तुनिशा शर्मा कौन थी, क्या है पूरा मामला? (Tunisha Sharma Biography, case in Hindi)

तुनिशा शर्मा केस, तुनिशा शर्मा कौन थी, उम्र, जाति, तुनिशा शीज़ान खान स्टोरी, तुनिशा शर्मा केस लेटेस्ट अपडेट, निधन, तुनिशा शीज़ान खान (Tunisha Sharma case in Hindi, age, death, boyfriend, serial, Sheezan Khan, latest news)

 तुनिशा शर्मा हो टीवी और फिल्मी दुनिया दोनो में काम कर चुकी हैं। अब वो इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने 24 दिसंबर 2022 को अपने सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस अपनी ओर से इस केस की छानबीन करने में लगी हुई है। आपको बता दें कि, अभी पुलिस ने उनके साथ काम करने वाले सीरियल के लीड शीज़ान मोहम्मद खान को कस्टडी में लिया है और उनसे इस मामले की पूछताछ की जा रही है, ताकि उनकी डेथ के बारे में कुछ पता लगाया जा सके। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में बताएंगे ताकि आप भी जान सके की तुनिशा कैसी थी।

Biography of Tunisha Sharma in Hindi

तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय (Biography of Tunisha Sharma in Hindi)

नामतुनिशा शर्मा
जन्म4 जनवरी 2002
जन्म स्थानचंडीगढ़
मृत्यृ की तारीख24 दिसंबर 2022
उम्र20 साल
पेशाएक्ट्रेस
जातिपता नहीं
पिता का नामपता नहीं
माता का नामपता नहीं
फेमसचक्रवर्ती अशोक सम्राट, भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप
आखिरी शोअली बाबा- दास्तान एक काबुल
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
संपत्ति1 से 3 करोड़ रूपये
शिक्षापता नहीं
स्कूलपता नहीं
कॉलेजपता नहीं
डेब्यू फिल्मफितूर
शौकघूमना, किताबें पढ़ना

तुनिशा शर्मा का शुरूआती जीवन (Early Life of Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा का जन्म 4 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ के हिंदू परिवार में हुआ। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं। उन्होंने अपना शुरूआती जीवन चंडीगढ़ में ही बिताया। उन्हें बचपन से एक्टिंग का काफी शौक रहा है। जिसके बारे में जानकारी उनके माता-पिता ने शेयर की। वो हमेशा शीशे के सामने खड़ी होकर एक्टिंग किया करती थी। जिसके कारण वो बहुत छोटी उम्र में ही इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई।

तुनिशा शर्मा के बॉयफ्रेंड थे शीजान मोहम्मद खान (Tunisha Sharma Boyfriend Sheezan Khan)

तुनिशा शर्मा अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के साथ रिलेशनशिप में थी। आपको बता दें कि, शीजान एक एक्टर हैं जो इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहे हैं। वो मुंबई के रहने वाले हैं और एक मुस्लिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में जोधा अकबर शो से एंट्री ली। उस सीरियल में उन्होंने अकबर का रोल अदा किया था।

तुनिशा शर्मा की शिक्षा (Education of Tunisha Sharma)

तुनिशा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाण के एक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जिसकी शुरूआत उन्होंने एक टीवी सीरियल से की। इसके अलावा उन्होंने टीवी एड करने भी शुरू किए। जिसके कारण वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।

तुनिशा शर्मा के शौक (Hobbies of Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा को घूमने और किताबे पढ़ने का काफी शौक रहा है। जब भी उन्हें टाइम मिलता था तो वो जगाहों को एक्सपलोर करने निकल जाती थी। वो कई जगह घूम चुकी हैं। इसके अलाव उन्हें अलग-अलग तरह की किताबे पढ़ने का शौक रहा है। उनके पास किताबों की काफी अच्छी कलेक्शन है। जिसको उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दिखाया भी था। उनका मानना था कि, अगर आपका टाइम पास नहीं हो रहा या आपका काम में मन नहीं है तो किताब उसका सबसे अच्छा सहारा है इसे पढ़ने से आपका मन भी लग जाता है और आपको कई अलग-अलग तरह की जानाकारी भी प्राप्त हो जाती है।

तुनिशा शर्मा का रिलेशनशिप (Relationship of Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा अभी सिर्फ 20 साल की थी। ऐसा कहा जाता है कि, वो अपने को-स्टार के साथ रिलेशनशिप में थी। मिली जानकारी के अनुसार, जबसे उनका नया सीरियल अली बाबा- दास्तान एक काबुल शुरू हुआ था। तबसे ही उनके रिलेशनशिप की खबरे वायरल हो रही थी। जिसके कारण उनके फैंस भी उनसे लगातार सोशल मीडिया पर पूछते रहते थे।

तुनिशा शर्मा का करियर (Career)

  • तुनिशा शर्मा ने 14 साल की उम्र से ही एक्टिंग करियर की शुरूआत कर दी थी। उन्होंने सबसे पहला सीरियल सोनी टीवी का महाराणा प्रताप किया।
  • उसके बाद उन्होंने अपना दूसरा सीरियल चक्रवर्ती अशोक सम्राट किया। इसमें उन्होंने राजकुमारी अहंकारा का किरदार निभाया।
  • साल 2016 में तुनिशा ने फिल्म फितूर में यंग फिरदौस का रोल प्ले किया। इसी के साथ उनके बॉलीवुड करियर की शुरूआत हुई। उसी साल उन्हें फिल्म बार बार देखो में काम मिला। जिसमें उन्होंने कटरीना कैफ का बचपन का रोल प्ले किया। 
  • इसके बाद उन्होंने कहानी 2 में काम किया। जिसमें उन्होंने दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनका ये रोल काफी छोटा सा रहा।
  • इसके बाद उन्हेंन कलर्स का टीवी शो इंटरनेट वाला लव में आराध्या वर्मा का किरदार मिला।
  • साल 2019 में तुनिशा ने जी टीवी शो इश्क सुभान अल्लाह में जारा का किरदार निभाया। इसके बाद उन्हें साल 2021 में हीरो-गायब मोड ऑन में काम मिला।
  • साल 2022 में उन्होंने सोनी टीवी के शो अली बाबा-दास्तान एक काबुल को साइन किया। ये उनका आखिरी सीरियल रहा।

 तुनिशा शर्मा ने किया म्यूजिक वीडियो और एड में काम (Music Videos and ads)

तुनिशा शर्मा ने टीवी और फिल्मी दुनिया से हटकर भी काफी काम किया। उन्होंने साल 2021 और 2022 में कई सारी म्यूजिक एल्बम की जिनमें- सरदारी, प्यार हो जायेगा, नैनों का ये रोना जाए ना, तू बैठे मेरे सामने, हीरिये, और पानी ना समझा शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कई ब्रांड के साथ एड भी किए हैं।

तुनिशा शर्मा की संपत्ति (Net worth of Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा ने कम उम्र से ही काम करना शुरू किया था। जिसके कारण उनके पास करीबन 1 से 5 करोड़ रूपये की संपत्ति मौजूद है। ये सब कमाई एक्टिंग, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट में काम करके हासिल की है। वो अपने एक शो के 1 लाख रूपये लेती थी।

तुनिशा शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Handles)

तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। जिसके कारण उनकी काफी फैन फॉलोइंग रही है। वो हमेशा अपनी फोटो और वीडियों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती थी। उनके अकाउंट में अबतक 1 मिलियम फॉलोअर्स मौजूद है।

तुनिशा शर्मा की आत्महत्या (Suicide by Tunisha Sharma)

तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को मुंबई में अपने सीरियल के सेट पर सोसाइड किया। वो उस समय सिर्फ 20 साल की थी। जानकारी के मुताबिक, 24 दिसंबर को तुनिशा सेट पर शूटिंग कर रही थी जब उन्हें बीच में ब्रेक मिला तो वो मेकअप रूम में चली गई। जब उन्हें दोबारा शूट के लिए बुलाया गया तो वो पंखे से लटकी हुई मेकअप रूम में पाई गई। जिसके बाद सेट पर हड़कंप मच गया। उसी समय पुलिस बुलाकर केस दर्ज कराया गया। आपको बता दें कि, इसमें उनके को-स्टार का नाम सामने आया है। जिसके कारण उनसे इस मामले की पूछताछ की जा रही है।

तुनिशा शर्मा लेटेस्ट न्यूज़ (Latest News of Tunisha Sharma)

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार, तुनिशा प्रेग्नेंट थी। ऐसे में वो कई बार शीजान से शादी करने के लिए बोल रही थी। लेकिन शीजान शादी नहीं करना
चाहते थे। ये सब बाते गलत हैं वो प्रेग्नेंट नहीं थी। बल्कि ये कदम उन्होंने अपने रिलेशनशिप में आई तकरार के कारण उठाया। वहीं तुनिशा की मां ने कहा कि,
उनकी बेटी कभी ऐसा नहीं कर सकती शीजान ने ही उसे फांसी लगाने के लिए उकसाया है। अब कौन सी बात सच है इसकी जानकारी जांच के बाद ही पता
चलेगी।

होम पेजयहाँ क्लिक करें

FAQ

Q 1- तुनिशा शर्मा का जन्म कब हुआ?

Ans- तुनिशा शर्मा का जन्म 4 जनवरी 2002 में हुआ।

Q 2- तुनिशा शर्मा की मृत्यृ कब हुई?

Ans- तुनिशा शर्मा की मृत्यृ 24 दिसंबर 2022 को हुई।

Q 3- तुनिशा शर्मा की मौत का क्या कारण रहा?

Ans- तुनिशा शर्मा की मौत का कारण जो सामने आ रहा है वो है को स्टार से ब्रेकअप।

Q 4 तुनिशा शर्मा को क्या पसंद था?

Ans- तुनिशा शर्मा को घूमना और किताबे पढ़ने का काफी शौक रहा है।

Q 5- तुनिशा शर्मा ने कैसे की आत्महत्या?

Ans- तुनिशा शर्मा ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान।

Other Links:

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here