सीडीएस अनिल सिंह चौहान का जीवन परिचय|CDS Anil Singh Chauhan Biography in Hindi [Salary, Caste, Family, Wife]

सीडीएस अनिल सिंह चौहान का जीवन परिचय [जीवनी जन्म तारीख जन्म स्थान माता पिता शिक्षा स्कूल राष्ट्रीयता धर्म जाति हाई प्रेशर कार्यालय पद सर्विस ब्रांच यूनिट पत्नी बच्ची वेतन पुरस्कार करियर आर्मी करियर, नए सीडीएस, कौन है अनिल सिंह चौहान, ताजा खबर] CDS Anil Singh Chauhan Biography in Hindi [new cds anil chauhan, lieutenant general anil chauhan, india new CDS, anil chauhan latest news, date of birth, place, age, father, mother, wife, children, education, army career, college, nationality, religion, caste, profession, height, salary, post, award]

भारत के नए सीडीएस और लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के द्वारा तकरीबन 40 सालों तक इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दी थी और इन्हें साल 2021 में रिटायरमेंट प्राप्त हुई थी। अपने करियर के दौरान इन्होंने भारतीय आर्मी में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण पदों को संभाला और एक बार फिर से इन्हें भारत का नया सीडीएस बनाया गया है। इन्होंने मुख्य तौर पर जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में हिस्सा लिया था। इस आर्टिकल में आज हम “सीडीएस अनिल चौहान की बायोग्राफी” पढेंगे।

CDS Anil Chauhan Biography

सीडीएस अनिल सिंह चौहान का जीवन परिचय [CDS Anil Singh Chauhan Biography in Hindi]

नाम: [Name]अनिल चौहान
प्रसिद्धी का कारण:इंडियन आर्मी के नए सीडीएस
जन्म: [Date of birth]18 मई 1961
उम्र: [Age]61 साल (साल 2022 में )
जन्म स्थान: [Birth place]उत्तराखंड
पिता [Father]पता नहीं
माता [Mother]पता नहीं
शिक्षा: [Education]स्नातक
स्कूल: [School]राष्ट्रीय रक्षा अकादमी , खडकवासला
कॉलेज: [College]भारतीय सैन्य अकादमी , देहरादून
राष्ट्रीयता: [Nationality]भारतीय
धर्म: [Religion]हिन्दू
जाति: [Caste]राजपूत
कद: [Height]5 फीट 8 इंच
पेशा: [Profession]आर्मी ऑफिसर
कार्यकाल: जून 1981 – मई 2021
पद: [Post]फोर स्टार जनरल (28 सितम्बर 2022 )
सर्विस / ब्रांच:   भारतीय आर्मी
यूनिट:11वीं गोरखा राइफल्स
आदेश:पूर्वी कमान III कोर
वैवाहिक स्थिति: [Marital Status]विवाहित
पत्नी [Wife]अनुपमा
बच्ची प्रज्ञा चौंहन
वेतन: [Salary]500,000/माह + अन्य भत्ते

अनिल सिंह चौहान का प्रारंभिक जीवन

भारतीय रक्षा मंत्रालय के द्वारा उत्तराखंड के रहने वाले अनिल सिंह चौहान को भारत का नया सीडीएस घोषित किया गया है। ठाकुर अनिल सिंह चौहान राजपूत समुदाय से संबंध रखते हैं। अनिल सिंह चौहान का जन्म सन 1961 में 18 मई के दिन भारत देश के उत्तराखंड राज्य के पौड़ी जिले में हुआ था। अपने कैरियर के दरमियान इन्हें विभिन्न प्रकार के अवार्ड भारतीय सरकार और रक्षा मंत्रालय के द्वारा दिए गए थे। साल 2021 में अनिल चौहान आर्मी से रिटायर हो गए थे।

अनिल सिंह चौहान का परिवार एवं पत्नी [CDS Anil Singh Chauhan Family, Wife]

सीडीएस अनिल सिंह चौहान की पत्नी का नाम अनुपमा चौहान है, जोकि पेशे से कलाकार है। अनिल सिंह चौहान की एक बेटी है, जिसका नाम प्रज्ञा चौहान है। इन्हे चर्चा में रहना ज्यादा पसंद नहीं है इस कारण इनकी निजी जिंदगी के बारें ज्यादा कुछ पता नहीं है।

अनिल सिंह चौहान की शिक्षा [CDS Anil Chauhan Education]

अनिल सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सेंट्रल स्कूल फोर्ट विलियम में भाग लिया था। इसके अलावा अनिल सिंह चौहान ने नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला और इंडियन सैन्य अकैडमी, देहरादून से ग्रेजुएशन की उपाधि भी हासिल की है।

अनिल सिंह चौहान का करियर [CDS Anil Chauhan Career]

अपने आर्मी करियर के दरमियान इन्हें सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक साल 2020 में प्राप्त हुआ साथ ही साल 2018 में इन्हें युद्ध सेवा पदक भी हासिल हुआ था। इसके अलावा इन्हें विशिष्ट सेवा पदक और सेना पदक भी प्राप्त हो चुका है।आर्मी में मेजर जनरल की पोस्ट पर रहते हुए अनिल सिंह चौहान ने बारामुला सेक्टर में इन्फैंट्री डिवीजन संभाली थी। इसके पश्चात इन्हें पूर्वोत्तर में कोर की कमान दी गई, जहां पर इन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल के तौर पर काम किया। साल 2019 के सितंबर के महीने में इनके द्वारा जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बनाया गया और साल 2021 में मई के महीने में इन्होंने आर्मी से रिटायरमेंट ले ली। अनिल चौहान के द्वारा अंगोला में यूनाइटेड स्टेट मिशन में भी काम किया गया था।

अनिल चौहान को प्राप्त पुरस्कार [CDS Anil Chauhan Awards]

नीचे उन पुरस्कार की सूची दी गई है जो भारत के नए सीडीएस अनिल चौहान को मिले हुए हैं।

  • परम विशिष्ट सेवा मैडल।
  • उत्तम युद्ध सेवा मैडल।
  • अति विशिष्ट सेवा मैडल।
  • सेना मैडल।
  • विशिष्ट सेवा मैडल।
  • ऑपरेशन पराक्रम मैडल
  • सैन्य सेवा मैडल
  • 30 इयर्स लॉन्ग सर्विस मैडल

भारत के नए सीडीएस अनिल सिंह चौहान [India’s New CDM Anil Chauhan]

साल 2021 में आर्मी से रिटायर होने के बावजूद भी अनिल चौहान के मन से आर्मी की सेवा करने का भाव जरा भी कम नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने नेशनल डिफेंस और रणनीतिक मामले में भी अपना योगदान देना जारी रखा। भारतीय सरकार के द्वारा जून के महीने में सीडीएस की पोस्टिंग के नियमों में संशोधन किया गया था। उस संशोधन के हिसाब से 62 साल की उम्र से कम की उम्र का कोई भी रिटायर या फिर पोस्टेड लेफ्टिनेंट जनरल,एयर मार्शल और वाइस मार्शल तथा वाइस एडमिरल अब सीडीएस की पोस्ट पाने के लिए पात्र होंगे।

हमारे भारत देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के पश्चात काफी लंबे समय से भारत के सीडीएस का पद खाली था और इसी सीडीएस के पद को भरने के लिए सरकार के द्वारा उत्तराखंड के रहने वाले ठाकुर अनिल चौहान को भारत का नया सीडीएस घोषित किया गया है। इस प्रकार फिर से एक बार ठाकुर अनिल चौहान आर्मी में अपनी सेवा देते हुए दिखाई देंगे।

अनिल चौहान की सैलरी [CDS Anil Chauhan Salary]

आर्मी में रहने के दरमियान इनकी महीने की सैलरी ₹80000 से लेकर के ₹120000 के आसपास में थी। उसके पश्चात आर्मी से रिटायर होने के बाद इन्हें सरकार के द्वारा पेंशन दी जाती थी। हालांकि अब फिर से सरकार के द्वारा इन्हें भारत का नया सीडीएस बनाया गया है। इस प्रकार से सीडीएस की जो सैलरी होती है वह इन्हें अब प्राप्त होगी।

FAQ:

Q: अनिल सिंह चौहान आर्मी से कब रिटायर हुए?

ANS: 31 मई 2021

Q: अनिल सिंह चौहान कौन है?

ANS: भारत के नए सीडीएस

Q: अनिल सिंह चौहान का जन्म कहां हुआ था?

ANS: उत्तराखंड

Q: अनिल सिंह चौहान की जाति क्या है?

ANS: राजपूत

Q: अनिल सिंह चौहान ने कितने सालों तक आर्मी में सेवा दी?

ANS: 40 साल

Other Links-

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here