नूडल्स पकोड़ा बनाने की विधि

Noodles Pakora Recipe in hindi बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है| बारिश के मौसम का अपना ही अलग मजा होता है, इस मौसम को बड़ों से लेकर बच्चों तक सब एन्जॉय करते है| मिट्टी की सोंधी सोंधी खुशबू , बारिश की ठंडी ठंडी फुहार सबके मन में एक ताजगी भर देती है| बारिश के मौसम को अपने घर की खिड़की पर बैठकर एन्जॉय करने का अलग ही मजा होता है और इस बारिश के साथ अगर गरमा गर्म चाय, मजेदार पकोड़े और अपनी मनपसंद बुक  मिल जाएँ, तो बस क्या कहने फिर| ज्यादातर पति जब शाम को काम से लौटते है, तो अपनी पत्नी से  पकोड़े बनाने की मांग करते है|

पति ऑफिस से भीग कर आते है, तो पत्नी उसके पकोड़े की फरमाइश झट से पूरी कर देती है| बच्चे भी शाम को खेल कूद कर आते है और भूख लगी भूख लगी चिल्लाते है| पकोड़े खाने में तो बहुत टेस्टी होते है लेकिन अगर एक ही चीज रोज रोज खाई जाये, तो इन्सान बोर हो जाता है| वही आलू प्याज मिक्स veg के पकोड़े खा खा कर बड़े तो नहीं, लेकिन बच्चे जरुर बोर हो जाते है|  पकोड़े का नाम सुन कर बच्चों को लगता है ये इतनी पुरानी चीज है बड़े बूढ़े खाते है|

Noodles Pakora Recipe in hindi

घर पर जब भी कोई मेहमान अचानक से आ जाता है, तो सबसे पहले जो चीज उसे बनाकर खिलाने के लिए हमारे दिमाग में आती है वह है पकोड़े| क्योकि  ये झटपट बनते है और इसकी सभी सामग्री हमारे पास मौजूद रहती है| लेकिन आपके मेहमान भी ये घिसे पिटे पकोड़े खा कर बोर हो चुके है,क्यूंकि सभी लोग यही खिलाते है| आप एक अच्छे माँ पत्नी के साथ एक अच्छी होस्ट भी बनिए, जो अपने गेस्ट को खुश करे|

चलिए आज कुछ नया try करते है| नूडल्स तो सभी बच्चों की पहली पसंद होती है| कोई भी बच्चा हो चाहें छोटा या बड़ा कभी नूडल्स को मना नहीं करता| सिंपल नूडल्स तो आपने बहुत खाए होंगे| नूडल्स आजकल सभी घरों में मौजूद ही रहता है, क्योकि हर घर के बच्चे इसे खाना पसंद करते है| नूडल्स एक chineese रेसिपी है, जो हमारे देश में चाइना से आई है, लेकिन आज पुरे भारत में चाव से खाई जाती है| आज हम इस chineese रेसिपी को अपना इंडियन टच देते है| इंडियन मसाले पुरी दुनिया में फेमस है, जिसका अनोखा स्वाद सबको भाता है| आज इन्ही भारतीय मसालों को हम नूडल्स और पकोड़े की जान बेसन के साथ मिलायेंगे और तैयार करेंगे नूडल्स पकोड़े|

नूडल्स पकोड़ा बनाने का तरीका Noodles Pakora Recipe in hindi

इस different रेसिपी को आप जब चाहें घर पर मौजूद सामग्री के साथ बना सकते है|

मात्रा 4 लोगों के लिए

तैयारी का समय – 10 min

बनाने का समय – 10 min

Noodles pakode बनाने के लिए सामग्री –

  • 1 कप उबली नूडल्स
    1 कप बेसन
    2 tbsp कार्ल फ्लोर
    1 tbsp अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
    ½ tsp सोडा
    ½ tsp काली मिर्च
    1 tsp अजवाइन
    1 tsp सौफ
    1 tsp लाल मिर्च
    1 tsp हल्दी पाउडर
    1 कप मिली जुली लम्बी पतली कटी सब्जी(पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और गाजर)
    ½ कप फूल गोभी
    1 प्याज लच्छेदार कटी
    थोडा सा बारीक़ कटा हरा धनिया
    तेल तलने के लिए
    नमक स्वादानुसार

नूडल्स पकोड़े बनाने की विधि –

  • सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, कॉर्न फ्लोर, 1 चम्मच तेल और सारे मसाले डालेंगे| अब इसमें पानी डालकर एक घोल बना लेंगे(जो ज्यादा पतला नहीं होगा)|
  • अब इसमें ½ कप नूडल्स, सारी सब्जियां, धनिया, नमक और सोडा मिलायेंगे| (नूडल्स पकोड़े बनाने के लिए घोल थोडा गाढ़ा रहता है|
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे| एक प्लेट में बची हुई नूडल्स फैलायेंगे|
  • अब मिक्सचर को हाथ में लेकर छोटे छोटे बॉल्स बनायेंगे, फिर इसके उपर प्लेट के उपर रखे नूडल्स को लपेटेंगे|
  • तेल अच्छा गर्म होने होने पर इसे मीडियम आंच पर अच्छे से सेक लेंगे| लीजिये तैयार है आपके गरमगरम Noodles pakode
  • इन पकोड़ों को टमाटर सौस और चिली सौस के साथ serve करें| आप नूडल्स पकोड़े नाश्ते के अलावा स्टार्टर में भी बना सकती है|

उम्मीद करते है आप सभी को हमारा आर्टिकल मे बताये नूडल्स पकोड़े पंसंद आई होंगी| तो आज ही आप इसे अपने घर पर बनाइये और सबको खिलाइए| आपको और आपके घर वालों को ये कैसे लगे हमें जरुर बताएं| आपको snacks में कुछ और रेसिपी भी चाइये, तो आप हमसे पूछ सकते है| आप हमारे कमेंट बॉक्स पर जाएँ और अपने सुझाव हमारे साथ शेयर करें|

Other Linsk

Anubhuti
यह मध्यप्रदेश के छोटे से शहर से है. ये पोस्ट ग्रेजुएट है, जिनको डांस, कुकिंग, घुमने एवम लिखने का शौक है. लिखने की कला को इन्होने अपना प्रोफेशन बनाया और घर बैठे काम करना शुरू किया. ये ज्यादातर कुकिंग, मोटिवेशनल कहानी, करंट अफेयर्स, फेमस लोगों के बारे में लिखती है.

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here