Cauvery Water Dispute (कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक बंद)

कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को छोड़े जाने के विरोध में आज कन्नड़ समर्थक संगठनो के द्वारा कर्नाटक में बंद का ऐलान किया गया है, जिसकी शुरुआत सुबह 6:00 बजे से हो गई है और यह शाम को 6:00 बजे तक जारी रहेगा। इस समय के दरमियान अलग-अलग जिलों में कन्नड़ समर्थक संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। बताना चाहते हैं कि, पुलिस के द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों में रहने वाले तकरीबन 50 से भी अधिक संगठनो के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार के आदेश पर बेंगलुरु और मांड्या जिले में सभी पढ़ाई वाले इंस्टिट्यूट को बंद कर दिया गया है और धारा 144 को भी शहर में लागू कर दिया गया है। वहीं सरकार ने पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।

Cauvery Water Dispute

कर्नाटक बंद के 10 बड़े अपडेट्स

  • इस दिन कर्नाटक की सभी दुकान, माल और दूसरे बिजनेस संस्थान बंद रहेंगी। इसके अलावा बताना चाहते हैं कि, टैक्सी सर्विस भी बंद है, वही होटल, रेस्टोरेंट, फिल्म थिएटर के साथ ही साथ ऑटो रिक्शा सर्विस भी बंद है। इसके अलावा राज्य के प्रमुख टोल टैक्स और हाईवे पर कन्नड़ समर्थक संगठनों के द्वारा जाम लगाया गया है, वही प्रदर्शन करने वाले लोगों का एक ग्रुप कैंपगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी पहुंच गया और वहां पर नारे लगाए।
  • बेंगलुरु और मांड्या ज़िला प्रशासन के द्वारा अपने अधिकार के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी की अनाउंसमेंट आज कर दी गई है। इसी दरमियान बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त दयानंद ने यह कहा है कि, शहर में बंद की परमिशन नहीं दी गई है और धारा 144 को लगा दिया गया है। इसके अलावा मैसूर में भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है।
  • हालांकि बेंगलुरु मेट्रो रेल से यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि बेंगलुरु मेट्रो रेल स्टार्ट है। वही राज्य में परिवहन डिपार्टमेंट के द्वारा अपनी सर्विस को चालू रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल भी खुले रहेंगे तथा बैंक और फार्मेसी स्टोर भी ओपन रहेंगे और गवर्नमेंट ऑफिस भी स्टार्ट रहेंगे।
  • कन्नड़ ओक्कुटा के द्वारा पूरे राज्य में बंद का ऐलान किया गया है। यह संगठन कर्नाटक के किसानों की हितों की रक्षा करने का काम करता है। इसके अलावा भाजपा के द्वारा भी इस बंद को सपोर्ट दिया गया है।
  • कर्नाटक के बेंगलुरु में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक एक बड़ी रैली की योजना को तैयार किया गया है। रैली को आयोजित करने वाले लोगों के द्वारा कहा गया है कि, हमारी इस रैली में सभी इलाके के लोग और अलग-अलग इंस्टिट्यूट के लोग भाग ले सकते हैं। इसके अलावा ओला उबर ड्राइवर एंड ऑनर के द्वारा भी बंद को सपोर्ट दिया गया है, वहीं कर्नाटक स्टेट प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा भी इस बंद को सपोर्ट दिया गया है।
  • बताना चाहते हैं कि, शुक्रवार की सुबह की टाइम पर केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेंगलुरु से उड़ान भरने वाली और उतरने वाली 44 उड़ान को रद्द किया गया है जिनमें से 22 आने वाली और 22 जाने वाली उड़ान शामिल थी।
  • कर्नाटक में बंद के आवाहन से कर्नाटक की सीमा जिस किसी भी राज्य से लगती है, वहां पर भी सिक्योरिटी व्यवस्था को टाइट कर दिया गया है। तमिलनाडु पुलिस प्रमुख के द्वारा कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम और निलगिरी जैसे सीमावर्ती जिले के पुलिस को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है और पुलिस स्टेशन पर भी सुरक्षा मजबूत कर दी गई है।
  • कर्नाटक बंद को देखते हुए अधिकारियों के द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। यह हेल्पलाइन नंबर 9498170430 और 9498215407 है।
  • कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और कावेरी जल विनियमन समिति के द्वारा जो निर्णय दिया गया है, उसमें सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जब से दखल अंदाजी करने से मना कर दिया गया है, तब से तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़ने पर विरोध तेज हो गया है।
  • इसी दौरान चीफ मिनिस्टर सिद्धार्थ रमैया के द्वारा बयान दिया गया है कि, कर्नाटक का 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु को 3000 क्यूबिक फीट प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ने के कावेरी जल विनिमन कमेटी का जो इंस्ट्रक्शन है, उसे सुप्रीम कोर्ट में हम चुनौती देंगे।

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here