अंजीर के गुण एवम फायदे | Anjeer gun fayde in hindi

अंजीर के गुण एवम फायदे (Anjeer gun fayde in hindi)

अंजीर एक स्वादिष्ट व स्वास्थ की द्रष्टि से गुणकारी फल है| इसे सुखाकर कर हम मेवे के रूप में इस्तेमाल करते है| अंजीर का फल हमेशा नहीं उपलब्ध होता है, लेकिन सुखा अंजीर हमेशा मिल जाता है| अंजीर से पाचनतंत्र सही रहता है, सर्दी जुखाम, खांसी, अस्तमा, डायबटीज आदि की परेशानी अंजीर का सेवन से दूर हो जाती है|

अंजीर (Anjir) में पाए जाये वाले पोषक तत्व –

प्रोटीन5.5%
सेल्ल्योज7.3%
कार्बोहाइड्रेट63%
चिकनाई1%
मिनरल साल्ट3%
पानी20.8%
एसिड1.2%
फैट0.5%
कोलेस्ट्रोल0%

Anjir gun fayde

अंजीर के गुण ( Anjir ke gun in hindi )

इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, कैल्शियम, मैगनीस, फाइबर, फोस्फोरस, आयरन, क्लोरिन, सोडियम, पोटेशियम व गोंद भी पाया जाता है| स्वास्थ के लिए अंजीर को बहुत अच्छा माना जाता है, अंजीर में 28% से ज्यादा फाइबर होता है जो हाई गुलुकोस व हाई कोलेस्ट्रोल लेवल को control करता है, इससे वजन भी कंट्रोल होता है| अंजीर का रंग जितना गहरा होगा वह उतना अधिक फायदेमंद होता है|

अंजीर खाने के फायदे  (Anjir ke fayde and benefits)

पाचनतंत्र मजबूत करे –

अंजीर में फाइबर होने की वजह से ये पेट के लिए अच्छा है| 3 अंजीर के टुकड़ों में 5 gm फाइबर होता है| जो हमारी रोज की जरुरत का 20% है| अंजीर पाचन से जुडी सारी परेशानी दूर करता है|

वजन कम करे –

फाइबर अधिक होने के कारण, सूखे अंजीर में कैलोरी बहुत कम होती है| 1 अंजीर खाने से आपको 47 कैलोरी मिलती है जिसमें 0.2 gm फैट होता है| तो सुखा अंजीर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अपने वजन को कम करना चाहते है| ये स्वाद में भी अच्छा होता है जिसे आप आसानी से मजे के साथ खा सकते है|

हाइपरटेंशन कंट्रोल –

नमक ज्यादा लेने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढती है, जिससे शरीर में सोडियम-पोटेशियम की मात्रा गड़बड़ा जाती है और नतीजन हाइपरटेंशन की परेशानी होती है| अंजीर इन सब परेशानी को दूर करता है, शरीर में सब की मात्रा सही करता है| 1 सुखा अंजीर 129gm पोटाशियम व सिर्फ 2 gm सोडियम देता है जिससे हाइपरटेंशन की परेशानी दूर होती है|

दिल की सुरक्षा –

सूखे अंजीर में antioxidant लेवल अधिक होता है जो खून में विषेले पदार्थ निकालता है जिससे दिल को खतरा होता है| अंजीर से दिल की पूर्णतया रक्षा होती है|

हड्डियाँ मजबूत करे –

शरीर में कैल्शियम की रोज की जरुरत के अनुसार अंजीर 3% पूरा करता है| अंजीर से शरीर में हड्डियाँ मजबूत होती है|

मधुमेह के लिए अच्छा –

मधुमेह मतलब डायबटीज वालों के लिए अंजीर फाइबर का अच्छा स्त्रोत है| इसमें हल्की मिठास भी होती है जिससे ये आपकी मीठा खाने की अतितीव्र इच्छा को कम करता है| अंजीर का कितना सेवन करना है यह आप अपने डॉक्टर से सलाह ले |

एनीमिया दूर कर –

अंजीर में कैल्शियम व आयरन होने की वजह से इसे दूध में मिलाकर पिने से एनीमिया की बीमारी दूर होती है|

गले का दर्द कम करे –

गले में खराश व सर्दी की वजह से होने वाले दर्द में आज से आप दवाई लेना बंद करे, इसके लिए आप सूखे अंजीर खाएं या इसे दूध के साथ खाएं| इससे गले के दर्द को बहुत आराम मिलेगा|

अस्थमा –

अस्थमा के मरीज को अंजीर व उसके पत्ते का सेवन करना चाहिए| इसमें पोटेशियम होता है जो फायदा देता है, अगर आप इन्सुलिन लेते है तो ये आपको उससे रहत देगा|

संक्रमण दूर करे –

सर्दी जुखाम के संक्रमण को अंजीर की मदद से दूर किया जा सकता है| अंजीर के 3-4 टुकड़ों को पानी में उबालें अब से छान कर गुनगुना होने पर सुबह शाम पियें| सर्दी की परेशानी से बहुत जल्द आराम मिलेगा|

ताकत मिलती है –

जो लोग जिम जाते है या ज्यादा कसरत करते है उन्हें मेवे खाने की हिदायत दी जाती है| मेवे में खास रूप से अंजीर खाने को बोला जाता है ये शरीर को सरे पोषक तत्व देता है|

बवासीर की परेशानी दूर करे –

सुबह खाली पेट अंजीर को गुनगुने पानी के साथ खाएं इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा|

कमर व सर्द दूर करे –

अंजीर खाने से शरीर में होने वाले दर्दो से आराम मिलता है| अंजीर की खाल का लैप sir में लगाने से सर दर्द दूर होता है|

अंजीर से बहुत सी मिठाइयाँ व आइसक्रीम भी बनती है, भारतियों में ये खासा फेमस ड्राई फ्रूट्स है| लेकिन बाकि मेवों की तरह अंजीर भी थोडा महंगा आता है, जिसे हर कोई इन्सान नहीं ले पाता है| जो इसे ले सकते है उनके लिए ये फायदे आज मैंने बताये है| आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर बहुत से स्वास्थवर्धक लाभ उठा सकते है|

अन्य पढ़े:

More on Deepawali

Similar articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here