लक्षद्वीप के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी (Lakshadweep Tourism Places 2024 in Hindi)

लक्षद्वीप के 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी, कहां है, जाने का खर्चा, राजधानी, टूर पैकेज, कैसे जाये, भाषा, इतिहास (Lakshadweep Tourism Places 2024 in Hindi) (Tourism Package, Cost, Kahan hai, Hotels, News, Increase, Map, Website, Paryatan Sthal, Latest News)

लक्षद्वीप वैसे तो हर साल हजारों पर्यटक जाते रहते हैं परंतु इसे और भी ज्यादा लोकप्रियता तब मिल गई जब साल 2024 में 7 या 8 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी जी लक्षद्वीप गए। इसके बाद लक्ष्य द्वीप के टूरिज्म को काफी ज्यादा सपोर्ट मिला। वही देश के बड़े-बड़े सेलेब्रिटियों ने भी लोगों को लक्षद्वीप जाने के लिए प्रेरित किया और इस प्रकार से अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी साल में लक्षद्वीप के पर्यटक कारोबार में काफी ज्यादा इजाफा आने वाला है। क्योंकि देश के कई लोगों ने लक्षद्वीप जाने का प्लान अभी से बना लिया है और टिकट की बुकिंग भी कर दी है। कई लोग ऐसे भी हैं जो लक्षद्वीप तो जाना चाहते हैं परंतु वह यह जानना चाहते हैं कि आखिर लक्षद्वीप में घूमने की जगह कौन सी है। इसलिए ऐसे लोगों के लिए हमने “लक्षद्वीप के 10 टॉप पर्यटन स्थल” की जानकारी इस पेज पर दी है।

Lakshadweep Tourism Places

लक्षद्वीप प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

लक्षद्वीप हमारे देश द्वारा शासित एक अद्भुत और पॉपुलर पर्यटक स्थल है जोकी अरब सागर में स्थित है। यह द्वीप भारत की मुख्य जमीन से तकरीबन 300 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां पर हर साल देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए जाते रहते हैं। लक्षद्वीप में 36 द्वीप है और 10 पर जनजीवन बहाल है। जो लोग आने वाले कुछ समय में या फिर छुट्टियों में लक्षद्वीप जाने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए हम लक्षद्वीप में घूमने लायक सर्वश्रेष्ठ जगह की जानकारी आगे उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आप लक्षद्वीप वेकेशन की प्लानिंग सही प्रकार से कर सके।

Top 10 Tourism Places in Lakshadweep

लक्षद्वीप यहां हम 10 ऐसी जगहों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत एवं शानदार है.

आगत्ती द्वीप

लक्षद्वीप में घूमने के लिए यह सबसे बेस्ट जगह है, जहां पर आप प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपको बिल्कुल साफ जल दिखाई देता है। इसके अलावा सफेद रेत पर चलने का आनंद भी यहां पर उठाया जा सकता है। आपको यहां पर छोटे-छोटे कई समुद्र तट दिखाई पड़ते हैं, जो काफी रोमांचकारी होते हैं। लक्षद्वीप का यह द्वीप तकरीबन 8 किलोमीटर के इलाके में फैला हुआ है, जहां पर 8000 से ज्यादा की आबादी निवास करती है। इस द्वीप को इस स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है। आपको यहां पर कई आकर्षक वनस्पतियां भी देखने को आसानी से मिल जाती हैं।

मिनीकॉय द्वीप

जो पर्यटक लक्षद्वीप के दूसरे घूमने की जगह पर जाते हैं वह मिनीकॉय दीप पर भी अवश्य ही जाते हैं। लक्षद्वीप के प्रमुख घूमने की जगह में मिनीकॉय द्वीप शामिल है। इसे वहां की लोकल भाषा में मालिकू कहा जाता है। यह द्वीप कोचिन के किनारे से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर भी आपको आकर्षक सफेद रेत दिखाई पड़ती है। इसके अलावा अरब सागर में मौजूद सुंदर पानी भी आपको दिखाई पड़ता है। इसकी गिनती लक्षद्वीप के सबसे बड़े द्वीपो में होती है। आपको यहां पर कई बड़े रिसार्ट भी दिखाई पड़ते हैं, जहां पर आप रात्रि विश्राम कर सकते हैं या फिर ठहर सकते हैं।

बंगारम द्वीप

लक्षद्वीप में घूमने की यह बेहतरीन जगह भारतीय महासागर के नीले रंग के पानी में मौजूद है। यह द्वीप किस लिए फेमस है, अगर इसके बारे में बात करें तो यह द्वीप अपने समुद्री तटो के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर आपको रंग बिरंगी और अलग-अलग प्रजाति की मछलियां पानी में तैरती हुई दिखाई देती है। क्योंकि पानी बिलकुल ही साफ है। अगर आप डॉल्फिन देखने के शौकीन है तो यहां पर डॉल्फिन भी आपको दिखाई पड़ जाएगी। सुबह और शाम का नजारा यहां पर कुछ खास ही होता है। जो लोग स्कूबा डाइविंग करने के शौकीन है, वह यहां पर स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी बहुत पेमेंट करनी होगी।

कावारत्ती द्वीप

यह द्वीप लक्षद्वीप का कैपिटल है अर्थात राजधानी है। यहां पर आपको मोतियों जैसी सफेद रेत दिखाई पड़ती है, जिस पर सुबह और शाम चलने का आनंद कुछ और होता है। आपको यहां पर बहुत सारे खूबसूरत नजारे दिखाई पड़ते हैं। यहां पर बहुत सारे नारियल के पेड़ भी है, जहां पर आप लुका चुप्पी का खेल खेल सकते हैं। इसकी दूरी कोच्चि समुद्र के किनारे से तकरीबन 360 किलोमीटर है। लक्षद्वीप जाने वाले पर्यटक यहां पर भी जाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

कलपेनी द्वीप

ऊपर हमने आपको लक्ष्यदीप में घूमने के जिन प्रमुख जगह की जानकारी दी है, उनमें कल्पेनी द्वीप का नाम भी शामिल है। इसे कोइफैनी द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। बताना चाहते हैं कि, चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम द्वीप को मिला करके कलपेनी द्वीप की उत्पत्ति हुई है। यहां पर स्कूबा डाइविंग का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा रीफ वॉकिंग भी कर सकते हैं तथा बोटिंग के अलावा वॉटर स्पोर्ट्स के मजे भी यहां पर पर्यटक ले सकते हैं।

मरीन संग्रहालय

मरीन म्यूज़ियम को लक्षद्वीप के कावर्ती द्वीप पर देखा जा सकता है। इस म्यूजियम में आपको समुद्र से संबंधित बहुत सारी कलाकृतियां देखने को आसानी से मिल जाती है, जहां पर आपको समुद्र में रहने वाली बहुत सारी मछलियां दिखाई पड़ती है। इसके अलावा पानी के अंदर पाए जाने वाले ऐसे ऐसे जानवर भी आप देख सकते जिन्हें आपने जिंदगी में शायद ही पहले कभी देखा हो। जो लोग समुद्री जीवन जैसी एक्टिविटी में इंटरेस्ट रखते हैं और इससे संबंधित जानकारी हासिल करना चाहते हैं उन्हें मरीन म्यूज़ियम को एक बार जरूर ही देखना चाहिए।

कदमत आयलैंड

यह लक्षद्वीप का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो कि तकरीबन 9 किलोमीटर के विस्तार में फैला हुआ है। यह जगह अट्रैक्टिव सफेदी, सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए काफी ज्यादा पर्यटको के बीच में पॉपुलर है। हर साल लाखों की संख्या में यहां पर लोग घूमने के लिए जाते हैं। यहां पर पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी कई प्रसिद्ध एक्टिविटी की जा सकती है। कुल मिलाकर जो लोग इंटरटेनमेंट हासिल करना चाहते हैं, उन्हें यहां जरूर जाना चाहिए।

अमिन्दिवी द्वीप

यहां आपको ऐसे नजारे दिखाई देंगे, जो आपका मन मोह लेंगे। बड़े पैमाने पर आप यहां पर प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं। अगर आप फोटो क्लिक करने के शौकीन है तो यहां पर सुबह और शाम के समय आप प्रकृति की शानदार हाई क्वालिटी फोटो क्लिक कर सकते हैं। इस द्वीप की सबसे विशेष बात है कि यहां पर इंडिया के लोगों ही जा सकते हैं। विदेशी लोगों को यहां पर जाने की परमिशन नहीं है।

यॉट क्रूज

लक्षद्वीप घूमने जाने पर आप समुद्र में यॉट क्रूज का आनंद उठा सकते हैं। इसके द्वारा आप नीले पानी और बोटिंग का मजा लूट सकते हैं। यही नहीं आप चाहे तो बिल्कुल पास से समुद्र में साफ पानी में चलने वाले जीव जंतुओं को भी देख सकते हैं।

प्रकाश स्तंभ

यह प्रकाश स्तंभ आपको लक्षद्वीप के मिनिकाय आइसलैंड पर मिल जाएगा जोकी लाइट हाउस से तकरीबन 300 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसका निर्माण साल 1985 में किया गया था और तब से लेकर के यह अभी तक बिल्कुल चट्टान की तरह खड़ा हुआ है। लाइट हाउस पर ऐसे लोगों को जाना चाहिए जो फोटो क्लिक करने के शौकीन है या फिर वीडियो बनाने के शौकीन है।

तो साथियों लक्षद्वीप में सबसे अच्छी घूमने की जगह कौन सी है? यह आप अच्छी तरह जान गए होंगे! आपको यह पोस्ट पढ़कर कैसा लगा? आप कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। साथ ही आपको कोई और सुंदर जगह के बारे में पता है तो हमें कमेंट बॉक्स में शेयर करें।

साथ ही आज का आर्टिकल आपको पसंद आया है तो इसको अधिक से अधिक शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

होमपेजयहां क्लिक करें

FAQ

Q : लक्षद्वीप में क्या प्रसिद्ध है?

Ans : मिनीकॉय द्वीप, प्रकाश स्तंभ, यॉट क्रूज, आगत्ती द्वीप

Q : लक्षद्वीप जाने के लिए कितने दिन चाहिए?

Ans : 2 दिन

Q : लक्षद्वीप के पांच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौन से हैं?

Ans : मिनिकॉय द्वीप, अगत्ती द्वीप, बंगाराम द्वीप, कावारत्ती द्वीप, कल्पेनी द्वीप

Q : लक्षद्वीप में घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

Ans : फरवरी से लेकर जून

Q : फ्लाइट द्वारा दिल्ली से लक्षद्वीप कितनी दूर है?

Ans : 2060KM

Video

अन्य पढ़ें

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here