चंद्रयान 3 मिशन क्या है| (Chandrayaan 3 Launch Details)

चंद्रयान 3 मिशन क्या है, कब लांच होगा, तारीख एवं समय, कैसे होगा, बजट, कौन जायेगा, लौन्चिंग, फायदे (Launch Date, Kab Launch Hoga, Launch Place, Budget, Date and Time, Launching, landing date, live, new, live location, Benefit)

आजकल की खबरों में सबसे ज्यादा जिक्र चंद्रयान 3 के बारे में हो रहा है। जैसा कि आप सभी देख रहे होंगे कि हर न्यूज़ चैनल हर न्यूज़ वेबसाइट पर आज चंद्रयान 3 का ही जिक्र हो रहा है। आप भी इस चंद्रयान 3 के बारे में जानने के लिए इच्छुक होंगे कि आखिर यह क्या चीज है और इसे चाँद पर क्यों भेजा जा रहा है? ऐसे बहुत से सवाल आपके दिलो-दिमाग पर छाए हुए होंगे जिनका जवाब आप खोज रहे हैं पर आपको कहीं नहीं मिल पा रहा है। परंतु आज हम आपको बताने वाले हैं चंद्रयान 3 के बारे में संपूर्ण जानकारी वह क्या है कैसे बनाया गया है कैसे लांच किया जायेगा और क्यों लांच किया जायेगा, साथ ही इसका कितना बजट है.

chandrayaan 3 mission launch date in hindi

Table of Contents

‘चंद्रयान 3’ की जानकारी (Chandrayaan 3 Detail)

नाम

चंद्रयान-3

लांच तारीख

(Launch Date)

14 जुलाई

2023
लैंडिंग की तारीख (Landing Date)23 अगस्त, 2023

मिशन

प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर, रोवर

ओपरेटर

इसरो

एक प्रोपल्शन मॉड्यूल वजन

2,148 किलोग्राम

एक लैंडर का वजन

1723.89 किलोग्राम

एक रोवर का वजन

26 किलोग्राम

ISRO द्वारा चंद्रयान की शुरुआत (Chandrayaan Mission Start)

सबसे पहले साल 2008 में भारतीय अंतरिक्ष संस्थान इसरो जिसने चंद्रयान  को चंद्रमा पर रिसर्च करने के लिए भेजने की योजना बनाई। भारत संचार द्वारा संचालित ISRO द्वारा साल 2008 में पहला चंद्रयान  लांच करने की योजना बनाई गई। इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के राज्य में साल 2003 में की गई, परंतु इस कार्य को पूरा होते-होते साल 2008 आ गया और उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे। 22 अक्टूबर साल 2008 को chandrayaan-1 का काम पूरा कर लिया गया और चेन्नई से लगभग 80 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा में मौजूद सतीश धवन स्पेस सेंटर के सानिध्य में लांच किया गया। यह एक ऐसी जगह है जहां से इसरो द्वारा सभी अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम दिया जाता है। सतीश धवन स्पेस सेंटर के पूर्व चीफ रह चुके हैं जिनके निर्देशों के अंतर्गत इस यान को लांच किया गया।

चंद्रयान 3 मिशन क्या है (What is Chandrayaan 3 Mission)

आपको याद होगा कि साल 2019 में चंद्रयान 2 मिशन चालू किया गया था। अब उसी मिशन पर आगे बढ़ते हुए chandrayaan 3 मिशन को शुरू किया गया है। इसमें लेंडर की सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी तथा रोवर को सत्तह पर चला करके भी देखा जाएगा। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के वैज्ञानिकों के द्वारा कहा गया है कि लैंडरोवर चंद्रमा पर तकरीबन 1 दिन तक काम करेगा। बताना चाहते हैं कि, चंद्रमा पर 1 दिन का मतलब पृथ्वी पर 14 दिन तक होता है। अगर प्रोपल्शन मॉड्यूल की बात की जाए तो यह 3 महीने से लेकर के 6 महीने तक काम कर सकता है। हालांकि इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा ऐसा भी कहा गया है कि, यह लंबे समय तक भी काम कर सकता है, क्योंकि कई बार यह देखा गया है कि इसरो के द्वारा जो सेटेलाइट छोड़े जाते हैं, वह उम्मीद से ज्यादा चलते हैं।

चंद्रयान 3 मिशन का उद्देश्य (Objective)

Chandrayaan-3 मिशन के उद्देश्य के बारे में बात की जाए तो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साइंटिस्ट दुनिया को इस बात से अवगत कराना चाहते हैं कि भारत दूसरे ग्रह पर आसानी से लैंडिंग कराने में सक्षम है और वह दूसरे ग्रह पर अपना रोवर भी चला सकता है। इसके अलावा chandrayaan-3 मिशन के उद्देश्य में चांद की सतह पर, वायुमंडल और जमीन के अंदर जो हलचल होती है उसका पता लगाने का उद्देश्य भी शामिल है।

Chandrayaan 3 कब लांच होगा (Launch Date)

14 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान 3 का सफलता पूर्वक लांच कर दिया गया है.

इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा ऐसा कहा गया है कि chandrayaan-3 मिशन को साल 2023 में 14 जुलाई को दोपहर को 2:35 पर लांच किया जाएगा अर्थात उसे चांद पर भेजा जाएगा। यहां पर आपको यह जानना अति आवश्यक है कि अभी तक अमेरिका, रशिया और चाइना जैसे तीन देश ही इस प्रकार के मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे सके हैं। अगर भारत भी मिशन को पूरा कर लेता है तो उसका नाम चौथे देश के तौर पर शामिल किया जाएगा, जो कि भारत के लिए बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी।

चंद्रयान 3 कहां से लांच होगा (Chandrayaan 3 Launch place)

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के वैज्ञानिकों के द्वारा chandrayaan-3 स्पेस को भारत देश के आंध्र प्रदेश राज्य के श्रीहरिकोटा नाम की जगह पर मौजूद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसे लॉन्च करने में एलएमवी तीन रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे कि पहले के समय में जीएसएलवी मार्क 3 के नाम से भी जाना पहचाना जाता था।

चंद्रयान 3 कैसे लांच होगा (How will Chandrayaan 3 be Launched)

Chandrayaan-3 मिशन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसीलिए इस पर बहुत से वैज्ञानिक निगरानी रख रहे हैं। जब इसे लांच किया जाएगा तब वैज्ञानिकों की एक टीम इसकी लॉन्चिंग से लेकर के इसकी सफल लैंडिंग तक इस पर नजर बना करके रखेगी। हमने आपको ऊपर ही बता दिया है कि अंतरिक्ष में chandrayaan-3 स्पेस को भेजने के लिए जीएसएलवी मार्क 3 रॉकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चंद्रयान 3 की बनावट कैसी है (Chandrayaan 3 Design)

  • प्रोपल्शन मॉड्यूल :- Chandrayaan-3 को तीन हिस्सों में बनाया गया है, जिसमें पहला प्रोपल्शन मॉड्यूल है। बताना चाहते हैं कि अंतरिक्ष मिशन पर जो यान जाता है उसका जो पहला हिस्सा होता है उसे प्रोपल्शन मॉड्यूल कहा जाता है। यह किसी भी स्पेश को उड़ने के लिए जो ताकत होती है उसे प्रदान करने का काम करते हैं।
  • लैंडर मॉड्यूल :- इसके दूसरे हिस्से को लैंडर मॉड्यूल कहा जाता है जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यही वह हिस्सा होता है जो चंद्रमा पर उतरता है। आपको यह भी जानना चाहिए की रोवर को चंद्रमा की सतह पर सही प्रकार से पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी के द्वारा निभाई जाती है।
  • रोवर :- chandrayaan-3 का सबसे आखरी और तीसरा हिस्सा रोवर को कहा जाता है। यह लेंडर की सहायता लेता है और चंद्रमा की सतह पर उतरता है और फिर वहां से जानकारी प्राप्त करके धरती पर इसरो के साइंटिस्ट को इंफॉर्मेशन सेंड करता है।
  • प्रोपल्शन मॉड्यूल :- Chandrayaan-3 को तीन हिस्सों में बनाया गया है, जिसमें पहला प्रोपल्शन मॉड्यूल है। बताना चाहते हैं कि अंतरिक्ष मिशन पर जो यान जाता है उसका जो पहला हिस्सा होता है उसे प्रोपल्शन मॉड्यूल कहा जाता है। यह किसी भी स्पेश को उड़ने के लिए जो ताकत होती है उसे प्रदान करने का काम करते हैं।
  • लैंडर मॉड्यूल :- इसके दूसरे हिस्से को लैंडर मॉड्यूल कहा जाता है जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यही वह हिस्सा होता है जो चंद्रमा पर उतरता है। आपको यह भी जानना चाहिए की रोवर को चंद्रमा की सतह पर सही प्रकार से पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी के द्वारा निभाई जाती है।
  • रोवर :- chandrayaan-3 का सबसे आखरी और तीसरा हिस्सा रोवर को कहा जाता है। यह लेंडर की सहायता लेता है और चंद्रमा की सतह पर उतरता है और फिर वहां से जानकारी प्राप्त करके धरती पर इसरो के साइंटिस्ट को इंफॉर्मेशन सेंड करता है।

चंद्रयान 3 मिशन में कितना पैसा लगा (Chandrayan 3 Budget Amount)

चंद्रयान 3 मिशन के लिए तकरीबन ₹615 करोड़ खर्च किए गए हैं, जिसका मतलब यह होता है कि 6 अरब तथा 15 करोड़ रुपए चंद्रयान 3 मिशन के लिए खर्च किए गए हैं। इस मिशन का जो सबसे कठिन भाग माना जाता है वह भाग है चंद्रमा की सत्तह पर इसे सही प्रकार से उतारना, क्योंकि साल 2019 में जब chandrayaan-2 मिशन को लांच किया गया था तो विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग की वजह से वह मिशन सक्सेसफुल नहीं हो पाया था। इसीलिए chandrayaan-3 कैलेंडर के थ्रस्टर्स में थोड़े से बदलाव किया गए हैं और इसमें ज्यादा एक्टिव सेंसर लगाए गए हैं।

चंद्रयान 3 की रिहर्सल (Chandrayaan 3 Rehearsal)

बताना चाहते हैं कि साल 2023 में 11 जुलाई के दिन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा chandrayaan-3 की लॉन्चिंग के रिहर्सल को कंप्लीट कर लिया गया है। यह तकरीबन 24 घंटे चलने वाला रिहर्सल था, जिसमें श्रीहरिकोटा के लॉन्च सेंटर से लेकर के दूसरी जगह के सभी सेंटर, टेलिमेटरी सेंटर और कम्युनिकेशन यूनिट की तैयारियों को देखा गया। हालांकि यहां पर रॉकेट तो लॉन्च नहीं किया गया परंतु माहौल एकदम लॉन्च के समय का जैसा ही हो गया था।

चंद्रयान 3 की लैंडिंग डेट (Chandrayaan 3 Landing Date)

चंद्रयान -3 को 14 जुलाई को लांच किया गया था. इसके बाद 5 अगस्त को चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा में पहुँच गया था. अब 23 अगस्त से 24 अगस्त के बीच में किसी भी समय इसकी चाँद पर लैंडिंग होगी. वैज्ञानिकों का इसके लांच के बाद कहना था कि इसे 42 दिन चाँद पर पहुँचने में लगेंगे. उसके हिसाब से इसकी लैंडिंग 23 अगस्त को शाम के समय करीब 6:04 बजे होनी चाहिए. अब देखना यह होगा कि यह कितने बजे पहुँचता है. इसके साथ ही आपको यह बता दें कि वैज्ञानिकों ने इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराने की योजना बनाई थी. जोकि चंद्रयान -1 एवं चंद्रयान-2 में विफल हो गई थी. लेकिन इस बाद उम्मीद है कि चंद्रयान-3 की चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग जरुर होगी.

चंद्रयान 3 की लैंडिंग (Chandrayaan 3 Landing in Moon)

प्राप्त जानकारियों के अनुसार chandrayaan-3 मिशन को साल 2023 में 14 जुलाई के दिन लांच किया जाएगा और लांच होने से लेकर के लेंडर और रोवर के चांद की सतह पर उतरने में तकरीबन 45 से लेकर के 50 दिन का समय लग जाएगा।

  1. पहला चरण :- पहले चरण को अर्थ टारगेट चरण कहा जाता है। इसका मतलब होता है पृथ्वी पर होने वाला काम। इसके अंतर्गत टोटल तीन स्टेज आते हैं जिसमें लॉन्च से पहले का स्टेज शामिल होता है और लॉन्च और रॉकेट को अंतरिक्ष तक ले जाने का स्टेज शामिल होता है। और तीसरा स्टेज होता है धरती की जो अलग-अलग कक्षाएं है उसमें chandrayaan-3 को आगे बढ़ाना। इस दरमियान बताना चाहेंगे कि तकरीबन chandrayaan-3 के द्वारा 6 चक्कर पूरी धरती के लगाए जाते हैं। इस प्रकार से वह दूसरे फेज की तरफ आगे बढ़ जाता है।
  2. दूसरा चरण :- दूसरे चरण में चंद्रयान को एक लंबे से सोलर ऑर्बिट से होते हुए चंद्रमा की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाता है अर्थात इस वाले चरण में चंद्रयान को चंद्रमा की तरफ भेजा जाता है।
  3. तीसरा चरण :- तीसरे चरण में chandrayaan-3 को चांद की कक्षा में भेजा जाता है। इसे लूनर ऑर्बिट इंसर्सन फेज भी कहते हैं।
  4. चौथा चरण :- आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि चौथे चरण में यह जो chandrayaan-3 है, यह चंद्रमा की सत्तह से तकरीबन 100 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्कर लगाना स्टार्ट कर देता है।
  5. पांचवा चरण :- पांचवें चरण में चंद्रयान में मौजूद प्रोपल्शन मॉड्यूल और लूनर मॉड्यूल एक दूसरे से अलग हो जाते हैं।
  6. छठा चरण :- इस वाले चरण में चंद्रयान जिस तरफ जाता है उस तरफ की स्पीड को कम करना शुरू कर दिया जाता है।
  7. सातवां चरण :- सातवें चरण को प्री-लैंडिंग फेज कहा जाता है अर्थात लैंडिंग से पहले की जो अवस्था होती है, उसे सातवें चरण के द्वारा व्यक्त किया जाता है। इसमें लैंडिंग की तैयारी स्टार्ट हो जाती है।
  8. आठवां चरण :- आठवें चरण में चंद्रयान की लैंडिंग कराई जाती है।
  9. नौवां चरण :- जब नवा चरण शुरू हो जाता है तो रोवर और लैंडर दोनों ही चंद्रमा की सतह पर पहुंच जाते हैं और सामान्य अवस्था में आ रहे होते हैं।
  10. दसवां चरण :- इसमें प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की 100 किलोमीटर की कक्षा में वापस पहुंचता है।

चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर का लैंडिंग पॉइंट (शिव शक्ति पॉइंट)

लोगों का कहना है कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद पर जिस पॉइंट पर लैंड किया था उसे ‘शिव शक्ति पॉइंट’ के नाम से जाना जा रहा है.

चंद्रयान-3 का ‘प्रज्ञान रोवर’ चांद पर क्या करेगा

23 अगस्त को शाम 6:04 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद पर सफलता पूर्वक लैंड हो गया, जिसके चलते भारत पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है. और चौथा ऐसा देश बन गया है जिसने चांद पर लैंडिंग की है. अब जब भारत के चंद्रयान-3 ने चांद पर लैंडिंग कर ली हैं तो इसके ठीक 4 घंटे के बाद इसके अन्दर से प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरा. और वहां पर वह 14 दिनों तक रिसर्च करेगा. आपको बता दें कि चांद का 1 दिन पृथ्वी के 28 दिन के बराबर है. अतः चांद पर 14 दिन दिन रहता है पर 14 दिन रात रहती है. इसलिए प्रज्ञान रोवर को दिन के समय में लैंड कराया गया है ताकि दिन के समय में यह 14 दिनों तक रिसर्च कर सके. क्योकि 14 दिन रात के समय में अँधेरे की वजह से रिसर्च करना मुश्किल होगी. आइये अब जानते हैं कि प्रज्ञान रोवर चांद पर क्या करेगा –

  1. पानी की खोज :- सबसे पहले प्रज्ञान रोवर चांद पर पानी की खोज करेगा. यदि वहां पानी होता है तो इससे भविष्य में चांद पर जीवन होना आसान हो जायेगा.
  2. खनिज की जानकारी :- इसके पहले जिस देश ने चांद पर कदम रखा था उनका मानना था कि वहां खनिज हो सकते हैं. उसकी जानकारी भी प्रज्ञान रोवर द्वारा जुटाई जाएगी.
  3. मिट्टी की जानकारी :- चांद की मिट्टी की जानकारी भी रोवर द्वारा कलेक्ट की जाएगी.
  4. भारत के तिरंगे की छाप छोड़ेगा :- प्रज्ञान रोवर के 6 पहिये हैं जिसमें तिरंगे के 3 रंग हैं. रोवर चांद पर जहाँ-जहाँ चलेगा वहां पर तिरंगे की छाप के साथ ही इसरो के लोगो की भी छाप छोड़ता जायेगा. आपको बता दें कि रोवर 1 सेकंड में 1 सेंटीमीटर तक चलेगा.
  5. अन्य चीजें :- रोवर पर लगा हुआ कैमरा चांद पर मजूद चीजों की स्कैनिंग करेगा, वहां के मौसम का पता लगाएगा, भूकंप एवं गर्मी की जानकारी भी देगा. इसके साथ ही इसमें पोलेड लगाये गये हैं जोकि इसकी सतह की जानकारी बेहतर तरीके के दे पाएंगे.

भारतीय वैज्ञानिकों तक जानकारी कैसे पहुंचेगी

प्रज्ञान रोवर जानकारी इकट्ठी तो कर लेगा लेकिन ये जानकारी हमारे भारतीय वैज्ञानिकों तक पहुंचेगी कैसे, तो अक्प बता दें कि ये जानकारी विक्रम लैंडर द्वारा पहुंचाई जाएगी. दरअसल 23 अगस्त को विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग चांद पर हो चुकी है. अब यह अपनी जगह से नहीं हिलेगा. अब उसके अंदर जो प्रज्ञान रोवर है वो निकलेगा और वह चांद पर वाक करते हुए जानकारी इकट्ठी करेगा. और रोवर द्वारा ये जानकारी विक्रम लैंडर को दी जाएगी. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर आपस में कनेक्ट रहेंगे. जैसे – जैसे जानकारी विक्रम लैंडर पर पहुंचेगी. वह उसे भारतीय वैज्ञानिकों तक पहुंचाएगा. विक्रम लैंडर का कनेक्शन वैज्ञानिकों से हैं इसलिए विक्रम लैंडर आसानी से भारतीय वैज्ञानिकों तक जानकारी पहुंचा देगा.

चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2)

भले ही साल 2009 में चंद्रयान-2 का डिज़ाइन पूरी तरह से तैयार कर लिया गया हो परंतु उसको बनाने में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को लगभग 10 साल का समय लग गया। चंद्रयान-1 से ऐसी कौन सी खास बातें थी जो चंद्रयान 2 में भी पाई गई। चंद्रयान-1 के मुकाबले चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा बेहद दिलचस्प और आकर्षित बनाया गया। वह पहले से कहीं अधिक तकनीकों से लैस किया गया और उसकी सफलता के लिए उसे पूरे दिलो जान से एक नया स्वरूप दिया गया। तो यह जान लेते हैं ऐसी कौन सी खास बातें चंद्रयान-2 में मौजूद है जिसे लेकर वह धरती से चाँद की यात्रा पर निकल चुका है।

चंद्रयान-2 की खासियत (Chandrayaan 2 Features)

चंद्रयान-2 की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थी, परंतु चंद्रयान-2 में लगने वाली वह चीज जिसके सहारे इंपैक्टर चंद्र की सतह पर उतरने वाला था। उस इंपैक्टर के लिए भारत देश रूस पर निर्भर था। क्योंकि चंद्रयान-2 के उस हिस्से का निर्माण रूस द्वारा किया जाना था। चंद्रयान -2 से जुड़ी सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई थी परंतु उस समय पर वह इंसान नहीं बना पाया और यह काम
साल 2019 तक लटक गया। परंतु भारत देश उन देशों में से है जो कभी भी किसी नकारात्मक की वजह से हार नहीं मानता है। भारत देश और यहां रहने वाले नागरिकों ने स्वयं अपनी लड़ाई लड़नी सीखी है। बस तो फिर इसरो के वैज्ञानिकों ने हार ना मानते हुए कहा कि अब वह खुद चंद्रयान-2 से जुड़ी सभी वस्तुओं का निर्माण स्वयं करेंगे और स्वयं ही अपना चंद्रयान-2 लॉन्च करेंगे। पहले चंद्रयान-1 को बनाने के लिए नासा की मदद ली गई थी। नासा एक अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था है जो विश्व में एक बड़े पैमाने पर पहचानी जाती है। परंतु इस बार चंद्रयान-2  के लिए हमारे भारतीय वैज्ञानिकों ने दिलो जान से मेहनत की और उसको चंद्रयान-1 से बेहतर बनाया। चंद्रयान के मुख्य हिस्से

  • लूनार ऑर्बिटर (Lunar Orbiter)
  • लैंडर (Lander) – विक्रम
  • लूनार रोवर (Rover) – प्रज्ञान (Pragyan)

चंद्रयान-2 के मुख्य हिस्से विस्तार से (Chandrayaan 2 Design)

  • चंद्रयान-2 लैंडर नाम (Chandrayaan 2 Lander Name) इस बार भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 में कुछ नई चीजों को बढ़ावा दिया जैसे चंद्रायण का लैंडऱ। इस लैंडर का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया, जो इसरो के चेयरमैन है। भारत में होने वाले प्रत्येक स्पेस मिशन के फादर कहे जाने वाले विक्रम साराभाई के नाम पर इस लेंडर का नाम रखा गया।
  • इस बार चंद्रयान-2 में लैंडिंग के लिए एक ऐसा हिस्सा बनाया जो आराम से चंद्रमा की सतह पर जाकर टिक जायेगा, मतलब ऐसा कोई हिस्सा नहीं बनाया गया जो चंद्रमा की सतह पर जाकर क्रैश हो जाए या फिर कुछ खराबी हो जाए।
  • चंद्रयान-2 रोवर नाम (Chandrayaan 2 Rover Name) – इस बार चंद्रयान-2 में एक ऐसा रोवर इन्वेंट किया गया जो चंद्रमा की सतह पर गाड़ी की तरह चलने वाला है। रोवर मतलब एक ऐसी रोबोटिक गाड़ी जिसे धरती पर बैठकर संचालित किया जा रहा है। जो चंद्रमा की सतह पर पानी और नमी को मापने के लिए छोड़ी जाएगी।
  • चंद्रयान-1 में तो बहुत सी चीजों को बनाने में नासा ने अपना योगदान दिया था, परंतु इस बार भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसी खोज की है जिन के बाद एक नया चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया है जो बेहद ही उपयोगी और सबसे अलग है।
  • इस बार चंद्रयान-2 को बेहतरी रूप से तराशा गया है और भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा ही बनाया गया है। चंद्रयान-2 को बनाने के लिए इस बार का खर्च कुल 978 करोड रुपए आया है।
  • यदि वजन की बात किए जाए तो चंद्रयान-2 के सभी हिस्से मिलाकर चंद्रयान का कुल वजन 3850 किलो है। इतना भारी भरकम विशालकाय मिशन भारत की धरती से चंद्रमा की ओर लांच किया जा चुका है।
  • चंद्रयान-1 के कुल 11 हिस्से थे, परंतु इस बार भारतीय वैज्ञानिकों की सफल मेहनत की वजह से चंद्रयान-2 में कुल 14 हिस्से हैं।
  • सभी 14 हिस्से जिन्हें भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया है अपने आप में एक भिन्न और अद्भुत संरचना वाले हैं। जिनमें से यदि रोवर के टायर्स के बात की जाए तो रोवर के टायर ही इतने कमाल के हैं की उनकी संरचना उन्हें और भी आकर्षक बना देती है।
  • क्या आपने कभी इसरो का लोगो देखा है? भारत देश के सम्मान का प्रतीक अशोक चक्र तो आपने देखा ही होगा। यहां पर मौजूद तस्वीरों में आप इसरो का लोगो और भारत का अशोक चक्र भी देख सकते हैं। कमाल की बात यह है कि रोवर के दो पहिए अशोक चक्र के आकार के बने हुए हैं वहीं बाकी दो पहिए इसरो के लोगों के आकार में बनाए गए हैं।
  • चंद्रयान-2 के सभी हिस्से चंद्रमा की कक्षा से होते हुए मात्र 17 मिनट के अंदर चंद्रमा की सतह पर पहुंच जाएंगे और अपना सर्वेक्षण का काम आरंभ कर देंगे। वहीं यदि बात करें रोवर की तो चंद्रमा की सतह पर जाते ही वह अपने खूबसूरत टायर की मदद से चंद्रमा की सतह पर पहुँचकर सर्वेक्षण जुटाने शुरू कर देगा।

चंद्रयान-2 का काम क्या है (Chandrayaan 2 Work)

  • अंतरिक्ष में दो ही ग्रह ऐसे हैं जिन पर जल, जीवन, और वायु के लिए रिसर्च की जा रही है। पहला है चाँद और दूसरा है मंगल ग्रह। अब आप सोच रहे होंगे कि चंद्रयान किस तरह काम करते हैं और वहां पर क्या रिसर्च करने के लिए भेजा गया है? तो आपको बता दें कि चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर पानी के कुछ कणों का पता लगाया था। जैसा कि आपको बताया कि बहुत से वैज्ञानिक चंद्र पर जीवन की खोज कर रहे हैं और जीवन के लिए जल और वायु का होना बेहद आवश्यक है।
  • चंद्रयान-1 के द्वारा खोजे गए उन पानी के छोटे पार्टिकल्स का ना तो कोई स्रोत मिल पाया है और ना ही बड़े पैमाने पर पानी की खोज हुई है। तो अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने उस पानी की खोज के लिए ही चंद्रयान-2 को चाँद पर भेजा गया है।
  • इस पुष्टि के लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने भी मीडिया को यही बताया है कि “चंद्रमा पर पानी के कण पाए गए हैं। जिस की गहन जांच के लिए हमने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया है। हम रिसर्च के जरिए यह जानना चाहते हैं कि चंद्रमा की सतह पर पानी कहां कहां पर मौजूद है और वह किस रूप में है? हम इस बात के बारे में भी जानना चाहते हैं कि क्या सतह के नीचे और वहां के पर्यावरण में भी पानी मौजूद है?”
  • जिस तरह से पृथ्वी पर दक्षिणी ध्रुव और पश्चिमी ध्रुव मौजूद है ठीक उसी तरह से चंद्रमा पर भी दक्षिणी और पश्चिमी ध्रुव पाए गए हैं। इसरो वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की ओर एक बहुत बड़ी परछाई देखी गई है। इसरो वैज्ञानिकों के अनुसार यह परछाई चाँद पर पानी की मौजूदगी का सबूत बताया जा रहा है।
दिनांकइवेंटजानकारी
29 जुलाईऑर्बिट जलानाबर्न टाइम –
2 अगस्तऑर्बिट जलानाबर्न टाइम –
6 अगस्तऑर्बिट जलानाबर्न टाइम –
14 अगस्तट्रांस-चंद्र इंजेक्शनबर्न टाइम –

चंद्रयान-2 समय सारिणी (Chandryaan-2 Time table)

  • नई समय सारणी के अनुसार इसरो द्वारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-2 23 अगस्त को ट्रांस लुनार इंजेक्शन का आयोजन करने से पहले लगभग 23 दिनों तक पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला है।
  • चंद्रयान 2 लगभग 23 दिन से लेकर 30 दिन तक की समय अवधि के दौरान चंद्र हस्तांतरण प्रक्षेपवक्र में उपस्थित रहेगा।
  • 20 अगस्त को चंद्रयान -2 चंद्र की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा, जिससे यह लूनर ऑर्बिट में पहुँच जायेगा।
  • 1 सितंबर तक चंद्रयान -2 लूनर ऑर्बिट में रहेगा, बाद में लगभग 2 सितंबर को लैंडर और ऑर्बिटर से अलग कर दिया जाएगा।
  • जैसा कि निर्धारित गया है 3 सितंबर के दिन लैंड ऑर्बिटल से अलग होकर मून की लैंडिंग यात्रा पर निकल जाएगा।
  • इसरो की निर्धारित समय सारणी के अनुसार ठीक 7 सितंबर को लैंड ओं मून पर लैंड कर जाएगा और अपना सर्वेक्षण आरंभ कर देगा।

विशेषज्ञों के अनुसार लैंड के समय में देरी का कारण कक्षा से 6000 किलोमीटर की दूरी है। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है पृथ्वी की कक्षा पर यान को अधिक समय और चंद्रमा की कक्षा पर कम समय लगा परन्तु यह चंद्रमा (पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के रूप में) की स्थिति पर आधारित है।

क्यों रोकी गई थी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग?

पहले चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की तारीख 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। परंतु ऐसा कहा गया कि कुछ तकनीकी खराबी होने की वजह से चंद्रयान-2 का लांच रोक दिया गया। वैज्ञानिकों द्वारा संक्षिप्त विवरण के तौर पर बताया गया कि रॉकेट में डाले जाने वाले इंधन का प्रेशर कुछ गड़बड़ दिख रहा था, जिसकी वजह से इस मिशन को लॉन्च से पहले आखिरी क्षणों पर रोकना पड़ा। इसका साफ और सीधा अर्थ यही है कि चंद्रयान-2 में कोई परेशानी नहीं थी बल्कि उसको लेकर जाने वाले रॉकेट में कुछ परेशानी थी।

बहरहाल अब 22 जुलाई को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा उच्च तकनीकी खराबी पर भी सफलता प्राप्त की गयी। जिसके बाद चंद्रायण-2 चंद्रमा की सैर के लिए धरती से लांच किया जा चुका है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा अब यही कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही चंद्रयान-2 द्वारा चाँद पर मौजूद सभी गुप्त जानकारियों के बारे में सभी छिपे हुए राज खुल जाएंगे. जिसकी मदद से चाँद पर जीवन की खोज कर ली जाएगी।

चंद्रयान-2, चंद्रयान-1 से किस तरह भिन्न है?

चंद्रयान-2, चंद्रयान-1 से कई प्रकार से भिन्न है। जैसे चंद्रयान-2 में पहले से कहीं अधिक बदलाव किए गए हैं। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर और इंपैक्टर पहले से भिन्न है। इस बार इंपैक्टर में एक ऐसा यंत्र डाला गया है जिसका नाम रोवर है जो चंद्रमा की सतह पर अपने 8 पहियों से चलकर आसानी से गहन खोज कर सकता है। चंद्रयान-2 और चंद्रयान-1 के वजन में भी काफी अंतर है पहले के चंद्रयान-1 का वजन 1380 किलोग्राम था, और चंद्रयान-2 का वजन 3850 किलोग्राम है।

चलिए अब चंद्रयान-1 के बारे में विस्तार से जानते है –

चंद्रयान-1 का कार्यकाल (Chandrayaan – 1)

अक्टूबर 2008 को चंद्रयान को पृथ्वी से लांच कर दिया गया। चंद्रयान को पृथ्वी से चंद्र तक पहुंचने में लगभग 16 दिन लगे मतलब 8 नवंबर 2008 को चंद्रयान चंद्र की कक्षा में सम्मिलित हो गया।

अब चंद्र कि यह कक्षा होती क्या चीज है? तो आपको बता दें कि चंद्र के चारों और चंद्र की एक ऐसी कक्षा बनी हुई होती है जो गुरुत्वाकर्षण बल की मदद से किसी वस्तु को वापिस सतह की ओर खींचती है। कक्षा के चारों और गुरुत्वाकर्षण बल लगातार काम करता रहता है जिसकी वजह से चंद्रयान  चंद्र के चारों ओर घूमता रहता है।

कक्षा से बाहर निकल जाने के बाद चंद्रयान  उसके गुरुत्वाकर्षण बल से बाहर हो जाता है क्योंकि गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव कम हो जाता है जिसकी वजह से वह कहीं भी जा सकता है।

चंद्रयान 1 के मुख्य भाग (Chandrayaan 1 Design)

लगभग 6 दिन तक चंद्र की कक्षा में घूमने के बाद 14 नवंबर को ऑर्बिटर से इंपैक्टर अलग हो गया और चंद्रमा की सतह पर जाकर बैठ गया। यह कोई घबराने वाली बात नहीं है कहीं आप सोचें कि चंद्रयान  से कोई हिस्सा टूट कर चंद्र पर जा गिरा है। दरअसल इंपैक्टर 1 ऐसी गुप्त मशीन है जो चंद्रमा पर रहकर वहां की सभी जानकारी जुटाता है। लगभग 1 साल तक chandrayaan-1 ने चंद्र पर रहकर सभी सर्वेक्षणों के बाद एक नया आंकड़ा जुटा लिया। चंद्रयान  को लगभग 1 साल मतलब 312 दिन वहां पर सर्वेक्षण करते हुए पूरे हो चुके थे। चंद्रयान का चंद्र पर भ्रमण सिद्ध हुआ और उन्होंने चंद्र पर पानी की मौजूदगी का पता लगाया।

चंद्रयान 1 पर होने वाला खर्च (Chandrayaan 1 Budget)

साल 2017 के सत्र के दौरान राज्यसभा में सरकार द्वारा बताया गया कि chandrayaan-1 के लॉन्च में लगभग 386 करोड रुपए का खर्चा हुआ। इस मूल्य राशि को चंद्र पर मौजूद सभी जानकारी जुटाने के लिए खर्च किया गया था। यदि वैज्ञानिकों की दृष्टि से देखें तो यह खर्च उनके लिए सफल सिद्ध हुआ।

चंद्रयान-1 क्या है और इसकी विशेषताएं (Chandrayaan 1 Features)

आपने न्यूज़, टीवी चैनल आदि में कई जगह चंद्रयान-1 की पिक्चर देखी होंगी। आपने देखा होगा कि चंद्रयान-1 एक रॉकेट की तरह होता है जिस पर बहुत कुछ लिखा होता है। जैसे भारत, इसरो इंडिया, पीएसएलबी, जीएसएलबी।

  • रॉकेट जब लॉन्च किया जाता है तो वह कई हिस्सों में बट जाता है इस रॉकेट में दो स्मॉल बूस्टर के रूप में लगाए जाते हैं
  • जिसमें से पहला रॉकेट चंद्रयान-1 को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकालता है,
  • वहीं दूसरे रॉकेट का काम होता है चंद्रयान-1 को लेकर पूरे पृथ्वी का एक चक्कर लगाना।
  • जिसके बाद वह दूसरा रॉकेट चंद्रयान-1 को अंतरिक्ष के पास पहुंचाता है और उससे अलग हो जाता है।
  • आखिर में चंद्रयान अपने आखिरी रॉकेट के साथ चंद्र के और नज़दीक पहुंच जाता है। जिसके बाद वह रॉकेट भी चंद्रयान-1 से अलग हो जाता है।
  • रॉकेट अलग होने के बाद चंद्रयान के सोलर पैनल खुल जाते हैं। सोलर पैनल की सहायता से चंद्रयान-1 सूरज की किरणों के साथ आगे बढ़ता है और बाकी की मदद पृथ्वी पर संचालित गाइडेन्स सिस्टम द्वारा किया जाता है।
  • अब जो चंद्रयान चंद्र के पास उसकी कक्षा में घूम रहा है उसमें 2 हिस्से होते हैं। जिसमें से एक होता है ऑर्बिटर और दूसरा होता है इंपैक्टर।
  • ऑर्बिटर और इंपैक्टर दोनों ही चंद्रमा की कक्षा में एक साथ प्रवेश करते हैं परंतु ऑर्बिटर का काम होता है चंद्रमा की कक्षा में घूमना और इंपैक्टर का काम होता है चंद्रमा की सतह पर जाकर जानकारी इकट्ठा करना।
  • इंपैक्टर एक अंग्रेजी शब्द से बना हुआ है जो इंपैक्ट शब्द है जिसका अर्थ होता है उसके अंदर बहुत संयंत्रों का समावेश है। जहां एक तरफ ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में रहकर चंद्रमा की ऊपरी सतह की जानकारी जुटाता है। वही इंपैक्टर अपने अंदर समावेशित यंत्रों की मदद से चंद्रमा की सतह पर मौजूद सभी प्रकार की वस्तुओं के बारे में गहन अध्ययन करता है।
  • इसरो के इंपैक्टर को मून इंपैक्ट प्रोब यानी एमआईपी कहते हैं। पिछले चंद्रयान मिशन के समय इंपैक्टर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किलोमीटर सतह से ऊपर ऑर्बिटर से अलग हुआ था और चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था।
  • इंपैक्टर के चांद की सतह पर गिरने पर भी कोई नुकसान या क्षति नहीं हुई थी क्योंकि इंपैक्टर को कुछ इस तरह बनाया गया था जिसके चाँद पर गिरने पर कोई भी क्षति या हानि ना हो।
  • इंपैक्ट द्वारा जो भी जानकारियाँ इकट्ठी की गई थी वह इसरो सेंटर में भेजी जा चुकी थी। इन दो हिस्सों के अलावा चंद्रयान में लगभग 10 हिस्से और मौजूद है। जो अपने आप में एक अद्भुत संरचना रखते हैं।
  • चंद्रयान के कुछ भाग तो ऐसे हैं जिनकी मदद से वे दूर से ही देख लेते हैं कि चंद्र की सतह कैसी है उबड़ खाबड़ है या समतल।
  • चंद्रयान में ऐसी चीजों का भी समावेश किया गया है जो चंद्र पर उपलब्ध सभी चीजों की जानकारी प्राप्त करता है जैसे उन चीजों से रेडिएशन निकलता है कोई नुकसान होता है कोई भी विकिरण निकलता है या फिर खतरनाक है।
  • उसमें कुछ ऐसी भी यंत्र शामिल है जो दूर तक लेजर के जरिए मौजूद चीजों का अंदाजा लगा सकते हैं उनका सत्यापित अनुमान ज्ञात कर सकते हैं।
  • MIT के अलावा चंद्रयान में एक अद्भुत चीज मौजूद है जो मून मिंरोलॉजी मेप्पेर्ड जिसने मुख्य रूप से चंद्रमा पर पानी होने का सत्यापन दिया। इसी पानी की खोज के चलते इसरो ने चंद्रयान -2 की नींव रख दी। क्योंकि चाँद पर पानी होने की बात जानने के बाद वैज्ञानिकों में चाँद की रिसर्च को लेकर और कहीं अधिक उत्साह बढ़ चुका था। इसके बाद चाँद की अधिक रिसर्च करने के लिए उन्हें एक और चंद्रयान की आवश्यकता थी। साल 2009 में chandrayaan-2 का डिज़ाइन पूरी तरह से तैयार कर लिया।
होमपेजयहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल जॉइन करेंयहां क्लिक करें

FAQ

Q : chandrayaan-3 मिशन का बजट कितना है?

Ans : 615 करोड़

Q : चंद्रयान 3 कहां से लांच होगा?

Ans : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से

Q : chandrayaan-3 को कौन लांच कर रहा है?

Ans : इसरो

Q : क्या chandrayaan-3 मिशन सफल हुआ?

Ans : यह तो वक्त बताएगा

Q : chandrayaan-3 मिशन कब लांच होगा?

Ans : 14, जुलाई, 2023

Q: चंद्रयान-2 क्या है?

Ans: चंद्रयान-2 एक ऐसा यंत्र है जो चंद्र पर जाकर नई नई खोज करने वाला है जो पृथ्वी पर बैठे वैज्ञानिकों द्वारा संचालित किया जाएगा।

Q: चंद्रयान-2 किन लक्ष्यों को लेकर लॉन्च किया गया है?

Ans: चंद्रयान-2 के लॉन्च का मुख्य लक्ष्य चंद्रयान-1 द्वारा की गई अधूरी खोज को पूरा करना है। चंद्रयान-2 का उद्देश्य चंद्र पर समतल रूप में रोवर को चला कर चंद्र पर मौजूद प्राकृतिक कणों का पता लगाकर वहां जीवन की खोज को सत्यापित करना है।

Q: चंद्रयान-2 को कितने यंत्रों द्वारा चंद्र पर ले जाया जाता है?

Ans: ऑर्बिटर चंद्रमा की सतह के उचित आंकलन के लिए आठ वैज्ञानिक पेलोड ले जाता है और चंद्रमा के बाहरी वातावरण का अध्ययन करता है।  लैंडर को सतह और उपसतह विज्ञान प्रयोगों के संचालन के लिए तीन वैज्ञानिक पेलोड द्वारा चाँद पर ले जाया जाता है।  रोवर ने चंद्र की सतह के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने के लिए अपने अंदर दो पेलोड का समावेश किया हुआ है। 

Q: ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर का मिशन जीवन कितने वर्षो का है?

Ans: चंद्रयान-2 को कई भागों में बांटा गया है जो एक अलग निर्धारित अवधि के अनुसार चंद्रमा पर जीवन की खोज करेगा। जैसे यदि बात करें लैंडर और रोवर की तो वह एक चंद्र दिन की अवधि तक चंद्र पर सर्वेक्षण करेगा। एक चंद्र दिन की अवधि से आशय पृथ्वी के 14 दिनों से है। ऑर्बिटर के खोज की समयावधि लगभग 1 वर्ष की होगी। चंद्रयान के ये सभी भाग चंद्र पर जीवन की खोज करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Q: चंद्रयान-2 को कौन से वाहन के जरिए चंद्र तक लॉन्च किया गया है?

Ans: चंद्रयान-2 को जीएसएलवी एमके- III एम 1 लॉन्च वाहन द्वारा लॉन्च किया गया है।

Q: चंद्रयान-2 कब लांच किया गया?

Ans: चंद्रयान -2 ऑनबोर्ड GSLV MkIII-M1 की लॉन्चिंग सभी वैज्ञानिक जांच परीक्षणों के बाद 22 जुलाई, 2019 को श्रीहरिकोटा से 14.43 बजे शुरू की गई।

Q: विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर कब उतरेगा?

Ans: वैज्ञानिकों की गणना के अनुसार विक्रम लेंडर की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर 6 सितंबर 2019 को तय की गई है।

Q: चंद्रमा की सतह पर यात्रा के लिए रोवर कितनी दूरी पर जा सकता है?

Ans: चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तक जा सकता है।

Q: चंद्रयान-2 मिशन की क्या चुनोती है?

Ans: चंद्रयान-2 मिशन की महत्वपूर्ण चुनोतियाँ
इसरो के अनुसार, चंद्रयान -2 चंद्रमा मिशन चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव का पता लगाना है।
चंद्रमा की सतह, उसके खनिज और तत्व की सामग्री, चंद्रमा और चंद्रमा की सतह पर पानी-बर्फ के होने का साबुत जुटाना।

Q: अंतरिक्ष यान लेंडर का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

Ans: लैंडर को विक्रम के रूप में भी जाना जाता है। ISRO के संस्थापक और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के पिता कहे जाने वाले विक्रम साराभाई के नाम पर ISRO ने लैंडर का नाम रखा है।

Q: विश्व भर में चांद की नर्म सतह पर जाने के लिए कितनी एजेंसियों द्वारा प्रयास किए गए हैं? उनमें से कितने प्रतिशत एजेंसियां चांद पर अपनी खोज को लेकर सफल हुई हैं?

Ans: विश्व भर में चांद की सतह पर पहुंचने के लिए लगभग 52 एजेंसियों ने अपने भरसक प्रयास किए हैं। चांद की सतह पर पहुंचने में लगभग 52% एजेंसियों ने ही सफलता प्राप्त की है।

Q: चंद्रमा का अध्ययन क्यों आवश्यक है?

Ans: विशेषज्ञों के अनुसार चंद्रमा का अध्ययन सौरमंडल के इतिहास को समझने और समय के परिवर्तन होते समय आने वाले बदलावों को समझने के लिए करना आवश्यक है। चंद्रमा के अध्ययन से हमें पृथ्वी से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त होती है साथ ही चंद्रमा पर मौजूद प्राकृतिक कणों की खोज करके उनका सर्वेक्षण करने में सहायता प्राप्त होती है।

Q: चंद्रमा पर क्या तापमान होता है?

Ans: चंद्रमा पर तापमान समय के हिसाब से बदलता रहता है। जैसे दिन के समय सूर्य के प्रकाश की वजह से चंद्रमा पर तापमान 130 ZingC होता है। वहीं जब रात का समय हो जाता है तो सूर्य अपनी दिशा बदल लेता है जिसकी वजह से चंद्रमा पर पहले से ठंडक हो जाती है उस समय चंद्रमा का तापमान 180C हो जाता है।

Q: क्या चांद पर कोई जीवन है?

Ans: विशेषज्ञों की मानें तो अभी तक चांद पर जीवन की खोज नहीं हो पाई है। परंतु बड़े बड़े वैज्ञानिक चांद पर जीवन की खोज में जुटे हुए हैं।

Q: हमें चंद्रमा का केवल एक ही पक्ष क्यों दिखाई देता है?

Ans: चंद्रमा एक ऐसा ग्रह है जो पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर 27.3 दिन, 12 घंटे और 44 मिनट में एक पूर्ण चक्कर लगाता है। वैज्ञानिकों की माने तो चंद्रमा को एक चक्कर पूरा करने में इतना समय इसलिए लगता है क्योंकि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल उसे अपनी ओर खींचता है जिसकी वजह से उसकी गति धीमी पड़ जाती है। इसलिए पृथ्वी के किसी भी हिस्से पर जाकर देखने से हमें चंद्रमा का एक ही पक्ष नजर आता है।

Q: पृथ्वी चंद्रमा से कितनी दूरी पर है?

Ans: यदि एक निश्चित आंकड़े के रूप में देखा जाए तो पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 384000 किमी है। फिर भी यह बात अचंभित करने वाली है कि इतनी दूरी से भी चांद पृथ्वी तक अपनी ठंडक पहुंचाता है।

Q: चंद्रमा पृथ्वी से कितना भिन्न है?

Ans: चंद्रमा और पृथ्वी में सबसे बड़ा एक अंतर यही है कि पृथ्वी पर जीवन संभव है और चंद्रमा पर नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी पर जीवन संभव करने के लिए सभी साधन मौजूद हैं जैसे जल, पानी और हवा और यदि चंद्रमा की तरफ देखा जाए तो चंद्रमा पर जीवन के लिए कोई भी आधारभूत संसाधन मौजूद नहीं है। यदि आकार की बात की जाए तो चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के एक चौथाई व्यास के बराबर है मतलब 3,476 किमी। चंद्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का मात्र 1/81 हिस्सा है। पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल के बारे में तो आप जानते ही होंगे परंतु चांद का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के हिसाब से मात्र 1/6 है।

Q: चंद्रमा पर पानी की जरूरत क्यों है?

Ans: जैसा की आप सभी देख पा रहे हैं कि आजकल पृथ्वी पर बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिन प्रतिदिन लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। इसके चलते अब यही अनुमान लगाए जा रहे हैं कि चंद्रमा और मंगल ग्रह पर जीवन की खोज यदि हो जाती है तो धीरे-धीरे लोग वही जाकर बसना शुरू कर देंगे। अब जब चंद्रमा पर पानी और हवा की खोज पूरी हो ही जाएगी तो यह आम बात हो जाएगी कि लोग अपने ज्ञान लेकर चंद्रमा और मंगल ग्रह की यात्रा पर निकलेंगे। उसके बाद वहां थोड़ा आराम करने के बाद ही आगे बढ़ेंगे तो ऐसे में चंद्रमा की स्थिति पेट्रोल पंप की तरह हो जाएगी। क्योंकि जब पानी और हवा पहले से ही चंद्रमा पर मौजूद होगी तो अपने साथ कम पानी और हवा लेकर आएँगे और चंद्रमा पर मौजूद वस्तुओं का फायदा उठाने के बाद वहां से निकल जाएंगे जैसा कि आप पेट्रोल पंप के साथ करते हैं। बहरहाल यह सब मात्र अंदाजे की तरह बताए जा रहे हैं भविष्य में ऐसा होगा या नहीं यह जानने के लिए आपको आने वाले भविष्य का ही इंतजार करना होगा।

अन्य पढ़ें –

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here