MAC Address क्या होता है | MAC Address in Hindi

MAC Address क्या होता है, फुल फॉर्म, कैसे पता लगायें, (MAC Address in Hindi) (Full Form, Laptop, Android)

अगर आप कंपूटर के बारे में बेसिक जानते है, तो आपको पता होगा कि केवल कंप्यूटर के माध्यमो से ही नेटवर्क का विकास नही होता बल्कि इसके अलावा और भी कई सारे नेटवर्क एक डिवाइस से जुड़े होते है जो कि नेटवर्क को आसानी से कार्य करने में मदद करता है. एक डिवाइस को दूसरे डिवाइस के सामने पहचानने में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसी समस्याओ के समाधान हेतु और अलग अलग डिवाइस की पहचान हेतु उन्हें एक अलग अलग नंबर दिया जाता है और उन नंबर को वर्तमान में भौतिक एड्रेस के नाम से जानते है. इन्ही भौतिक एड्रेस को कंप्यूटर और नेटवर्क की भाषा मे MAC address के नाम से जाना जाता है. हमारे इस लेख में हम आपको इसी MAC address के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहे है. 

MAC Address kya hai in hindi

Cracked Software क्या है, जानिए इसके फायदे एवं नुकसान.

MAC ADDRESS क्या होता है

यह एक यूनिक नंबर होता है जो किसी नेटवर्क डिवाइस को allot किया जाता है. इन नंबर को मेन्युफैटूर्स कंपनी दुवारा किसी भी डिवाइस की मेमोरी में या फिर या ओर किसी अन्य मेथड के माध्यम से डिवाइस में इनस्टॉल किया जाता है. इस एड्रेस को किसी भी नेटवर्क के NIC यानी network interface card को आवंटित किया जाता है और यह हर एक डिवाइस में अलग अलग होता है. इस MAC address को IEEE 802 नेटवर्क के किसी भी अन्य sub networks में इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे bluetooth, wifi ethernet इतियादी शामिल है. आपको इस बात में बारे में शायद ही पता होगा कि इस IEEE 802 की डाटा लिंक के layer के 2 अन्य भाग होते है जिसमे पहला logical link control ओर दूसरा access control इसमे शामिल है. 

किसी भी नेटवर्क से जुड़े हरेक डिवाइस में अलग अलग MAC address यानी यूनिवर्सल यूनिक होता है. यह MAC एड्रेस ही इन डिवाइस की पहचान सुनिच्छित करते है. Media access address MAC की फुल फॉर्म है ओर इस डिवाइस को ही भौतिक डिवाइस कहते है. MAC address के अन्य नाम Networking Hardware Address, Burned-in Address (BIA) , Ethernet Hardware Address (EHA) इतियादी. 

MAC ADDRESS की सरंचना

आज के समय के नेटवर्क्स की गिनती कर पाना काफी मुश्किल हैं क्योंकि यह काफी ज्यादा मात्रा में होते है जिसका मुख्य कारण है कि हरेक नेटवर्क डिवाइस को अलग अलग MAC address assign करना होता है. एक MAC एड्रेस 48 बिट में 12 अंको का एक unique कोड होता है जिसमे 2 अलग अलग हिस्सो में यानी 6 – 6 अंको में बांटा जाता है. एक MAC address में 12 अंको में से 6 अंक तो मेन्युफैक्टरर्स की पहचान के होते है वही बाकी 6 अंक IEEE दुवारा registered authority committee दुवारा assign किया हुआ एक कोड होता है. 

कुछ महत्वपूर्ण OUI पहचान और उनके नाम 

  • 3C:5A:B4 – GOOGLE INC.
  • 3C:D9:2B – HP (HEWLET PACKARD)
  • CC:46:D6 – CISCO
  • 00:9A:CD – HUAWEI TECHNOLOGY
  • 00:14:22 – DELL
  • FC:FC:48 – APPLE INC.
  • BC:83:85 – MICROSOFT INC.
  • FC:F8:AE – INTEL
  • FC:F1:36 – SAMSUNG
  • FC:CF:62 – IBM

इस MAC एड्रेस में बाकी के 6 अंक NIC network interface card के होते है जो manufacturer कंपनी अपनी सुविधानुसार allot करती है. 

जानिए गूगल ड्राइव क्या है और कैसे इसका उपयोग करते हैं.

MAC ADDRESS के प्रकार 

मुख्यतः MAC address 3 प्रकार के होते है –

  • Unicast,
  • Multicast,
  • Broadcast आदि. 

Network डिवाइस का कैसे पता लगाएं  

अगर आपको मोबाइल या कंप्यूटर से जुड़े MAC address का पता लगाने की आवश्यकता पड़ती है तो आप आसानी से इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है जिसमे आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल का MAC एड्रेस पता कर सकते है.

Window operating system में MAC address का पता लगाएं

  • Step 1 – सर्वप्रथम आप अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर स्टार्ट बटन पर क्लिक करे. आप कीवर्ड से window key press कर के भी स्टार्ट बटन ओपन कर सकते है.
  • Step 2 – Window में सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आप cmd पर क्लिक करे जिसके बाद एक console स्क्रीन खुल जाएगी. window key + r बटन को दबाएंगे तो run program ओपन हो जाएगा जिसके बाद आप उसमे cmd टाइप कर के console option open कर सकते है.
  • Step 3 – console स्क्रीन में आपको यह कमांड करना है (ipconfig/all) ध्यान रहे कि स्पेलिंग में कोई गलती ना हो. 
  • Step 4 – उसके बाद आप जैसे ही enter key press करते है तो आपको उसी black console स्क्रीन पर अपने कंप्यूटर से जुड़े डिवाइस के MAC address की लिस्ट दिखाई जाएगी. 

जानिए Gorilla Glass क्या है, और यह कितने प्रकार का होता है.

Android device operating system में MAC address का पता लगाएं

मोबाइल से MAC एड्रेस को ट्रैक करना या उस ढूंढना काफी आसान है जिसके लिए आपको कुछ आसान सा प्रोसेस फॉलो करना होगा. 

  • Step 1 – सर्वप्रथम अपने मोबाइल के setting वाले ऑप्शन को ओपन करे. हर मोबाइल में सेटिंग का ऑप्शन अलग अलग होता है तो अपने मोबाइल के अनुसार ध्यान से स्टेप्स फॉलो करें.
  • Step 2 – setting वाले ऑप्शन पर आने के बाद आपको about phone वाले ऑप्शन पर जाना होगा. हर मोबाइल में सेटिंग का ऑप्शन ओर उसमे about phone का ऑप्शन अलग अलग होता है तो अपने मोबाइल के अनुसार ध्यान से स्टेप्स फॉलो करें.
  • Step 4 – About phone पर आने के बाद आपको status open पर जाना होगा. 
  • Step 5 – यहाँ पर आपको Wi-Fi Address या फिर WLAN Address दिखाई देगा. यही आपके स्मार्टफोन का MAC एड्रेस है. यहाँ पर अपने डिवाइस की अन्य जानकारी भी चैक कर सकते है.  

इस लेख में आपको MAC एड्रेस के बारे में जानकारी दी गई है. इसमे आपने जाना कि MAC एड्रेस क्या होता है और इसका क्या उपयोग होता है. MAC एड्रेस को कैसे बनाया जाता है साथ ही इसके कितने भाग होते है. कंप्यूटर और मोबाइल फ़ोन पर MAC address कैसे सर्च करे इसके बारे में भी जानकारी दी गई है.

होम पेजयहाँ क्लिक करें

FAQ

Q : MAC ADDRESS क्या होता हैं ?

Ans : यह एक unique नंबर है जो अपने कंप्यूटर और मोबाइल में लगें नेटवर्किंग डिवाइस को allot किया जाते है. यह यूनिक नंबर होते है.

Q : MAC ADDRESS का फुल फॉर्म क्या होता है ?

Ans : Media access address MAC की फुल फॉर्म है ओर इस डिवाइस को ही भौतिक डिवाइस कहते है. MAC एड्रेस के अन्य नाम Networking Hardware Address (NHA), Burned-in Address (BIA) , Ethernet Hardware Address (EHA) इतियादी होते है.

Q : MAC एड्रेस कितने प्रकार के होते है ? 

Ans : मुख्यतः MAC address 3 प्रकार के होते है जिनमे Unicast, Multicast, Broadcast शामिल है. 

Q : MA-L, MA-M, MA-S क्या है ?

Ans : MAC एड्रेस के यह 3 अलग अलग साइज के ब्लॉक होते है,  जिनके FULL FORMS यह है MA-L (MAC address block large), MA-M (MAC ADDRESS BLOCK MEDIUM), MA-S (MAC ADDRESS BLOCK SMALL).

Q : MAC एड्रेस कैसे ढूंढे ?

Ans : मैक एड्रेस का पता आप कंप्यूटर में CMD के माध्यम से ढूंढ सकते हैं, CMD एक कमांड है जिसमे आपको IPCONFIG/ALL लिखकर सर्च करना होता है.

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here