कब हुई?

Ans : 14 नवंबर 2023

Q : सुब्रत रॉय की मौत कहां हुई?

Ans : मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में

Q : सुब्रत रॉय की संपत्ति कितनी है?

Ans : 2,59,000 करोड रुपए

Q : सुब्रत रॉय अभी कहां है?

Ans : इनकी मृत्यु हो चुकी है।

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here