ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय, ताज़ा खबर (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi)

ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय, ताज़ा खबर, वाइफ, उम्र, परिवार, रिकॉर्ड (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi) (Age, Stats, Wife Caste, Centuries, Height, Sixes, T20, Todays Score, Captain)

भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल लगभग हर खिलाड़ी की यही दास्तां होती है कि वह बचपन में काफी संघर्ष झेलते हैं और अलग-अलग संघर्षों को पार करते हुए आखिरी में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बात करने वाले हैं जिसका नाम ऋतुराज गायकवाड है। चलिए आर्टिकल में ऋतुराज गायकवाड़ की जीवनी पढ़ते हैं और जानते हैं कि ऋतुराज गायकवाड कौन है साथ ही उनके क्रिकेट करियर के बारे में भी जानते हैं।

Ruturaj Gaikwad Biography

ऋतुराज गायकवाड का जीवन परिचय (Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi)

पूरा नामऋतुराज दशरथ गायकवाड़
उपनामऋतु
जन्मतिथि31 जनवरी 1997
जन्म स्थानपुणे, महाराष्ट्र
उम्र26 वर्ष
जर्सी नंबर31
राशितुला
नागरिकताभारतीय
प्रोफेशनक्रिकेटर (बल्लेबाज)
पिता का नाम   दशरथ गायकवाड़
माता का नाम   सविता गायकवाड़
भाई-बहनज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नाम   उत्कर्षा पवार
रंगगोरा
बैटिंग स्टाइलराइट हैंड बैट्समैन
कोचस्टेशन फ्लेमिंग
धर्महिंदू
बालों का रंगकाला
आखों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 9 इंच
वजन60 किलोग्राम

ऋतुराज गायकवाड का जन्म, प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे और इंडियन प्रीमियर लीग में अपने बल्ले से रनो की बौछार करने वाले राइट हैंड बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड का जन्म साल 1997 में शुक्रवार के दिन 31 जनवरी को भारत देश के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में हुआ था। साल 2023 के अनुसार उनकी वर्तमान उम्र 26 साल है। ऋतुराज गायकवाड़ की राशि का नाम तुला राशि है। ऋतुराज गायकवाड भारतीय नागरिकता रखते हैं और इनका गृह नगर अर्थात होमटाउन पुणे है। प्रोफेशन से ऋतुराज गायकवाड एक क्रिकेटर है। पुणे के खड़की नाम की जगह पर मौजूद सेंट जोसेफ बॉयज हाई स्कूल से ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा किया। इसके अलावा इन्होंने पूणे के ही Lakashmibai Nadgude school स्कूल से भी अपनी कुछ पढ़ाई की और इन्होंने कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा मित्र मंडल पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन लिया।

ऋतुराज गायकवाड की प्रसिद्धि (Famous for)

इन्होंने साल 2019 में जून के महीने में भारत बनाम श्रीलंका के मैच में श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे और इसी के बाद इन्हें दुनिया में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई।

ऋतुराज गायकवाड का परिवार

ऋतुराज गायकवाड़ के पिताजी का नाम दशरथ गायकवाड है, जोकि डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में काम करने वाले कर्मचारी है। उनकी माताजी का नाम सविता गायकवाड है, जोकि एक म्युनिसिपालिटी स्कूल में टीचर की पोस्ट पर विराजमान है। ऋतुराज गायकवाड़ के माता-पिता के अनुसार उन्होंने कभी भी ऋतुराज पर इस बात का प्रेशर नहीं दिया कि, वह ज्यादा पढ़ाई करें और क्रिकेट खेलना कम करें। उन्होंने ऋतुराज को यही कहा कि, उसे जिस चीज में रुचि है, वह उसी को करें।

ऋतुराज गायकवाड वाइफ

ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी का नाम उत्कर्षा पावर है, जोकि एक महिला क्रिकेटर है। इन दोनों की शादी महाबालेश्वर में साल 2023 में ही 3 जून के दिन हुई थी। बताना चाहते हैं कि, ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा पवार दोनों ही आईपीएल के फाइनल में एक साथ दिखाई पड़ी थी और यहां पर उत्कर्षा ने आईपीएल का खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूकर के उनका आशीर्वाद भी लिया था। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। उत्कर्षा पवार भी महाराष्ट्र की तरफ से क्रिकेट खेलती है। इनकी उम्र वर्तमान में 24 साल है। यह दाएं हाथ की मीडियम गेंदबाज है। साल 2021 में यह लिस्ट ए क्रिकेट खेल चुकी हैं। उत्कर्षा महाराष्ट्र के पुणे की ही रहने वाली है। इन्होंने इंस्टीट्यूट आफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंस की पढ़ाई करी है।

ऋतुराज गायकवाड का आईपीएल करियर

साल 2019 में आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के लिए साल 2018 दिसंबर महीने में चेन्नई सुपर किंग के द्वारा खिलाड़ियों की नीलामी में ऋतुराज गायकवाड को खरीदा गया। साल 2021 में 2 अक्टूबर के दिन खेले गए आईपीएल के मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल की अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। इन्होंने 101 रन बनाए थे और नॉट आउट रहे थे। यह मैच राजस्थान के खिलाफ था। 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग के द्वारा कोलकाता नाइट राइडर को 27 रन से फाइनल के मुकाबले में हरा दिया गया था। फाइनल के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 27 बॉल में टोटल 32 रन बनाए थे। साल 2021 के टूर्नामेंट के मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड को सबसे अधिक 635 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिली थी। इसके अलावा उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी दिया गया था। 2021 में दी गई अपनी अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से आईपीएल 2023 की नीलामी में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग के द्वारा 6 करोड़ की रकम पेमेंट करके ऋतुराज गायकवाड को अपनी टीम में शामिल किया गया। ऋतुराज ने आईपीएल का अपना आखिरी मैच साल 2023 में मई के महीने में गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन के खिलाफ खेला था। इस मैच में 16 बॉल खेलकर इन्होंने 26 रन बनाए थे।

ऋतुराज गायकवाड का घरेलू करियर

जब गायकवाड सिर्फ 13 साल के थे, तब यह पुणे के पिंपरी चिंचवड में थेरगांव में पिंपरी चिंचवड नगर निगम की वैरोक दिलीप वेंगसरकर अकादमी में शामिल हुए। ऋतुराज ने साल 2016 में 19 साल की उम्र में 6 अक्टूबर को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, परंतु मैच में उन्हें चोट लग गई और बीच में ही रणजी सीजन को उन्हें छोड़ना पड़ा था, परंतु आठ सप्ताह के अंतराल के पश्चात साल 2017 में 25 फरवरी को एक बार फिर से उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना पर्दापन किया। यहां पर भी वह सिर्फ एक ही मैच खेल सके। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में 110 गेंद खेल कर 132 रन बनाए और इस प्रकार से लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने अपनी पहली सेंचुरी पूरी की। टूर्नामेंट के पहले 7 मैच में उन्होंने 63 की औसत से 444 रन बनाए और अपनी टीम का बेस्ट स्कोरर बने और इस प्रकार से वह महाराष्ट्र की टीम के रेगुलर प्लेयर बन गए। 45.62 की एवरेज से 365 रन गायकवाड़ ने साल 2018-19 के विजय हजारे ट्रॉफी में बनाएं।

गायकवाड साल 2018-19 की इंडिया बी टीम में देवधर ट्रॉफी के लिए शामिल हुए और इन्हें दिसंबर 2018 में एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भारतीय टीम के अंदर शामिल किया गया। इन्होंने साल 2019 के जनवरी महीने में इंग्लैंड लायन के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट में सेंचुरी पूरी की और इसी की बदौलत उन्हें साल 2019 में जून के महीने में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में इंडियन ए टीम में जगह मिली। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलते हुए पहले ही मैच में 136 गेंद पर नॉट आउट 187 रन बना लिए और दूसरे मैच में भी उन्होंने 125 रन बनाए। महाराष्ट्र टीम के द्वारा ऋतुराज गायकवाड को साल 2021 में आयोजित हुए मुस्ताक अली ट्रॉफी सीरीज और विजय हजारी ट्रॉफी सीरीज के T20 के मैच के लिए अपना कप्तान बनाया गया। इन्होंने 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 मैच में 269 रन बनाएं और 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी तगड़ी बल्लेबाजी से पांच मैच में इन्होंने 603 रन बनाकर विजय हजारे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। इसमें 4 सेंचुरी भी इन्होंने लगाई थी। इसके अलावा अगली विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में इन्होंने लगातार दूसरी बार 600 से भी ज्यादा रन बनाएं तथा इन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 220 नाबाद रन उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ बनाएं। अपनी टीम के आखिरी ओवर में गायकवाड़ ने बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह की छह गेंद में सात छक्के लगा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। इस मैच में गेंदबाज के द्वारा पांचवीं गेंद नोबोल फेंकी गई थी।

ऋतुराज गायकवाड का T20 क्रिकेट करियर

ऋतुराज गायकवाड़ के T20 क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2021 में 28 जुलाई को हुई। उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ T20 फॉर्मेट में खेला। पहले मैच में 18 गेंद पर इन्होंने 21 रन बनाए और दूसरे वाले मैच में 10 गेंद पर यह 14 रन बनाकर के आउट हो गए। इसके बाद इन्होंने साल 2022 में फरवरी के महीने में अपना अगला मैच वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ खेला। इस T20 में गायकवाड को ईशान किशन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला, परंतु यहां पर गायकवाड कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन 8 गेंद मे बनाकर के वह आउट हो गए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड को विशाखापट्टनम में तीसरा T20 मैच खेलने का मौका मिला, जहां पर इन्होंने 5 मैच में टोटल 96 रन बनाए। इस प्रकार से अभी तक इंडिया के लिए इन्होंने 14 T20 मैच खेले हुए हैं और टोटल 277 रन बनाए हुए हैं।

ऋतुराज गायकवाड का वनडे डेब्यू

साल 2022 में 6 अक्टूबर को गायकवाड़ ने अपना वनडे डेब्यू दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ किया। पहले मैच में इन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इन्होंने अपनी पारी में 42 गेंद खेलकर 19 रन बनाए। अभी तक गायकवाड़ ने इंडिया के लिए सिर्फ चार वनडे मैच खेले हुए हैं, जिसमें इन्होंने टोटल 106 रन बनाये हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ के रिकॉर्ड

  • इनके नाम पर साल 2022 में नवंबर के महीने में विजय हजारे ट्रॉफी में एक ही ओवर में सात छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इस ओवर में गेंदबाज ने एक नोबोल फेंकी थी।
  • लिमिटेड ओवर क्रिकेट में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा 43 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड है।
  • एक ही ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी ऋतुराज गायकवाड है।
  • विजय हजारे ट्रॉफी में डबल सेंचुरी (220 रन) बनाने वाले पहले बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड है।
  • आईपीएल के साल 2021 के सीजन में सबसे ज्यादा 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल करने वाले खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड है।

ऋतुराज गायकवाड़ की पसंद

पसंदीदा क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, शेन वॉर्न और डेविड वॉर्नर
पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियमएडिलेड ओवल, ऑस्ट्रेलिया
पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह
पसंदीदा अभिनेत्रीदीपिका पादुकोन और माधुरी दीक्षित
पसंदीदा फिल्म3 इडियट्स
पसंदीदा खानासाउथ इंडियन फूड
पसंदीदा शॉटकवर ड्राइव, फ्लिक शॉट

ऋतुराज गायकवाड़ को प्राप्त अवॉर्ड

IPL 2021इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर
IPL 2021ऑरेंज कैप

ऋतुराज गायकवाड़ की नेटवर्थ

साल 2023 के आंकड़े के अनुसार इनकी टोटल संपत्ति 36 करोड रुपए के आसपास में है। इनकी कमाई का मुख्य जरिया बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी है। इसके अलावा आईपीएल की नीलामी के जो पैसे मिलते हैं उससे भी इनकी कमाई होती है। इसके अलावा यह अलग-अलग कंपनी के ब्रांड एंबेसडर है और समय-समय पर इन्हें अलग-अलग चीजों का प्रमोशन और एडवर्टाइजमेंट करने का मौका मिलता है, जिससे इनकी कमाई होती है। कई बार लोग इन्हें सेमिनार में आमंत्रित करते हैं या अपनी दुकानों का उद्घाटन करवाते हैं, तो उसका पैसा भी यह लेते हैं। चेन्नई सुपर किंग के द्वारा गायकवाड को 2022 आईपीएल नीलामी से पहले 6 करोड रुपए में रिटेन किया गया था।‌गायकवाड एक T20 मैच खेलने के लिए ₹300000 और वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपए लेते हैं। इनके पास पुणे के पिंपरी चिंचवड में मधुबन सोसायटी में एक 5 करोड़ की कीमत वाला शानदार घर मौजूद है।

ऋतुराज गायकवाड़ ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट

  • My11Circle
  • GO Kratos
  • Mount Road Social
  • SS Cricket Kits
  • Social Offline
होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : ऋतुराज गायकवाड़ कौन से राज्य का है?

Ans : महाराष्ट्र

Q : ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी कौन है?

Ans : उत्कर्षा पवार

Q : ऋतुराज का जन्म कब हुआ?

Ans : 31 जनवरी 1997

Q : ऋतुराज गायकवाड़ की कुल कमाई कितनी है?

Ans : 36 करोड रुपए

Q : ऋतुराज गायकवाड़ की उम्र कितनी है?

Ans : 26 साल

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here