ई-श्रम पोर्टल 2023, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (e-Shram Portal in Hindi), Online Registration, Login

ई-श्रम पोर्टल 2021, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सीएससी लॉग इन, लाभार्थी, पात्रता दस्तावेज, आवेदन, अधिकारिक लिंक, हेल्पलाइन नंबर, अंतिम तिथि [e-Shram Portal in Hindi] (Online Registration, Login, CSC Beneficiaries, Eligibility, Documents, Application, Official Links, Helpline Number, Last Date)

भारत भारत के सभी क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं का भारत सरकार द्वारा आरंभ किया जाता है। चाहे वह असंगठित या संगठित क्षेत्र हो, सरकार विभिन्न योजनाओं और स्कीमों के अंतर्गत श्रमिकों को सुविधाएं प्रदान करती है। कई बार ऐसा होता है कि श्रमिकों की योजनाओं की पात्रता एवं अन्य सभी विधियां पूर्ण हो जाती हैं, फिर भी उन्हें बहुत से कारणों की वजह से सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता। सरकार इन्हीं सारी समस्याओं को दूर कर श्रमिकों की मदद एवं सुविधाओं के लिए ‘ई-श्रम पोर्टल’ लेकर आई है। ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत, श्रमिकों से जुड़ी सारी जानकारी एकत्रित की जाएगी और उन्हें ही श्रम कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। आइए हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको वह सारी जानकारी बताते हैं जो कि श्रम पोर्टल से जुड़ी है। 

e shram portal in hindi

Table of Contents

ई-श्रम पोर्टल 2021 (e-Shram Portal in Hindi)

पोर्टल का नामई-श्रम पोर्टल
सरकारकेंद्र सरकार
किसके द्वारा लांचकेंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण एवं वन मंत्री द्वारा
कब लांच हुईअगस्त 2021
लाभभारत के असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य स्कीमों से मदद
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
लाभार्थीभारत के असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक
ऑफिशल वेबसाइटeshram.gov.in
हेल्प-डेस्क नंबर14434

ई -श्रम पोर्टल क्या है (What is e-Shram Portal)

ई-श्रम पोर्टल भारत केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके अंतर्गत भारत के सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, सुविधाएं और रोजगार से संबंधित मदद की जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार प्रदान करने की मदद भारत सरकार करेगी। श्रम पोर्टल एक नेशनल डेटाबेस तैयार करेगा जिसमें श्रमिकों से जुड़ी सारी जानकारी होगी अथवा सभी श्रेणी के श्रमिकों जो असंगठित क्षेत्रों से आते हैं उनको एक साथ जोड़ा जाएगा। 

ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य (e-Shram Portal Objective)

ई-श्रम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत के असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक जैसे स्ट्रीट वेंडर्स, प्लेटफार्म श्रमिक, घरेलू श्रमिक, निर्माण श्रमिक, कृषि श्रमिक, आदि सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का एक केंद्रित नेशनल डेटाबेस तैयार करना है। इस पोर्टल के द्वारा श्रमिकों से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर उनको रजिस्टर किया जाएगा। इसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को नियंत्रण करना भी है। साथ ही साथ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करना है। इस पोर्टल के अंतर्गत केंद्रीय सरकार श्रमिकों को अन्य स्कीमों और योजनाओं के तहत बहुत सी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी। 

ई-श्रम पोर्टल विशेषताएं (e-Shram Portal Features)

  • ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत 38 करोड़ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का नेशनल डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जो नेशनल डेटाबेस तैयार होगा वह आधार से सीड किया जाएगा। 
  • ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से घरेलू श्रमिकों, मजदूरों, रेहड़ी एवं पटरी वालों को तथा अन्य सभी असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को एक साथ जोड़ा जाएगा। 
  • पोर्टल पर श्रमिकों से जुड़ी सभी जानकारी रजिस्टर की जाएगी। आपको बता दें कि जानकारी जैसे श्रमिकों का नाम, पता, शैक्षिक, योग्यता, परिवार की जानकारी एवं अन्य निर्धारित जानकारी प्राप्त की जाएगी।
  • ईशम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं, स्कीमों के अंतर्गत सुविधाएं दी जाएंगी। 
  • श्रमिकों के कौशल के अनुसार उनको रोजगार उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी जाएगी। 
  • पंजीकृत श्रमिक कि यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹200000 का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • इन सबके अलावा दुर्घटनावश विकलांगता होने पर ₹200000 एवं आंशिक विकलांगता हो जाने पर 1 लाख उपलब्ध कराए जाएंगे।  
  • पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को काम से बांटा जाएगा जिसके अंतर्गत उन को रोजगार देने में ज्यादा सुविधा होगी। 

ई श्रम कार्ड क्या है (What is e-Shram Card)

पोर्टल के अंतर्गत श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। ईशम कार्ड जो श्रमिकों को दिया जाएगा वह 12 अंकों का होगा। देश के किसी भी राज्य के नागरिक जो असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक है वह ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं। इस कार्ड की मदद से श्रमिकों को विभिन्न लाभ और सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। 

ई-श्रम पोर्टल पात्रता (e-Shram Portal Eligibility)

  1. ई-श्रम पोर्टल भारत के उन सभी मजदूरों/श्रमिकों के लिए है जो असंगठित क्षेत्रों से आते हैं। भारत सरकार असंगठित क्षेत्रों के सभी श्रमिकों को लाभ प्रदान करेगी। 
  2. आप जरूर जानना चाहेंगे कि भारत सरकार किन असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों की मदद करेगी। तो आइए आपको बताते हैं ई-श्रम पोर्टल 2021 के लाभार्थी कौन हो सकते हैं: 
  • स्मॉल एंड मार्जिनल फार्मर
  • एग्रीकल्चरल लेबरर्स
  • कारपेंटर
  • बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन के श्रमिक
  • घरेलू कामगार
  • नाई
  • फल एवं सब्जी विक्रेता
  • अखबार विक्रेता
  • फिशरमैन
  • पैकेजिंग एंड लेबलिंग
  • मनरेगा कामगार
  • आशा वर्कर्स
  • लेदर वर्कर इत्यादि
  1. ऐसे श्रमिक जो संगठित क्षेत्रों से आते हैं जिनको अच्छी और फिक्स्ड तनखा मिलती हैअथवा किसी पब्लिक या प्राइवेट सेक्टर कंपनी में काम करके सैलरी प्राप्त करते हैं, उन को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। 

ई-श्रम पोर्टल दस्तावेज (e-Shram Portal Documents)

  • श्रमिक का मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आपका आयु प्रमाण पत्र 
  • श्रमिक का आधार नंबर
  • आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
  • सेविंग बैंक अकाउंट नंबर अथवा आईएफएससी कोड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

ई-श्रम पोर्टल स्टेकहोल्डर्स

  • मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लॉयमेंट
  • लाइन मिनिस्ट्रीज/डिपार्टमेंट ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट
  • नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
  • अनोर्गनाइज्ड वर्कर्स एंड देयर फैमिली
  • स्टेट/यूटी गवर्नमेंट
  • वर्कर्स फैसिलिटेशन सेंटर एंड फील्ड ऑपरेटर
  • एनपीसीआई
  • यूआईडीएआई
  • डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट थ्रू पोस्ट ऑफिस
  • ईपीएफओ
  • ईएसआईसी
  • प्राइवेट सेक्टर पार्टनर
  • सीएससी – एसपीवी

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया (e-Shram Portal Registration)

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया इस प्रकार है: 

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट(आधिकारिक वेबसाइट) पर जाना होगा। इसकी आधिकारिक वेबसाइट है https://eshram.gov.in
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलेगा। 
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको ‘रजिस्टर ऑन ई-श्रम’ वाले विकल्प/ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • ‘रजिस्टर ऑन ई-श्रम’ विकल्प पर क्लिक करते ही एक दूसरा पेज आपके समक्ष स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • अब आपको इसी पेज पर अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब ओटीपी जो आपको अपने मोबाइल पर मिला है, उसी ओटीपी को आपको ओटीपी वाले बॉक्स में डालना होगा। 
  • अंत में आप रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर दें। इससे आपका रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएंगे। 

ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया (e-Shram Card)

ई-श्रम कार्ड को आप दो प्रक्रियाओं से बनवा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि श्रम कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया: 

पहला चरण(कैसे बनवाएं)-

  • सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके समक्ष पोर्टल का होम पेज खुल जाएगा। 
  • होम पेज खुलते ही आपको रजिस्टर ऑन ई-श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • जब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा तब उस पेज पर आपको अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड डालना होगा। 
  • इसके बाद आपको ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज कराना पड़ेगा।
  • इसके पश्चात आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा जिससे आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को आप ओटीपी के बॉक्स में डाल दें। 
  • अब आपको सम्मिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज कराना होगा और फिर समिति के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करने से आपके मोबाइल पर एक और ओटीपी भेजा जाएगा जो आपको ओटीपी बॉक्स में फिर से डालना होगा। 
  • नए ओटीपी को बॉक्स में डालते ही आपको वैलिडेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी आधार कार्ड की डेटाबेस से आप की फोटोग्राफ एवं अन्य सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

दूसरा चरण(कैसे बनवाएं अथवा डाउनलोड)- 

  • अब आपको ‘कंफर्म टू एंटर अदर डीटेल्स’ वाले टैब पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी होगी: 
  1. पर्सनल इंफॉर्मेशन
  2. एजुकेशन क्वालीफिकेशन
  3. ऑक्यूपेशन एंड स्किल
  4. बैंक से जुड़ी डिटेल्स
  5. आपको पूछे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा
  • इसके पश्चात आपको प्रीव्यू self-declaration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • जो भी जानकारी आप ने दर्ज की है वह सभी खुलकर आपके स्क्रीन के ऊपर आ जाएगी। 
  • आपको ध्यान से इन सभी जानकारियों को चेक करना होगा
  • जब आपने सभी जानकारियां ठीक से पढ़ ली होगी तब आपको डिक्लेरेशन पर टिक लगाकर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करने से आपके मोबाइल फोन पर एक क्वार्टर पी आएगा जिसको और डीपी बॉक्स में दर्ज करके आपको वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको कंफर्म वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करने से आपके सामने आपका ई-श्रम कार्ड खुलकर आ जाएगा। 
  • इसके पश्चात आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड (ई-श्रम) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस प्रकार आपका ई-श्रम कार्ड डाउनलोड भी हो जाएगा। 

ई-श्रम पोर्टल एडमिन लॉगिन कैसे करें (e-Shram Portal Admin Login)

आप ई-श्रम पोर्टल पर ऐसे लॉगइन कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले आपको ई श्रम पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर जाते ही आपको एडमिन लॉगइन पर क्लिक करना है।
  • एडमिन लॉगइन पर क्लिक करते ही आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा। 
  • नए पेज पर आपको अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड अथवा कैप्चा कोड डालना होगा। 
  • इसके बाद आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अंत में आप सक्सेसफुली (successfully) लॉगिन कर पाएंगे। 

ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत विभिन्न योजनाएं (e-Shram Portal Schemes)

ई-श्रम पोर्टल के तहत निम्नलिखित योजनाएं उपलब्ध है जिनके अंतर्गत बहुत सी सुविधाएं लाभ आते हैं: 

सोशल सिक्योरिटी वेलफेयर स्कीम – 

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • नेशनल पेंशन स्कीम फॉर शॉपकीपर, ट्रेडर्स एंड सेल्फ एंप्लॉयड पर्सन
  • अटल पेंशन योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण
  • PDS
  • नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम
  • हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्स
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम फॉर वीवर्स
  • सेल्फ एंप्लॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन आफ मैन्युअल स्कैवेंजर्स
  • नेशनल सफाई करमचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

एंप्लॉयमेंट स्कीम – 

  • मनरेगा
  • दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना
  • प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम
  • पीएम स्वनिधि
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

ई-श्रम ऑफिशियल वेबसाइट (e-Shram Official Portal)

ई श्रम पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए भारत सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट दर्ज किया है। पंजीकरण, श्रम कार्ड, एडमिन लॉगइन, ग्रीवेंस जारी करना अथवा अन्य सभी प्रक्रियाएं ई-श्रम के ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आपको मिल जाएगी। इसकी ऑफिशल वेबसाइट है https://eshram.gov.in

ई-श्रम हेल्पडेस्क नंबर (e-Shram Helpline Number)

भारत सरकार द्वारा ई-श्रम से जुड़ी सारी समस्याओं को ठीक करने की सुविधा भी की गई है। यदि आपको ई-श्रम से जुड़ी  कोई भी समस्या है या फिर आपको ग्रीवेंस के लिए अर्जी लगानी है तो आप इस पोर्टल के हेल्पडेस्क नंबर को संपर्क कर सकते हैं। आश्रम हेल्पडेस्क नंबर कुछ इस प्रकार है हेल्पडेस्क नंबर- 14434

यदि आपको और भी कोई जानकारी प्राप्त करनी है या फिर कोई समस्या है तो आप ईमेल के जरिए अथवा फोन नंबर के जरिए संपर्क कर सकते हैं। ईमेल, फोन नंबर अथवा एड्रेस से जुड़ी जानकारियां कुछ इस प्रकार हैं- 

Email Id- eshram-care@gov.in

Address- Ministry of Labour & Employment, Govt. of India,  Jaisalmer House, Mansingh Road,  New Delhi-110011, India

Phone number: 011-23389928

FAQ 

Q : क्या ई-श्रम पोर्टल कुछ राज्यों के लिए है या फिर पूरे भारत के मजदूरों के लिए? 

Ans : भारत के मजदूरों के लिए

Q : क्या ई-श्रम रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे लगेंगे?

Ans : नहीं, इसका रजिस्ट्रेशन फ्री है। 

Q : क्या स्ट्रीट वेंडर्स एवं घरेलू श्रमिकों को भी मदद मिलेगी?

Ans : हां। 

Q : ई-श्रम हेल्पडेस्क नंबर क्या है?

Ans : 14434

Q : ई-श्रम कार्ड कितने अंकों का है?

Ans : 12 अंकों का। 

Q : क्या पोर्टल पर हम ग्रीवेंस जारी कर सकते हैं?

Ans : हां। 

अन्य पढ़ें –

  1. किसान ई – नाम पोर्टल
  2. विद्या लक्ष्मी एजुकेशन लोन स्कीम पोर्टल
  3. स्वदेश बाजार पोर्टल
  4. ई – ग्राम स्वराज पोर्टल

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here