Disease X kya hai, कैसे फ़ैल रहा है, लक्षण, ईलाज (What is Disease X pandemic)

क्या है Disease X, कैसे फ़ैल रहा है, लक्षण, ईलाज, क्या यह महामारी है, बचने के तरीके (What is Disease X) (Symptoms, Treatment, who, in India, news, Origin Country)

2 साल पहले कोरोनावायरस ने देश और दुनिया में काफी तबाही मचाई थी। इस वायरस की वजह से बहुत से लोगों की मृत्यु हुई थी और बहुत से लोगों को नौकरी से हाथ भी धोना पड़ा था। अब एक और नई महामारी जल्द ही सामने आ सकती है। हालांकि अभी इसे महामारी का नाम देना सही नहीं है। परंतु यह महामारी से कम भी नहीं है। साल 2020 में कोविड-19 की वजह से 70 लाख लोगों की मृत्यु दुनिया के अलग-अलग देशो में हुई और इसी बीच एक्सपर्ट के द्वारा एक नई महामारी के आने की संभावना जता दी गई है जिसका नाम Disease X है। चलिए इस आर्टिकल में Disease X क्या है और Disease X‌ क्या भारत में आ सकता है इसकी जानकारी प्राप्त करते है।

what is disease X

Disease X क्या है

यदि आप सोचते हैं कि Disease X से कोई बीमारी है, जो अस्तित्व में आ चुकी है, तो ऐसा नहीं है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि WHO अर्थात वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के द्वारा Disease X का नाम दिया गया है, जो कि आगे फ्यूचर में आने वाली किसी खतरनाक बीमारी या फिर इन्फेक्शन की तरफ इंडिकेटर दे रहा है। यदि यह बीमारी के तौर पर आती है या फिर इन्फेक्शन के तौर पर आती है, तो इससे दुनिया भर में वैश्विक महामारी फैल सकती है और करोड़ों लोगों की मृत्यु भी हो सकती है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने खतरनाक बीमारियों की एक लिस्ट भी जारी कर दी है। यह वह बीमारियां हैं, जिनमें महामारी लाने की प्रबल संभावनाएं हैं। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के अनाउंसमेंट के पश्चात Disease X पर काफी तेजी से रिसर्च की जा रही है और अभी से इसके एंटीडोट को डेवलप करने पर भी काम करना शुरू कर दिया गया है।

Disease X‌ के आने की संभावना

इस बात के बारे में पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि, आखिर डिजीज एक महामारी कब आ सकती है। यह महामारी कभी भी देश में आ सकती है और इसके लिए किसी निश्चित भविष्यवाणी की कोई भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप जानते हैं कि, दुनिया में रोजाना नई-नई बीमारियां, वायरस और बैक्टीरिया सामने आ रहे हैं, जो काफी ज्यादा हानिकारक है। ऐसे में वैज्ञानिकों को यह आशंका है कि, Disease X‌ के आने में अब अधिक समय नहीं बचा हुआ है। यही कारण है कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन किसी भी नई बीमारी के आते ही काफी ज्यादा एक्टिव हो जाता है।

Disease X‌ क्या भारत में आ सकता है (Disease X in India)

Disease X‌ हमारे देश में आएगा या नहीं, इसके बारे में भी अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, परंतु एक बात तो पक्की है कि, जो वैश्विक महामारी होती है। इससे दुनिया के कई देश प्रभावित होते हैं, फिर चाहे वह सुपर पावर देश हो या फिर कोई सामान्य देश हो‌। इंटरनेशनल लेवल पर बिजनेस, रोजगार और पर्यटन की दृष्टि से देखा जाए तो हमारा देश एक महत्वपूर्ण देश है। जहां पर रोजाना देश/दुनिया में से करोड़ों की संख्या में लोग आते हैं और जाते भी हैं। इसलिए यदि उपरोक्त महामारी आती है, तो इसकी एंट्री भारत में होने की भी प्रबल संभावना है, क्योंकि हो सकता है कि, दुनिया के किसी अन्य देश में यह महामारी आई हो और महामारी से प्रभावित कोई व्यक्ति भारत की यात्रा कर ले तो यहां पर भी महामारी का प्रवेश हो सकता है।

कोई बीमारी महामारी कैसे बनती है कौन तय करता है

Disease X या फिर इसी प्रकार की दूसरी जो बीमारियां है, वह वैश्विक महामारी लाने की संभावना रखती है या नहीं आखिर यह कौन तय करता है, इसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। बताना चाहते हैं कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित वैश्विक हेल्थ इंस्टिट्यूट में काम कर रहे 300 से ज्यादा साइंटिस्टो की एक ऐसी टीम का निर्माण बहुत पहले ही कर दिया गया है, जो 25 से अधिक वायरल वायरस और बैक्टीरिया के परिवारों के बारे में लंबे समय से रिसर्च कर रहे हैं। इन वैज्ञानिको और एक्सपर्ट की टीम वायरस अथवा बैक्टीरिया के इंफेक्शन के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाती है कि, अमुक बीमारी खतरनाक है और कितनी खतरनाक है या अमुक बीमारी महामारी ला सकती है।

क्या कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक Disease X है

विश्व स्वास्थ्य संगठन में काम करने वाले मेडिकल एक्सपर्ट के द्वारा चेतावनी देते हुए कहा गया है कि, इस नई महामारी में कोरोनावायरस की तुलना में 20 गुना ज्यादा पावर है अर्थात यदि Disease X महामारी भारत में आती है और इनका वक्त रहते हुए रोकथाम नहीं किया जाता है, तो तकरीबन 5 करोड लोगों की मृत्यु हो सकती है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, ब्रिटेन की वैक्सीन टास्क फोर्स की एक अध्यक्षता करने वाली डेम केट बिंघम ने एक चेतावनी दी है कि, अगले साल महामारी की वजह से कम से कम 50 मिलियन लोगों की मृत्यु हो सकती है।

Disease x origin country

Not identified yet

डिजीज X के लिए वैक्सीन

ब्रिटेन के साइंटिस्टों के द्वारा डिजीज X के आने से पहले ही इससे लड़ने के लिए वैक्सीन का निर्माण करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 25 अलग-अलग टाइप के वायरस पर वैज्ञानिकों की टीम के द्वारा स्टडी की जा रही है और उनका मुख्य तौर पर जानवरों में जो वायरस पाए जाते हैं उन पर फोकस है। मतलब वैज्ञानिक ऐसे वायरस पर फोकस कर रहे हैं, जो जानवरों से इंसानों में फैलते हैं, क्योंकि कई बार मौसम बदलने की वजह से कई जानवर और जीव जंतु इंसानों की बस्ती में रहने के लिए आते हैं। ऐसे में उनका इंसानों से संपर्क होता है, जिससे महामारी तेजी से फैलती है।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : क्या डिजीज X भारत में आ चुकी है?

Ans : अभी नहीं

Q : डिजीज X से अभी तक कितने लोगों की मौत हुई है?

Ans : एक भी नहीं

Q : क्या डिजीज X खतरनाक महामारी हो सकती है?

Ans : जी हां

Q : डिजीज X की शुरुआत कहां हुई?

Ans : कांगो शहर से

Q : डिजीज X की शुरुआत कैसे हुई?

Ans : कांगो के एक मरीज मेंरक्तस्त्राव के साथ तेज बुखार आया, जिसके बाद डॉक्टर ने जाँच की और पता लगा कि यह डिजीज X है.

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here