मिस दिवा 2023 श्वेता शारदा का जीवन परिचय (Miss Diva 2023 Shweta Sharda Biography in Hindi)

मिस दिवा 2023 श्वेता शारदा का जीवन परिचय, कौन है, उम्र, कद, मिस यूनिवर्स 2023 भारतीय कंटेस्टेंट, डांस (Miss Diva 2023 Shweta Sharda Biography in Hindi) (Miss Universe 2023 Indian Contestant, Costume, Age, Height, Dance)

जल्द ही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है और इस बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की तरफ से श्वेता शारदा भारत को प्रेजेंट करेंगी। ऐसे में कई लोग श्वेता शारदा के बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में श्वेता शारदा की बायोग्राफी हिंदी में पढ़ते हैं और यह जानते हैं कि श्वेता शारदा कौन है साथ ही श्वेता शारदा के जीवन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें भी जानते हैं।

Shweta Sharda Biography

श्वेता शारदा की बायोग्राफी (Shweta Sharda Biography)

पूरा नामश्वेता शारदा
प्रोफेशनमॉडल, डांसर, कोरियोग्राफर
जन्मतिथि24 मई, 2001
जन्म स्थानचंडीगढ़, पंजाब, भारत
राशिमिथुन
धर्महिंदू
नागरिकताभारतीय
स्कूलमॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कॉलेजपंजाब यूनिवर्सिटी
मातासुहाना डबरा
भाईजतिन डबरा
वर्तमान उम्र22 साल
लंबाई5 फीट 11 इंच
गृह नगरचंडीगढ़, पंजाब
वजन60 किलो
फिगर34-28-34
आंखों का रंगब्राउन
बालों का रंगब्राउन
शौकडांस करना, एक्टिंग करना, घूमना
वैवाहिक स्थितिअविवाहित

श्वेता शारदा का जन्म और शिक्षा (Shweta Sharda Birth and Education)

श्वेता शारदा एक भारतीय मॉडल, डांसर और कोरियोग्राफर है, जिनका जन्म साल 2001 में गुरुवार के दिन 24 मई को भारत देश के पंजाब राज्य के चंडीगढ़ शहर में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र 22 साल के आसपास में है। श्वेता शारदा की राशि का नाम मिथुन है। यह भारतीय नागरिकता रखती है। इन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई अपने गृह नगर चंडीगढ़ में मौजूद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की हुई है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी से इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई की हुई है। श्वेता शारदा को डांसिंग करना, एक्टिंग करना और प्रसिद्ध जगह की यात्रा करना काफी ज्यादा पसंद है।

श्वेता शारदा का परिवार, उम्र, और विवाह (Shweta Sharda Family, Age and Marriage)

श्वेता शारदा के पिता का नाम हमें नहीं पता है। इनकी माता जी का नाम सुहाना डबरा है। इन्होंने अकेले ही श्वेता शारदा की परवरिश करी हुई है। साल 2013 में श्वेता शारदा के माता-पिता ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया और फिर दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके अलावा इनका एक भाई भी है, जिसका नाम जतिन शारदा है, जो कि महाराष्ट्र के मुंबई शहर में केनरा बैंक में काम करते हैं।‌ श्वेता शारदा की उम्र फिलहाल सिर्फ 22 साल की है। इसलिए इनके विवाह का सवाल ही पैदा नहीं होता‌ है।

मिस दिवा 2023 श्वेता शारदा

साल 2023 में 16 अगस्त के दिन श्वेता शारदा को मिस दिवा 2023 कंपटीशन के 16 प्रतिभागियों के तौर पर चुन लिया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान श्वेता शारदा ने मिस बॉडी ब्यूटीफुल, मिस टैलेंटेड, टॉप फाइव मिस फोटोजेनिक और टॉप सिक्स मिस रैंप वॉक का अवार्ड जीता। मिस दिवा का फाइनल साल 2023 में 28 अगस्त को द ललित मुंबई होटल में हुआ, जहां पर यह मिस दिवा बनी।

श्वेता शारदा मिस यूनिवर्स 2023

श्वेता शारदा के द्वारा 72 वी मिस यूनिवर्स कंपटीशन में भारत को प्रेजेंट किया जाएगा। बताना चाहते हैं कि, श्वेता शारदा मिस दिवा यूनिवर्स 2023 की विजेता है। मिस यूनिवर्स की दावेदार सभी प्रतिभागियों को सिलेक्शन के लिए अलग-अलग लेवल से गुजरने की आवश्यकता होगी, जिसमें पर्सनल स्टेटमेंट, इंटरव्यू, इवनिंग गाउन और स्विमवियर में प्रेजेंटेशन शामिल है। साल 2023 में इस कार्यक्रम का आयोजन 18 नवंबर के दिन होगा और इसे होस्ट करने का काम जेनी माई जेनकिंस और मारिया मेननोस और फॉर्मर मिस यूनिवर्स ओलिविया कुल्पो करेंगे।

बॉलीवुड फिल्मों की हीरोइन बनना चाहती हैं श्वेता शारदा

एक इंटरव्यू के दौरान सवाल का जवाब देते हुए श्वेता शारदा के द्वारा बताया गया था कि, डांस इंडिया डांस के दौरान उनके साथ सलमान खान के डांस करने का एक्सपीरियंस काफी अच्छा था। इसके अलावा शारदा ने एक दूसरे डांस रियलिटी कार्यक्रम में माधुरी दीक्षित को डांस सीखाने को भी अपनी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण लम्हा बताया था। अपने आप को बॉलीवुड का बड़ा प्रशंसक बताते हुए श्वेता ने कहा था कि, वह बॉलीवुड की फिल्मों में एक हीरोइन के तौर पर काम करना चाहती है, क्योंकि यह उनका काफी बड़ा सपना है, जिसे वह लंबे समय से देख रही है।

Shweta Sharda Dance

जब श्वेता शारदा की उम्र सिर्फ 16 साल थी, तब यह पंजाब के चंडीगढ़ से मुंबई चली गई थी, ताकि यह अपना करियर एक डांसर के तौर पर बना सके। मुंबई आने के बाद इन्होंने अपना करियर एक डांसर और कोरियोग्राफर के तौर पर शुरू किया। इन्होंने अलग-अलग इवेंट जैसे कि मिस इंडिया और लायन गोल्ड अवार्ड में कोरियोग्राफी करने का काम किया। लायन गोल्ड अवार्ड का आयोजन साल 2019 में हुआ था। इसके अलावा श्वेता शारदा ने रांझा तेरे नाल (2021, पंजाबी) By निकिता गांधी, कोको (2022, पंजाबी) By जानी और अरविंद, ऊंचा लंबा कद (2022, पंजाबी) By आशीष कौर और अल्तमश फरीदी तथा मस्त आंखें ( 2023, हिंदी) By जुबिन नौटियाल और तुलसी कुमार जैसे म्यूजिक वीडियो में भी काम किया हुआ है। इसके अलावा श्वेता शारदा दूसरे कई हिंदी भाषा के रियलिटी टीवी डांस कार्यक्रम में भी शामिल हो चुकी हैं। जैसे की ‘Dance+ Season 6’ (2021; Star Plus), ‘Dance Deewane’ (2023; Colors), and ‘Jhalak Dikhhla Jaa’ (2023; Colors इत्यादि।

श्वेता शारदा का करियर (Shweta Sharda Career)

श्वेता शारदा ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड के कुछ अभिनेता और अभिनेत्री को भी डांस सिखाया हुआ है, जिनके नाम दीपिका पादुकोण, सलमान खान, कैटरीना कैफ, मोनी रॉय और माधुरी दीक्षित है। इसके अलावा इन्होंने अलग-अलग टीवी ब्रांड के कमर्शियल एडवर्टाइजमेंट में काम किया हुआ है, जैसे कि स्काई बैग। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता शारदा ने कहा था कि उनकी माताजी उनके लिए प्रेरणा स्रोत है। इसके अलावा भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री सुष्मिता सेन से भी वह काफी ज्यादा प्रेरणा लेती है। श्वेता शारदा को जानवर काफी ज्यादा पसंद है और वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिल्लियों के साथ फोटो अपलोड करती रहती है। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता शारदा ने कहा था कि, बहुत से लोगों ने मेरे बारे में यह अफवाह फैला दिया है कि, मैं अपनी पर्सनालिटी और अपने लुक की वजह से सफल हो रही हूं, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर ऐसा होता तो दुनिया में और हमारे भारत देश में ऐसे बहुत सारे लड़के-लड़किया हैं, जो अपने लुक की बदौलत सफल हो चुके होते। मैने भी सामान्य लोगों जितनी ही मेहनत करी हुई है, तब जाकर मैं इस मुकाम पर पहुंची हुई हूं।

श्वेता शारदा के टीवी कार्यक्रम

डांस इंडिया डांस 6प्रतियोगी
डांस दीवाने 1प्रतियोगी
डांस प्लस 6प्रतियोगी
झलक दिखलाजा 10कोरियोग्राफर

श्वेता शारदा का यूट्यूब चैनल

श्वेता शारदा ने अपने खुद के नाम पर ही यूट्यूब पर चैनल का निर्माण किया हुआ है। अपने चैनल पर इनके द्वारा अपने डांस वाले वीडियो अपलोड किए जाते हैं। कुछ वीडियो में यह खुद डांस करते हुए दिखाई देती है, तो कुछ वीडियो में यह दूसरे लोगों को डांस सिखाते हुए दिखाई पड़ती है। साल 2022 में 11 मई के दिन इन्होंने यूट्यूब पर चैनल की शुरुआत की थी।  इन्होंने अभी तक अपने यूट्यूब चैनल पर आर्टिकल लिखे जाने तक 80 वीडियो अपलोड किए हुए हैं और इनके चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या 10000 के आसपास में है। इनके यूट्यूब चैनल का प्रोफाइल हैंडल @ShwetaSharda7419

है।

श्वेता शारदा की कुल संपत्ति

श्वेता शारदा की संपत्ति के बारे में इंटरनेट पर कोई खास जानकारी फिलहाल के समय में उपलब्ध नहीं है। जैसे ही इनकी टोटल इनकम के बारे में कोई भी जानकारी हमें प्राप्त होती है, वैसे ही जानकारी को हम इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : श्वेता शारदा कौन है?

Ans : मॉडल, एक्टर, डांसर

Q : श्वेता शारदा की उम्र कितनी है?

Ans : 22 साल

Q : श्वेता शारदा का यूट्यूब चैनल कौन सा है?

Ans : Shweta Sharda

Q : श्वेता शारदा ने कौन सा कंपटीशन जीता?

Ans : मिस दिवा 2023

Q : श्वेता शारदा का जन्म कब हुआ?

Ans : 24 मई, 2001

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here