व्लादिमीर पुतिन जीवनी (जीवन परिचय) (Vladimir Putin Biography in Hindi)

व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय, जीवनी, बायोग्राफी, विचार, धर्म, रिलिजन, जाति, भारत यात्रा, हिस्ट्री, नेटवर्थ (Vladimir Putin Biography in Hindi) (Biography, Net Worth, Family, Religion, Caste, Height, Wife, Children, Mother Story, Facts)

व्लादिमीर पुतिन, एक ऐसा नाम जिसकी गूंज विश्वभर में हो रही है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली व्यक्तियों में गिने जा रहे हैं। उनके द्वारा उठाया गया यूक्रेन पर हमला करनेवाला कदम आज विश्व के हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। 69 की उम्र पार कर चुका ये ताकतवर नेता अपनी फिटनेस से ले कर अपनी निर्भयता के लिए जाना जाता रहा है। तो आइए दोस्तों एक नजर डालते हैं व्लादिमीर पुतिन के जीवन सफर पर। हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था के एक अधिकारी रह चुके पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति होने तक का सफर तय किया। यहां व्लादिमीर पुतिन के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। तो इस जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Vladimir Putin biography in Hindi

व्लादिमीर पुतिन का जीवन परिचय (Valdimir Putin Biography in Hindi)

पूरा नाम (Full Name)व्लादिमीर पुतिन
जन्म (Birth)7 अक्टूबर, 1952 
जन्मस्थान (Birth Date)वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग 
उम्र (Age)59 साल
हाइट (Height)5 फुट 7 इंच
माता (Mother)मारिया शेलोमोवा
पिता (Father)व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन
धर्म एवं जाति (Religion and Caste)ईसाई धर्म, विशेष रूप से रूसी रूढ़िवादी
पत्नी (Wife)ल्युडमिला से शादी (साल 2013 में पुतिन और ल्युडमिला आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।)
बच्चे (Son)दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकातेरिना पुतिना है। 
शिक्षा (Education)1975 में स्नातक की डिग्री ली 
राजनीतिक करियर (Political Career)साल 1990-1996
राष्ट्रपति के रूप में सफर (As a President)कार्यवाहक राष्ट्रपति : 1999-2000,
राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल : 2000-2004,
राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल:2004-2008,
राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल:2012-2018,
राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल:2018-वर्तमान
नेटवर्थ (Net Worth)39 बिलियन डॉलर

व्लादिमीर पुतिन का जन्म, परिवार एवं प्रारंभिक जीवन (Valdimir Putin Birth, Family and Mother Story)

व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर, 1952 को वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। इनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन था जो कि सोवियत नेवी में कार्यरत थे। आपको बता दे कि पुतिन की माता का नाम मारिया शेलोमोवा था। मारिया एक फैक्ट्री में मजदूर हुआ करती थीं। पुतिन के पिता ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विरोधियों पर घात लगा कर हमला करनेवाले दस्ते में काम किया था। युद्ध की समाप्ति के बाद उन्होंने एक कारखाने में काम किया। दोस्तों, पुतिन अपने परिवार में तीसरे बच्चे थे। उनके दो बड़े भाईयों की मृत्यु हो हो गई थी।

व्लादिमीर पुतिन की शिक्षा (Valdimir Putin Education)

पुतिन ने अपनी शिक्षा लेनिनग्राड राजकीय विश्वविद्यालय से पूरी की थी। उन्हे साल 1975 में स्नातक की डिग्री ली जिसके बाद उन्होंने  सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था के लिए काम करना शुरू किया। पुतिन का ये सफर साल 1991 तक चला।

व्लादिमीर पुतिन की पत्नी, बच्चे एवं व्यक्तिगत जीवन (Wife, Children and Personal Life)

28 जुलाई 1983 को पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी। पर पुतिन के शादी शुदा जीवन में काफी उथल पुथल रही। ल्युडमिला ने पुतिन पर मारने पीटने के आरोप भी लगाए थे। उनका ये भी कहना था कि पुतिन के कई प्रेम संबंध भी रहे। आपको बता दे कि पुतिन और ल्युडमिला की दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकातेरिना पुतिना है। दोस्तों साल 2013 में पुतिन और ल्युडमिला आधिकारिक रूप से एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

व्लादिमीर पुतिन प्रारंभिक राजनीतिक जीवन (Valdimir Putin Political Career)

  • साल 1990-1996

पुतिन ने अपना राजनीति से जुड़ा करियर लेनिनग्राड के मेयर के रूप में किया था। साल 1996 तक पुतिन पीटर्सबर्ग में कई सरकारी पदों पर कार्य करते रहे।

  • साल 1996-1999

1996 के बाद पुतिन मॉस्को आ गए और तत्कालीन राष्ट्रपति के प्रशासन कार्यालय में कार्यभार संभालने लगे। 1998 में रूसी सुरक्षा संघ के सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य एवं 1999 में परिषद के सचिव के रूप में भी कार्य करते नज़र आए।

  • साल 1999

1999 में पुतिन को तीन उप प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया। 

  • साल 1999-2000

राष्ट्रपति येल्टसिन के समय से पहले इस्तीफा देने के कारण पुतिन ने रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल (Valdimir Putin as a President of Russia)

  • कार्यवाहक राष्ट्रपति : 1999-2000
  • राष्ट्रपति के रूप में पहला कार्यकाल : 2000-2004
  • राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल:2004-2008
  • राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल:2012-2018
  • राष्ट्रपति के रूप में चौथा कार्यकाल:2018-वर्तमान

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें (Interesting Facts)

  • पुतिन राष्ट्रपति होने के अलावा एक जासूस, मार्शल आर्ट मास्टर, निशानेबाज, बाइकर, पर्वतारोही, घुड़सवार आदि भी हैं।
  • पुतिन को फिटनेस से काफी लगाव है।
  • रूसी भाषा के अलावा पुतिन को जर्मन भाषा का भी ज्ञान है।
  • राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अंग्रेजी सीखनी शुरू की थी।
  • पुतिन जंगली जानवरों को धूल चटा सकते हैं।
  • पुतिन को संगीत का काफी शौक है।

व्लादिमीर पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध में भूमिका (Valdimir Putin in Russia-Ukraine War)

रूस – यूक्रेन युद्ध की बात करें तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन में हमला करने के लिए भेजा है वह यूक्रेन पर कब्जा करके उसे रूस में मिलाना चाहते हैं. हाल की ताज़ा स्थिति ऐसी है कि यूक्रेन को रूस ने चारों ओर से घेर लिया है. रूस का कहना है कि यूक्रेन की सेना सरेंडर कर दें तो युद्ध अभी खत्म हो जायेगा. अब देखना यह है कि यह रूस के राष्ट्रपति पुतिन आगे क्या करते हैं.

FAQ

Q : व्लादिमीर पुतिन का जन्म कहां हुआ था?

Ans : 7 अक्टूबर, 1952 को वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था

Q : इनके पिता क्या काम करते थे?

Ans : सोवियत नेवी में कार्यरत थे

Q : पहली बार पुतिन राजनीति में कब आए?

Ans : साल 1990

Q : पुतिन ने किससे शादी की थी?

Ans : 28 जुलाई 1983 को पुतिन ने ल्युडमिला से शादी की थी

Q : पुतिन के कितने बच्चे हैं?

Ans : दो बेटियां हैं

अन्य पढ़ें –

  1. वोलोडिमिर जेलेंस्की का जीवन परिचय
  2. शीत युद्ध क्या है
  3. जो बाइडेन का जीवन परिचय
  4. डोनाल्ड ट्रम्प का जीवन परिचय

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here